लखनऊ-सीएम अखिलेश यादव ने मैत्री कार रैली रवाना की,पर्यटन,व्यापार,मैत्री संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कार रैली,22 गाड़ियों पर 63 कार सवार 5000 किमी की यात्रा करेंगे,देश के अलग-अलग हिस्सों से होते हुए म्यांमार,थाईलैंड तक रैली
लखनऊ-सीएम अखिलेश ने कार रैली में शामिल लोगों को बधाई दी.....कार रैली के जरिए देशों,लोगों की दूरियां कम होती हैं,लोगों को एक-दूसरे के खानपान,रहन-सहन की जानकारी होती है,कार रैली से देशों के संबंध प्रगाढ़ होते हैं-सीएम अखिलेश यादव
कुशीनगर-निजी कंपनी के कैश कलेक्टर से 7 लाख की लूट,बाइक सवार 3 बदमाश कैश लूटकर फरार,पडरौना कोतवाली क्षेत्र के छावनी की घटना
फैजाबाद-सड़क किनारे अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी,दुष्कर्म के बाद गला रेतकर की गई युवती की आशंका,मवई थाना क्षेत्र के अमराई गांव के पास की घटना
इलाहाबाद-हाईकोर्ट में नियुक्त 11 एडीश्नल जज आज लेंगे शपथ,गवर्नर राम नाईक नवनियुक्त न्यायधीशों को दिलायेगें शपथ,शपथ ग्रहण में चीफ जस्टिस और अन्य जज रहेंगे मौजूद,शपथ के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में हो जायेंगे 87 जज,इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के 160 पद हैं स्वीकृत
लखनऊ-समाजवादी पार्टी में युवजन सभा की बैठक जारी,युवजन सभा के सभी पदाधिकारी बुलाए गये,सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बुलाई बैठक,गाजीपुर में 23 नवंबर की रैली को लेकर तैयारी,पूर्वांचल को साधने की कोशिश में जुटी सपा,चुनाव से पहले सपा सुप्रीमो मुलायम की होगी रैली,सपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में अहम चर्चा
सिद्धार्थनगर-50 बीघा गन्ने के में आग लगी,खेत में खड़ी गन्ने की फसल जली,भवानीगंज थाना के पुरैना गांव का मामला
दिल्ली-पूर्व मुख्यमंत्रियों के सरकारी बंगलों का मामला,यूपी सरकार के नये कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती,पूर्व मुख्यमंत्रियों के सरकारी बंगलों को लेकर कोर्ट में चुनौती,लोक प्रहरी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस,सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से 4 हफ्ते में मांगा जवाब,सुप्रीम कोर्ट ने पहले दिया था बंगला खाली करने का आदेश
मेरठ-जेसीबी ने मां-बेटे को कुचला,महिला की मौके पर मौत,बेटा घायल,कोतवाली थाना के ईविव्ल चौराहे की घटना
गोरखपुर-BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने फिर जारी किया पोस्टर,पोस्टर में PM मोदी को बादशाह के रुप में दर्शाया,कालेधन पर लगाम लगाने के लिए PM को दर्शाया,पोस्टर में राहुल गांधी,मुलायम और मायावती का भी फोटो
सहारनपुर-सहकारी बैंकों में नोट न बदले जाने से किसान परेशान,गेहूं की बुआई के समय किसानों का बुरा हाल,RBI ने सहकारी बैंकों को जारी किया है निर्देश,सहकारी बैंकों को नोट न बदलने के दिये गये हैं निर्देश
मैनपुरी-बदमाश पकड़वाने की मुखबीरी करने पर चली गोली,पूर्व प्रधान ने पुलिस मुखबीर को मारी गोली,बेवर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव का मामला,पुलिस ने बीती रात रिंकू बदमाश को पकड़ा था
बुलंदशहर-खुले पैसों के अभाव में छात्र ने की आत्महत्या,मेला जाने की जिद पर अड़ा हुआ था छात्र,1000 का नोट बदलने के लिए लगा रहा था चक्कर,अनूपशहर के मोड़ी गेट इलाके की घटना
बागपत-बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर प्रदर्शन,कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे सैकड़ों किसान,मलकपुर चीनी मिल पर 240 करोड़ बकाया,गन्ना मूल्य भुगतान न होन से किसान परेशान
जौनपुर-ट्रांसफार्मर लगवाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट,10 लोग घायल,अस्पताल भेजा गया,शाहगंज क्षेत्र के पुनकहा गाँव की घटना
मेरठ-बैंक से रुपए निकालने गए वृद्ध की मौत,पैसे निकालने के लिए लाइन में लगा था वृद्ध,बीते काफी समय से चल रहा था बीमार,कोतवाली क्षेत्र में गया था पैसे निकालने
बलिया-विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुई मौत,भीमपुरा थाना क्षेत्र के खूंटा गाँव की घटना
चित्रकूट-एटीएम बंद होने से लोगों का बुरा हाल,डाकघरों में भी नहीं बदले जा रहे नोट,खर्च चलाने के लिए नहीं मिल रहे पैसे
लखनऊ-समाजवादी महिला सभा की 17 नवंबर को बैठक,महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष श्वेता सिंह लेंगी बैठक,23 नवंबर गाजीपुर रैली को लेकर तैयारियां तेज़,प्रांतीय कार्यसमिति,जिला महानगर अध्यक्ष होंगी शामिल,सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव देंगे दिशा-निर्देश
वाराणसी-होमगार्ड का बंद मकान में शव मिलने से सनसनी,हत्या की आशंका,पुलिस ने शव को PM के लिए भेजा,मडुवाडीह थाना क्षेत्र के मडुवाडीह बाजार की घटना
एटा-दबंगों से परेशान किसान ने प्रधानमंत्री से लगाई गुहार,किसान की 10 बीघा जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा,आर्थिक तंगी के चलते बेटी की टूट चुकी है शादी,जलेसर थाना क्षेत्र के सोथा नबीपुर की घटना
दिल्ली-बागपत के जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा BJP में शामिल,प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या की मौजूदगी में हुए शामिल,योगेश धामा के समर्थकों ने भी ज्वाइन की बीजेपी
गोंडा-BJP के राज्यसभा सांसद शिवप्रताप शुक्ला का बयान-रामगोपाल अगर BJP में आना चाहते हैं तो स्वागत,विरोधियों के पास काला धन,बौखलाये हैं,नोट बंदी,पाकिस्तान के प्रायोजित नोटों पर प्रहार है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें