वऱोडवेज बस की चपेट मे आने से बालक की मौत
जौनपुर उ0प्र0 शाहगंज कोतवाली अन्तर्गत बडौना गांव के पास आज सुबह दोहरीघाट डिपो की Up 50 at 8049 की चपेट मे आने से 7 वर्षीय बालक की मौत हो गयी,चालक रोडवेज मे बस खडी करके फरार
इलाहाबाद राज्य के विश्वविद्यालय में पीजी कालेज का आवेदन की तिथि बढ़ी*
इलाहाबाद- इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय (एएसयू) में परास्नातक पाठ्यक्रमों के ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। रजिस्ट्रार संजय कुमार ने बताया कि एमकॉम तथा प्राचीन इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व, हिन्दी, अर्थशास्त्र, समाज कार्य, राजनीति शास्त्र में एमए के लिए आवेदन दस अगस्त तक लिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा शुल्क 13 अगस्त तक जमा होंगे। ऐसे अभ्यर्थी जो पूर्व में ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं लेकिन कतिपय कारणों से चालान के माध्यम से निर्धारित प्रवेश परीक्षा शुल्क पांच अगस्त तक जमा नहीं कर सके हैं तो वे निर्धारित शुल्क इलाहाबाद बैंक की किसी भी शाखा में 13 अगस्त तक जमा कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें