दिल्ली-बुलन्दशहर गैंगरेप मामला,SC की सख्ती के बाद आजम खां ने दाखिल किया हलफनामा.....मेरे बयान को मीडिया ने गलत ढंग से पेश किया,SP सरकार के खिलाफ कई मामलों में पार्टियां कर रही साजिश,गुजरात,मुज्जफरनगर,शामली,कैराना में हुए दंगों में विपक्षी दल,गांधी जी की हत्या के पीछे भी ये ही विपक्षी दल हैं,इसलिए घटना को राजनैतिक साजिश बताया था,मैनें कभी पीड़िता को परेशान करने की नियति से बयान नहीं दिया,लिखित जवाब के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की CD भी SC में दी-आजम खां...आजम खां के हलफनामे पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
दिल्ली-नोटबंदी पर संसद में जमकर हंगामा,हंगामे के बाद लोकसभा कल तक के लिए स्थगित,राज्यसभा भी हंगामे के बाद 2 बजे तक स्थगित,वोटिंग नियम के तहत चर्चा की मांग की गई
गाजियाबाद-बिल्डिंग 13वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत,पति की मौत के बाद डिप्रेशन में चल रही थी महिला,कविनगर क्षेत्र के महावनपुरम सोसाइटी की घटना
मथुरा-राधारानी ज्वैलर्स में लूट का पुलिस ने किया खुलासा,ज्वैलरी शॉप से लूटे गए 88 लाख रुपए किए बरामद,नोटों के साथ दो सर्राफा कर्मचारियों को किया अरेस्ट,कल दिन दहाड़े राधा रानी ज्वैलर्स से हुई थी लूट,शहर कोतवाली क्षेत्र से पुलिस ने की गिरफ्तारी
देवरिया-पुरानी रंजिश में पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग,गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की सूचना,मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ा,रूद्रपुर कोतवाली के खोरमा कन्हौली गांव में गोलीबारी
प्रतापगढ़-ताबड़तोड़ फायरिंग में गोली लगने से दो बच्चों की मौत,एक अधेड़ की भी इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत,3 लोग गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती कराया गया,रंजिश में शादी के कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में चली गोली,हथिगवां थाना क्षेत्र के कईमा इलाके की घटना
अमरोहा-बीजेपी की परिवर्तन यात्रा अमरोहा पहुंची,मंत्री संजीव बालियान,राव इंद्रजीत सिंह साथ में मौजूद,मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी जनसभा को करेंगे सम्बोधित,अमरोहा के कटाई मिल के पास कार्यक्रम का आयोजन
आगरा-बैंक की लाइन में लगे लोगों में जमकर मारपीट,आगे निकलने की होड़ में जमकर हुई मारपीट,पिनाहट के एसबीआई ब्रांच का मामला
मथुरा-कल से लापता छात्र का मानसी गंगा में मिला शव,गोवर्धन क्षेत्र के मानसी गंगा नदी में मिला शव
इटावा-सपा में प्रो. रामगोपाल की वापसी पर इटावा में खुशी की लहर,आवास पर प्रो. रामगोपाल के समर्थकों का लगा जमावड़ा,पार्टी में वापसी के बाद आवास पर उमड़े समर्थक
दिल्ली-टीईटी शिक्षकों और शिक्षामित्रों की भर्ती का मामला,सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई 22 फरवरी तक टली
दिल्ली-बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान-सपा में मचा घमासान अभी ठंडा नहीं हुआ,सपा परिवार दो खेमों में बटा है,एक अखिलेश का खेमा तो दूसरा शिवपाल का,सपा से सावधान रहे मुस्लिम समाज,सपा में घमासान से बीजेपी को होगा फायदा
दिल्ली-826 सहायक अध्यापकों के पद पर नियुक्ति का मामला,नियुक्ति के लिए SC ने UP सरकार को जारी किया निर्देश,सहायक अध्यापकों की सितंबर में पूरी हो चुकी है ट्रेनिंग
लखनऊ-दोस्त की पत्नी से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार,कैंट पुलिस ने आर्मी में तैनात नायक अमित राव को पकड़ा,सेना के जवान की पत्नी से दुराचार करने का आरोप
मेरठ-पूर्व शिक्षा सहायक सचिव के एकाउंट से 25 हजार गायब,नेट बैंकिंग के जरिए 5 किश्तों में निकाले गए पैसे,फोन के जरिए जालसाजों ने मांगा था OTP नंबर,टीपीनगर थाना क्षेत्र के देवलोक कॉलोनी का मामला
लखनऊ-शिवपाल ने आवास पर सीएम अखिलेश से की मुलाकात,5 कालीदास आवास पर सीएम अखिलेश से मिले शिवपाल,रामगोपाल के निलंबन वापस होने के बाद दोनों में मुलाकात,सीएम से मुलाकात के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे शिवपाल,सपा महिला सभा की बैठक में शिवपाल हुए शामिल
कासगंज-बैंकों में ग्राहकों को दिए जा रहे सिक्के,लोग परेशान,सहकारी बैंक,ग्रामीण बैंकों में ग्राहकों को दिए सिक्के,लाखों के सिक्कों का बैंकों में हो रहा लेनदेन,ई-रिक्शा में भरकर छोटी बैंकों में पहुंचाए जा रहे सिक्के
मुरादाबाद-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत,अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई युवकों की मौत,कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दोराहे की घटना
प्रतापगढ़-महिला शिक्षा मित्र से 20 हजार की लूट,बाइक सवार बदमाश पैसे लूटकर हुए फरार,अंतू थाना क्षेत्र कटका मानीपुर की घटना
लखनऊ-विवादित अनीता यादव की फिर से लगी लॉटरी,माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में बनीं सदस्य,दो साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद एक और मौका,हाईकोर्ट ने अनीता यादव के कामकाज पर लगाई थी रोक
वाराणसी-दिव्यांग छात्रों ने मालवीय चौराहे पर किया चक्का जाम,दिव्यांग मेस की सुविधाओं से 4 महीने से थे वंचित,BHU प्रशासन नहीं कर रहा दिव्यांगों की मांग पर कार्रवाई
आगरा-स्टॉम्प न मिलने से निबंधन कार्यालय का काम ठप,50 फीसदी राजस्व,स्टॉम्प का हुआ विभाग का हुआ नुकसान,विभाग के बड़े नोट नहीं लेने से नहीं बेचे जा रहे स्टॉम्प,रजिस्ट्री कराने आने वाले बैरंग लौटने को मजबूर,निबंधन कार्यालय में 8 दिनों में हुआ लाखों का नुकसान
मेरठ-युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या,पत्नी की मौत के बाद से परेशान था युवक,मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार की घटना
गाजियाबाद-नोटबंदी के बाद प्रशासनिक अफसर उतरे फील्ड में,नोट एक्सचेंज के लिए बढ़ाए गए काउंटर,मोबाइल कैश वन से भी लोगो को हो रहे नोट एक्सचेंज
लखनऊ विवि में लॉ के छात्रों के दो गुटों में मारपीट,5 और 3 वर्षीय कोर्स कर रहे छात्रों के बीच मारपीट ,मेस में खाने को लेकर आपस में भिड़े छात्र
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें