कानपुर रेल हादसे के बाद परिवर्तित मार्ग और निरस्त की गई ट्रेनों की डिटेल
गोरखपुर 20 नवम्बर: उत्तर मध्य रेलवे के झाॅसी-कानपुर सेन्ट्रल रेल खण्ड पर पोखराया स्टेषन के नजदीक 19321 इन्दौर-राजेन्द्रनगर (पटना) एक्सप्रेस के 14 कोच पटरी से उतर जाने के फलस्वरूप इस रेल खण्ड पर चलने वाली कुछ गाड़ियों के यात्रा मार्ग में परिवर्तन तथा कुछ गाड़ियों को निरस्त किया गया है।
मार्ग परिवर्तन-
-18 नवम्बर, 2016 को एर्नाकुलम से चलाने वाली 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा-टुण्डला-कानपुर सेन्ट्रल-लखनऊ के रास्ते चलायी गयी।
-19 नवम्बर, 2016 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 12542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सपे्रस परिवर्तित मार्ग आगरा-टुण्डला-कानपुर सेन्ट्रल-लखनऊ के रास्ते चलायी गयी।
-19 नवम्बर, 2016 को गोरखपुर से चलने वाली 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सपे्रस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-भीमसेन-बादा-ओहन-इटारसी के रास्ते चलायी गयी।
-19 नवम्बर, 2016 को छत्रपति षिवाजी टर्मिनस से चलने वाली 12534 छत्रपति षिवाजी टर्मिनस-लखनऊ पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झाॅसी-ग्वालियर-इटावा-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी गयी।
-19 नवम्बर, 2016 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ जं. एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झाॅसी-आगरा कैंट-टुण्डला-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी गयी।
-20 नवम्बर, 2016 को ग्वालियर से चलने वाली 11124 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बांदा-मानिकपुर-इलाहाबाद के रास्ते चलायी गयी।
-19 नवम्बर, 2016 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 11015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर कुषीनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बांदा-मानिकपुर-इलाहाबाद के रास्ते चलायी गयी।
-19 नवम्बर, 2016 को गोरखपुर से चलने वाली 11016 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुषीनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-मानिकपुर-बांदा-झाॅसी के रास्ते चलायी गयी।
-20 नवम्बर, 2016 को लखनऊ जं. से चलने वाली 12104 लखनऊ जं.-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-बादा-झाॅसी के रास्ते चलायी गयी।
-20 नवम्बर, 2016 को गोरखपुर से चलने वाली 12511 गोरखपुर-त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-बांदा-झाॅसी के रास्ते चलायी गयी।
-19 नवम्बर, 2016 को बरौनी से चलने वाली 11123 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-मानिकपुर-बांदा-झाॅसी के रास्ते चलायी गयी।
-20 नवम्बर, 2016 को भोपाल से चलने वाली 12183 भोपाल-प्रतापगढ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झाॅसी-बांदा-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी।
-20 नवम्बर, 2016 को लखनऊ जं. से चलने वाली 12533 लखनऊ जं.-छत्रपति षिवाजी टर्मिनस पुष्पक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-बांदा-झाॅसी के रास्ते चलायी जायेगी।
निरस्तीकरण-
-20 नवम्बर, 2016 को लखनऊ से चलने वाली 11110 लखनऊ-झाॅसी इन्टरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
-20 नवम्बर, 2016 को झाॅसी से चलने वाली 11109 झाॅसी-लखनऊ इन्टरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
-51813/51814 झाॅसी-लखनऊ-झाॅसी पैसेन्जर 20 नवम्बर, 2016 को निरस्त रहेगी।
(संजय यादव) मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें