नोटबंदी की मुहिम हर रोज नया मोड़ ले रही है। शनिवार से देशभर के सभी बैंक केवल वरिष्ठ नागरिकों को ही सेवाएं देंगे। सभी वरिष्ठ नागरिक नोट एक्सचेंज कर सकते हैं। आपको बता दें कि कल सभी बैंक केवल सामान्य बैंकिंग समय तक ही खुलेंगे।
इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन ने बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। हालांकि बैंकों में लेन-देन का काम हमेशा की तरह ही रहेगा। जमा-निकासी का काम कोई भी कर सकता है। लेकिन पुराने नोट केवल बुजुर्ग ही बदल सकेंगे। वहीं रविवार को सभी बैंक बंद रहेंगे।
इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव ऋषि ने बताया कि, कल बैंक अपना पेंडिंग वर्क निपटाएंगे, इसीलिए नोट एक्सचेंज की सुविधा केवल बुजुर्गों के लिए ही होगी। उन्होंने कहा कि, "अन्य सभी सेवाएं पूर्व की तरह कार्यरत होंगी। कल हमें अपना पेंडिंग वर्क पूरा करना है। स्याही के इस्तेमाल के बाद से कतारें थोड़ी कम हुई हैं। पहले के मुकाबले भीड़ में 40 फीसदी की कमी आई है"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें