tikhiawaz24.in

शनिवार, 12 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

बैंक में धक्का मुक्की महिलाएं नहीं जा पायी अंदर ।                                           सिंगरामऊ जौनपुर -  क्षेत्र के काशी गोमती सम्युत ग्रामीण बैंक की बहरीपुर शाखा पर ग्राहको की भीड़ से अव्यवस्था फैल गयी थानाध्यक्ष ने पहुंचकर स्थिति सामान्य करायी ।  उक्त बैंक की शाखा में दो दिनों से केवल नोट जमा किये जा रहे थे, शनिवार को कैरेंसी आ जाने के बाद ग्राहको को भुगतान भी शुरू कर दिया गया । भुगतान होने की खबर पर थोड़ी ही देर नें बैंक खचाखच भर गयी भीड़ बाहर सड़क तक पहुंच गयी, ग्राहको के बीच तू तू मैं मैं होते होते धक्का मुक्की शुरू हो गयी और अंत में मारपीट की नौबत आ गयी । महिलाएं अंदर घुस ही नहीं पायी,  शाखा प्रबंधक ने स्थिति गंभीर होते देख काम बंद कर दिया और लोंगो से अपील किया कि आप सब लाइन मे खड़े होकर बारी बारी से अपना भुगतान लें व नगदी जमा करें सबका काम होगा, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुआ । सूचना पर मयफोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष सिंगरामऊ प्रेम शंकर तिवारी ने भीड़ को हटाते हुए लाइन लगवाकर स्थिति को सामान्य किया तब जाकर बैंक का काम काज पुन: शुरू हो सका, हालांकि ग्राहको को दो हजार रूपये के नोट अधिकतम दस हजार तक की राशि का भुगतान किया गया वह भी दो बजते बजते कैश खत्म हो गयी। अफरातफरी के इस महौल में बैंक कर्मियों की काफी सांसत होती देखी जा रही है,चाय,पानी की बात तो दूर रही उन्हें लघुशंका तक जाते देख ग्राहक चिल्लाने लग रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: