tikhiawaz24.in

रविवार, 20 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

*💥इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे के पीछे रेलवे की बड़ी लापरवाही, इस वजह से पटरी से उतरे 14 डिब्बे*

यूपी के कानपुर में पटना-इंदौर एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे रेलवे की भारी लापरवाही सामने आई है। प्रथमदृष्टया जांच में पता चला है कि पटरी की गड़बड़ी से नहीं बल्कि एस-1 बोगी में मैकेनिकल फॉल्ट के कारण एक-एक कर कुल 14 डिब्बे डिरेल हो गए।

अगर रेलवे का संरक्षा विभाग ट्रेनों की बोगियों की मरम्मत को लेकर संजीदा रहता तो इतनी बड़ी दुर्घटना न होती। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने मेंबर रोलिंग स्टाफ से हादसे के लिए जिम्मेदार बोगी के तकनीकी कारणों की और मेंबर इंजीनियरिंग को पटरियों की हालत की जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है। ताकि पता चल सके किस वजह से ट्रेन हादसा हुआ।

*यात्री की शिकायत सुनते तो नहीं जाती 150 की जान*
सबसे पहले पटना-इंदौर एक्सप्रेस की एस-1 बोगी पटरी से उतरी। इस बोगी में सफर कर रहे एक यात्री को काफी समय से तेज झटका लगता महसूस हो रहा था। उसने झांसी स्टेशन पर शिकायत भी दर्ज कराई। मगर न तो स्टेशन मास्टर ने और न ही गार्ड ने इस पर ध्यान दिया। ट्रेन उसी हालत में  आगे बढ़ गई, और नतीजा बडे़ हादसे के रूप में सामने आया। अगर यात्री की शिकायत सुनकर तत्काल बोगी की मरम्मत होती तो दुर्घटना को रोका जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: