प्रतापगढ़
सड़क हादसों में चार लोगों की गई जान
जिले में तीन स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। दो जगह बेकाबू कार काल बनी तथा तीसरी जगह बोलेरो ओर बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। चार घायल हुए हैं।
रानीगंज थाना क्षेत्र के पचरास गांव निवासी दिनेश कुमार गुप्ता (25) पुत्र फूलचंद्र गुप्ता की रानीगंज में दुकान है। शुक्रवार को वह रामचंद्र पांडेय निवासी टोडरपट्टी रानीगंज के साथ दुकान बंद करने के बाद बाइक से पट्टी जा रहे थे। नगर कोतवाली इलाके में महुली के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिसमें रामचंद्र पांडेय की मौत हो गई, जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रायपुर भरखी गांव निवासी रामप्रकाश उर्फ तीरथ (40) पुत्र जग नारायण व हरिकेश (32) पुत्र माता प्रसाद गुरुवार की रात गांव में ही बेनी माधव के यहां कार्यक्रम में मौजूद थे। देर रात हरिकेश राम प्रकाश के साथ बाइक से हथिगवां थाना क्षेत्र के सरैया गांव अपनी ससुराल जाने को निकला। दोनों अभी कुंडा कोतवाली क्षेत्र के इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर मझिलगांव के पास ही पहुंचे थे कि इलाहाबाद की तरफ से आ रही कार उनकी बुलेट मोटरसाइकिल में टक्कर मारते हुए सड़क पटरी पर बाएं तरफ पेड़ से टकरा गई। इससे हरिकेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीरथ गंभीर रूप से घायल हो गया, उसने ही घरवालों को फोन करके हादसे की सूचना दी जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। वहां से उसे सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने हरिकेश की हालत खराब होने पर उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। एक साथ दो-दो मौतों से पूरे गांकंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर में कार व बाइक की भिड़ंत में प्रदीप यादव की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए। अंबेडकर नगर जनपद के अखंड नगर थाना के लोधपुर गांव निवासी अजय कुमार पांडेय (28) पुत्र जयंती प्रसाद पांडेय उसी गांव के अपने साथी प्रदीप यादव (28) के साथ बाइक से प्रतापगढ़ आ रहा था। कंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर के पास कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दयाराम मिश्रा (65) व उनका साला द्वारिका प्रसाद निवासी जनपद जौनपुर थाना बक्शा व बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्रदीप को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मदद के लिए दिव्यांग आया आगे
कंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर गांव में हुई कार व बाइक की टक्कर में घायल हुए लोग काफी देर तक सड़क के किनारे पड़े तड़पते रहे, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आ रहा था। उसी समय घुइसरनाथ धाम के पिचुवा गांव निवासी दिव्यांग जय ¨सह सदहा बाजार में अपने किसी रिश्तेदार के यहां समारोह में शामिल होने जा रहा था, घायलों को देखा तो रुककर किसी तरह लोगों की मदद से उनको जिला अस्पताल लेकर आया।
-----------
एंबुलेंस रहती तो बच जाती जान
कुंडा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई समाजवादी एंबुलेंस सेवा सही समय पर मौके पर न पहुंच पाने के चलते लोगों की मौत का कारण बन रही है। कुछ ऐसा ही हुआ गुरुवार की रात राम प्रकाश के साथ। राम प्रकाश और हरिकेश मझिलगांव के पास मार्ग हादसे का शिकार हुए तो आसपास कोई नहीं था। ऐसे में रामप्रकाश ने ही फोन करके परिजनों को घटना की जानकारी दी थी ऐसे में परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को सीएचसी ले आए। जहां पर चिकित्सकों ने हरिकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि राम प्रकाश को रेफर कर दिया, परिजनों ने समाजवादी एंबुलेंस की मदद के लिए 108 नंबर पर फोन करना शुरू किया तो उन्हें एंबुलेंस के इंतजार में दो घंटे का समय बीताना पड़ा। इसके बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। ऐसे में परिजन प्राइवेट वाहन से उसे इलाहाबाद ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि समय से एंबुलेंस मिल जाती तो रामप्रकाश की जान बच सकती थी।
---------------
दोनों के बच्चे हुए अनाथ
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव के पास गुरुवार की रात हुई बुलेट व कार की भिड़ंत में हरिकेश व राम प्रकाश अपने पीछे कच्ची गृहस्थी छोड़ गए हैं। राम प्रकाश की तीन बेटी और एक बेटा जिसमें रंजना (18), रूमा (15), शिवानी (10) और अखिलेश (12) हैं। पिता की मौत के बाद बच्चों के साथ ही पत्नी रोकर बुरा हाल है। हरिकेश के बच्चे आठ वर्षीय काजल, सात वर्षीय विकास, पांच आचल, दो वर्षीय सुभाष हैं। बीमार पत्नी श्यामा घटना के समय सरैया गांव अपने मायके में थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें