tikhiawaz24.in

गुरुवार, 23 मार्च 2017

कामकाज संभालते श्रीकांत बोले, यूपी को मिलेगी 24 घंटे बिजली


यूपी में मंत्रालयों के बंटवारे के बाद आज से मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों को कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। किसी मंत्री ने दफ्तर की सफाई के बाद कार्यभार संभाला तो किसी ने काम संभालते ही कर्मचारियों को शपथ दिलाई। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कार्यभार संभालते ही कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। मीडिया से बात करते हुए श्रीकांत ने कहा कि वह हर गांव और कस्बे में 24 घंटे बिजली देने का वादा किया और वह उसे पूरा करेंगे। 
बुधवार को सीएम आदित्यनाथ योगी ने सभी मंत्रियों को उनका विभाग बांटा और अपनी कैबिनेट तैयार की। उनके पास 37 मंत्रालय रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: