.
प्रतापगढ़
घर में लगी आग से विवाहिता की मौत
अजगरा :घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से एक विवाहिता की जलकर मौत हो गई, उसके भाई ने पुलिस को दी गई तहरीर में बहन के पति समेत तीन पर दहेज के लिए मार डालने का आरोप लगाया है।
लालगंज कोतवाली के तेलियाही गांव निवासी फूलचंद्र का विवाह 2013 में कादीपुर घुइदहा नगर कोतवाली की माधुरी से हुआ था। चौदह माह का एक बेटा भी है। इसी बीच दंपति में आपसी तनाव आया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे से अलग रहने लगे। दोनों में मुकदमा भी चलने लगा। कुछ समय बाद मामला सुलह समझौते पर आ गया। दोनों साथ रहने लगे। गुरुवार को फूलचंद्र के घर में रात को अचानक आग लग गई। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया किंतु तब तक माधुरी 24 गंभीर रूप से जल चुकी थी। एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों का कहना है कि उनको अस्पताल में कुछ लोगों ने बताया कि चार लोग विवाहिता को एम्बुलेंस से लेकर आए थे और अस्पताल के दरवाजे पर छोड़कर चले गए। मृतका के भाई अशोक कुमार विश्वकर्मा ने मामले में पति, ज्येष्ठ व जेठानी के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि दो लाख रुपये के लिए उसकी बहन को जलाकर मार डाला गया। इस बावत कोतवाल वीपी तिवारी का कहना है कि तहरीर मिली है पीएम रिपोर्ट के बाद कार्यवाई की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें