tikhiawaz24.in

मंगलवार, 2 अगस्त 2016

✨उत्तर प्रदेश सुबह 10 बजे तक की बड़ी खबरें 🖍 ----------------------------------------------------------- ✔हाथरस बस लूटकांड में गिरफ्तारी,हाथरस में बस लूटने वाले 3 डकैत अरेस्ट,डकैतों में 2 हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं,मुठभेड़ के बाद हाथरस पुलिस ने गिरफ्तार किया,मुठभेड़ के दौरान 2 पुलिसवालों को चोट भी आई थी,घायल पुलिसवालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,सोमवार को हाथरस में हाईवे पर बस लूटी गई थी ✔जौनपुर-स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,एक युवक की हालत गंभीर,जिला अस्पताल में भर्ती,बदलापुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव की घटना  ✔जौनपुर-श्रमजीवी विस्फोट कांड में दूसरे आरोपी पर फैसला आज,अपर सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में सुनाया जाएगा फैसला,आलमगीर उर्फ रोनी को पहले ही हो चुकी है फांसी की सजा,आतंकी ओबैदुर्रहमान पर कोर्ट सुनाएगी आज फैसला,2005 में हरपालपुर क्रॉसिंग के पास हुआ था विस्फोट,भीषण विस्फोट में 12 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत,श्रमजीवी एक्सप्रेस विस्फोट कांड में 7 लोग दोषी पाए गए,एक दोषी की एनकाउंटर में पहले ही हो चुकी है मौत,दो दोषी तिहाड़ जेल में 2 हैदराबाद जेल में हैं बंद  ✔गाजियाबाद-रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले प्रेमी युगल,प्रेमी की मौत,प्रेमिका की हालत गंभीर,दिल्ली के GTB अस्पताल में भर्ती,लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा फाटक की घटना ✔प्रतापगढ़-नाबालिग लड़की का अपहरण,भट्ठे पर काम करने वाले 4 मजदूरों पर आरोप,पुलिस ने लड़की के अपहरण की दर्ज की FIR,मानधाता थाना क्षेत्र के बुआपुर गांव से अपहरण ✔उन्नाव-घर की कच्ची दीवार गिरने से बच्चे की मौत,मां गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,मौहरावां के मजखुरिया गांव की घटना ✔बिजनौर-गैंगरेप के 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पंचायत ने आरोपियों को 5 जूते मारकर किया था माफ,स्योहारा थाना क्षेत्र के महमूदपुर का मामला ✔बिजनौर-फर्जी आईडी पर सिम बेचने वाले 5 सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा,1800 फर्जी सिम कार्ड और मोहरे किया बरामद,शहर कोतवाली के टक्कर रोड से गिरफ्तारी ✔वाराणसी-कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का वाराणसी दौरा,प्रशासन ने एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल का रास्ता बंद किया,भीड़ और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मूवमेंट पर किया फैसला,सोनिया गांधी के जाने के बाद खोला जाएगा पुराना रास्ता  ✔संभल-युवक पर अज्ञात लोगों ने फेंका तेजाब,गंभीर झुलसा युवक मुरादाबाद रेफर,देर रात घर से बाहर निकला था युवक,नखासा थाना के सिरती कस्बे का मामला ✔कासगंज-अनियंत्रित होकर पार्क में घुसा ट्रक,पार्क में सो रहे 4 लोग हुए गंभीर घायल,कासगंज-बरेली के सोरो गेट में हादसा,शहर कोतवाली का मामला  ✔मुजफ्फरनगर-युवक की गोली मारकर हत्या,घर के छत पर सोते समय युवक को मारी गई गोली,चरथावल थाना क्षेत्र के कुल्हड़ी गांव में हत्या  ✔सुल्तानपुर-ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या,बाइक सवार बदमाशों ने देर रात घटना को दिया अंजाम,नगर कोतवाली क्षेत्र के अमाहट के पास की घटना  ✔कानपुर-मॉनसून के बदलाव के चलते फैला डेंगू,वायरल,मलेरिया,24 घंटे में हैलट अस्पताल में 966 मरीजों का बना पर्चा,हैलट,उर्सला अस्पताल में 2200 पहुंची मरीजों की संख्या,GSVM कॉलेज के प्रिसिंपल ने 10 डॉक्टरों की टीम लगाई,शिफ्ट के हिसाब से मरीजों का इलाज करेंगे डॉक्टर ✔आगरा-दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामला,आरोपी जीजा-साले को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एत्माउद्दौला के प्रकाशनगर से की गिरफ्तारी ✔इटावा-NH-2 पर 2 ट्रकों की टक्कर में 2 की मौत,2 गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,इकदिल थाना के सरायजलाल के पास हादसा  ✔पीलीभीत-ट्रक की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत,ड्यूटी जाते वक्त ट्रक की टक्कर से मौत,बीसलपुर रोड के गैस गोदाम के पास की घटना ✔रामपुर-किशोरी के गैंगरेप के वीडियो को वायरल करने की धमकी,आरोपी 2 युवक वीडियो को वायरल करने की दे रहे धमकी,1 साल पहले किशोरी का गैंगरेप कर बनाया था वीडियो,परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर किया,पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार किया,पटवाई थाना क्षेत्र का मामला  ✔जौनपुर-ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की मौत,साथी गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,गौरा बादशाहपुर के बंजारीपुर इलाके में हादसा ✔शामली-बदमाशों ने मंदिर समेत 4 घरों में की लूटपाट,लूट का विरोध करने पर घर वालों को जमकर पीटा,बदमाशों की पिटाई से 10 लोग गंभीर घायल हुए,भर्ती,भवन थाना क्षेत्र के जलालाबाद इलाके की घटना  ✔आगरा-पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती,शमशाबाद थाना के भीमसरी इलाके की घटना ✔हमीरपुर-रोडवेज में लाखों की चोरी का मामला,एसपी ने कोतवाली प्रभारी को किया लाइनहाजिर,दोषी पुलिसकर्मियों पर जल्द होगी कार्रवाई-एसपी,कल राठ डिपो के कैशरूम से 2 लाख कैश चोरी हुआ था ✔औरैया-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत,परिजनों का बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप,बिधूना कोतवाली के रूरूगंज कस्बे की घटना ✔इलाहाबाद-इविवि की छात्रा फेसबुक फ्रेंड के चंगुल में फंसी,अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी पर 10 लाख मांगे,परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ की शिकायत,कर्नलगंज थाने की पुलिस जांच में जुटी


कोई टिप्पणी नहीं: