tikhiawaz24.in

सोमवार, 1 अगस्त 2016

बांगरमऊ उन्नाव। नगर में स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के कर्मचारियों की मनमानी व तानाशाही से खाताधारकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नगर के हरदोई- उन्नाव मुख्य मार्ग पर कोतवाली गेट के निकट स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के कर्मचारियों की मनमानी व तानाशाही के चलते खाताधारक घंटों लाइन में लगे रह कर अपनी बारी का इंतजार करने के बावजूद उनके काम नहीं हो पाते हैं जिससे उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ता है। शाखा प्रबंधक का अपने कर्मचारियों पर कोई दबाव ना होने के चलते उनके भी आदेशों की धज्जिया उड़ाई जाती हैं। बैंक के कर्मचारियों द्वारा खाता धारकों से अच्छा व्यवहार न करने के चलते तमाम खाताधारक मजबूरन इस बैंक से खाता बंद करवा कर दूसरी बैंकों में जाने पर विचार कर रहे हैं। अगर इस बैंक के कर्मचारियों का रवैया न सुधरा तो जल्द ही तमाम खाताधारक इस बैंक से अपना खाता बंद करा कर दूसरी बैंकों में खाता खुलवाने पर मजबूर होंगे। यहां के खाताधारकों ने उच्च अधिकारियों से इस बैंक के लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।।


कोई टिप्पणी नहीं: