tikhiawaz24.in

सोमवार, 7 नवंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

ट्रक से टकराई मैजिक, पांच लोग जख्मी

कोहंडौर के पास शनिवार देर रात मैजिक ट्रक से टकराकर पलट गई। इसमें चालक सहित पांच लोग जख्मी हो गए।
गोंडा जिले के भोला शुक्ला (28) पुत्र निरंकार शुक्ला निवासी छिलहिया कोड़िया बाजार, लवलेश पांडेय (35) पुत्र राजधर पांडेय निवासी पकड़ी कौड़िया, अरबिंद पांडेय (22) पुत्र राजधर पांडेय निवासी मुरारडीह कौड़िया बाजार, मनोज कुमार (27) पुत्र राम गोपाल, बृजेश कुमार (25) पुत्र मंगल प्रसाद निवासी कौड़या बाजार शनिवार को अस्थियां संगम में प्रवाहित करने मैजिक से इलाहाबाद गए थे। मैजिक भोलानाथ चला रहा था। वहां से वपास लौटते समय रात लगभग एक बजे उनकी मैजिक कोहंडौर पशु अस्पताल के सामने एक ट्रक से टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल के चिकित्सक डा.एसके पांडेय ने प्राथमिक उपचार के बाद भोला नाथ को इलाहाबाद रेफर कर दिया। डा. पांडेय ने बताया कि चालक के अलावा अन्य सभी को सामान्य चोटें रहीं। मैजिक पलटने से कोहंडौर सिथत पशु चिकित्सालय का लगा बोर्ड टूट गया। कोहंडौर पुलिस रविवार को मैजिक थाने पर उठा ले गई।

कोई टिप्पणी नहीं: