tikhiawaz24.in

गुरुवार, 10 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

नोट बदलने के लिए बैंकों में लगी लम्बी कतार

जौनपुर। जनपद के सभी बैंकों में आज सुबह से नोट बदलने के लिए अफरातफरी का माहौल है। पाच सौ और हजार के नोटों पर सरकार द्वारा पाबन्दी लगाए जाने के बाद आज सुबह जब पहली बार बैंक खुले तो नोट जमा ​​करने और अपने पास रखे पाच सौ और हजार के नोटों को बदलने वालो की भीड़ बैंक पहुच गई। 

सरकारी आदेशो के तहत आज सुबह आठ बजे ही बैंक खुल जाने थे लेकिन यूपी में कई जगहों पर बैंको के खुलने में देरी हुई। 

इस दौरान बैको के सामने ग्राहकों की लम्बी कतारें ​​लगनी शुरू हो गई। बैंको में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भी बैंक और उसके आस-पास सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए। 

यही नहीं बैंक के साथ ही पोस्टऑफिस में कमोवेश यही माहौल और लंबी लंबी लाइन लगी है। 

सूत्रों के मुताबिक पोस्ट ऑफिस अधीक्षक ने बताया कि अभी हम पुराने नोट जमा कर रहे है फिर इसको हेड आफिस भेजेंगे। इस प्रक्रिया में एक हफ्ते लगेंगे और उसके बाद नया नोट आते ही ग्राहक निकाला सकेंगे। 

गौरतलब है की शादियों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में पाच सौ और हजार के नोटों के प्रचलन को रोक दिए जाने के चलते लोगो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दूसरी तरफ बैंक से पैसे एक्सचेंज ​करने और​ निकालने की भी लिमिट्स काफी कम रखी गई है। ऐसे में लोगो को अब समझ में नहीं आ रहा ही आखिर वो करें तो क्या करें। 

वही परेशानियों के बीच लोगो ने पीएम मोदी के इस कदम की सराहना भी की और उम्मीद जताया कि इस कदम से काले धन पर रोक लग सके।

 
टीडी कालेज में सरकार द्वारा वितरित किये गये सहायक उपकरण पाकर खुश हो उठे दिव्यांग

6531 लाभार्थियों ने कुल 8584 उपकरण किये प्राप्त

जौनपुर। भारत सरकार ने आज टीडी कालेज के मैदान में दिव्यांगों को सहायक उपकरण बाटने के लिए चार करोड़ की लागत से बने सहायक उपकरणो को बाटां है, जिसमे कुल 6531 लाभार्थियों ने कुल 8584 उपकरण प्राप्त किये जिसे पाकर सभी दिव्यांगों के चेहरे पर एक ख़ुशी देखने को मिला।

बता दें कि देश के दिव्यांगों को सशक्त और मजबूत करने के लिए सभी को ट्राईसाईकिल ,हियरिंग मशीन ,स्टिक बाटां गया , देश के प्रधानमंत्री मोदी कहना है की देश में कोई भी ऐसा दिव्यांग नही बचना चाहिए जिसको जिस तरह की सहायक उपकरण की आवश्यकता है उसे वो मिले। 

पीएम मोदी ने कहा है कि हमारी सरकार द्वारा देश के हर कोने में मेगा कैम्प लगाकर लगभग पांच लाख लोगों को निशुल्क उपकरण बाटें गये है। हमारी सरकार ने विदेशी कंपनियों से समझौता करके अत्याधुनिक उपकरण बनाने के लिए नया काम हमारे मंत्रालय ने शुरू किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: