tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 25 नवंबर 2016

तीखी आवाज़


सरकार नोटबंदी के बाद बैंक खातों में तय सीमा

केंद्र सरकार नोटबंदी के बाद बैंक खातों में तय सीमा से ज्यादा रकम जमा होने के मामलों में आय से ज्यादा राशि पर करीब 60 फीसदी टैक्स लगा सकती है। सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। सूत्रों ने कहा कि सरकार या तो कोई जमा योजना ला सकती है या फिर कोई बांड ला सकती है, जिसमें पुराने नोट जमा किए जा सकते हैं। बृहस्पतिवार रात अचानक बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में हुए फैसलों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई क्योंकि संसद चलने के दौरान नीतिगत फैसलों की जानकारी बाहर नहीं दी जा सकती है। लेकिन सूत्रों ने कहा कि सरकार नोटबंदी के बाद 10 नवंबर से 30 दिसंबर के बीच बैंक खातों में जमा की गई पूरी बेहिसाबी रकम पर टैक्स लगाना चाहती है।

कोई टिप्पणी नहीं: