tikhiawaz24.in

बुधवार, 15 मार्च 2017

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की विश्वसनीयता पर एक ‘‘बड़ा सवाल खड़ा’’ करता -मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल


नयी दिल्ली,  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आरोप लगाया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के खराब प्रदर्शन के पीछे की वजह ईवीएम में गड़बड़ी हो सकती है। केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘आप’ के खाते में आने वाले लगभग 20 से 25 प्रतिशत वोट संभवत: शिअद-भाजपा गठबंधन को ‘चले गए हैं’।

केजरीवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आम आदमी पार्टी को महज 20 सीटें मिलना ‘‘समझ से परे’’ है और यह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की विश्वसनीयता पर एक ‘‘बड़ा सवाल खड़ा’’ करता है क्योंकि विभिन्न राजनीतिक पंडितों ने पार्टी के लिए ‘‘भारी जीत’’ की भविष्यवाणी की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप को भारी जीत एक पूर्व निर्धारित निष्कर्ष था तो अकालियों को 30 प्रतिशत वोट कैसे मिल गए? किसी ने नहीं कहा था कि कांग्रेस इतना अच्छा प्रदर्शन करेगी और दो तिहाई बहुमत ले आएगी। हमें संदेह है कि ईवीएम में गड़बड़ी के कारण ‘आप’ के हिस्से के 20..25 प्रतिशत मत शिअद-भाजपा को चले गए।’’ गत 11 मार्च को पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद यह पहली बार है, जब केजरीवाल मीडिया से मुखातिब हुए। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने गोवा का जिक्र नहीं किया। गोवा में आम आदमी पार्टी के हिस्से में एक भी सीट नहीं आई है। जारी

कोई टिप्पणी नहीं: