प्रतापगढ़
विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
कुंडा हथिगवां थाना क्षेत्र के अहिबरनपुर निवासी महेंद्र मिश्रा की पत्नी सुशीला की रविवार को जहर खाने से मौत हो गई। उसके मायके वालों ने उसे दहेज के खातिर मार डालने का आरोप लगाया। महेंद्र की शादी जनपद कौशाम्बी के शिकंदरपुर बजहा गांव निवासी गिरजा शंकर की बेटी सुशीला उर्फ शीला के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी। सुशीला के परिजनों के अनुसार आए दिन ससुरालीजन बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे, जिसकी सूचना शीला फोन पर परिजनों को देती थी। रविवार की सुबह उसकी संदिग्ध दशा में मौत हो जाने पर शीला के परिजनों ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थानाध्यक्ष एके मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर गए व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें