रामपुर-फलों से लदे पेड़ झुकने के मोदी के बयान पर बोले आजम खां,ज्यादा फल आने पर जड़ टूटने सेर पेड़ गिर जाता है-आजम,जितने फल आए उन्हे वो संभाल कर रखें-आजम खां
इटावा-रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या से हड़कम्प,गांव के ही लोगों पर युवक की हत्या करने का आरोप,चौबिया थाना क्षेत्र के नगला धौकल गांव की घटना
फिरोजाबाद-रात में कांच कारखाने में आग लगने का मामला,मलबे से दो मजदूरों के शव निकाले गए,4 झुलसे लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज,रसूलपुर थाना क्षेत्र में कांच कारखाने में लगी थी आग
मेरठ-सेवई बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग,आग लगने से फैक्ट्री में लाखों का नुकसान,स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू,लिसाड़ी गेट इलाके के श्यामनगर की घटना
बलिया-चुनावी रंजिश में 2 पक्षों में जमकर हुई मारपीट,मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल,सपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप,पुलिस ने 7 लोगो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा,बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर गांव की घटना
गाजियबाद-बोरे में बंद महिला का शव मिलने से मचा हड़कम्प,हत्याकर बोरे में बांधकर महिला का फेंका गया शव,लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के पाइपलाइन रोड का माम हरदोई-रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या,युवक की हत्या के बाद आरोपी फरार,हरपालपुर के करनपुर मतनी गांव की घटना
आगरा-अनियंत्रित होकर मिनी बस पोल से टकराई,स्टेयरिंग काटकर ड्राइवर को निकाला गया बाहर,ड्राइवर समेत 7 लोगों को अस्पताल में कराया भर्ती,आगरा के हरीपर्वत के चौराहे पर हुआ हादसा
लखीमपुर-जुएं के विवाद में युवक की चाकू से घोंपकर हत्या,चचेरे भाई ने पर युवक की हत्या करने का आरोप,मितौली इलाके के लक्ष्मणनगर की घटना
बदांयू-संदिग्ध हालत में जिला जेल में कैदी की मौत,दहेज हत्या के मामले में बंद था कैदी, वजीरगंज थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर पत्नी की हुई थी हत्या
अम्बेडकरनगर-संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कम्प,लोगों ने जताई युवक की हत्या की आशंका,बसखारी थाना क्षेत्र के नसरूल्लाहपुर में मिला शव
कानपुर-जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग,गोली लगने से महिला घायल,अस्पताल में भर्ती,घाटमपुर थाना क्षेत्र के कटरी गांव की घटना
मैनपुरी-जेल से कैदी के फरार होने का मामला,शामली का रहने वाला था कैदी,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष की हत्या का आरोप
बागपत-छेड़छाड़ के विरोध पर दबंगों ने परिवार पर किया हमला,दबंगों ने आधा दर्जन परिवार के लोगों को पीटा,बड़ौत कोतवाली इलाके के बड़ौली गांव की घटना
आजमगढ़-मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद का मामला,मौके पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त की,रानी की सराय के रोवां गांव में हुआ था विवाद
हरदोई-BJP विधायक माधवेंद्र सिंह ने CO शाहाबाद को धमकाया,मारपीट के मामले में युवक को छोड़ने के लिए बनाया दबाव,CO शाहाबाद से कहा,सरकार बदल गई है आप भी बदल जाएं,मारपीट के मामले में युवक को लाई थी शाहाबाद पुलिस,विधायक माधवेंद्र सिंह के धमकाने का ऑडियो हुआ वायरल
लखनऊ-सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट,जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट में सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद,पार्टी पदाधिकारियों के बीच हार के कारणों पर हो रही चर्चा
लखनऊ-16 मार्च को सपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक,11 बजे सपा कार्यालय में विधायकों की होगी बैठक,सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे अध्यक्षता,सपा विधान मंडल दल के नेता का भी चयन होगा,आज़म खाँ,रामगोविंद चौधरी नेता विधान मंडल दल की रेस में,बैठक में मुलायम सिंह यादव भी रहेंगे मौजूद
लखनऊ-ऑपरेशन गायत्री में पुलिस को बड़ी कामयाबी,गैंगरेप में गायत्री के साथ नामजद 3 आरोपी अरेस्ट,रुपेश,विकास वर्मा,पिंटू उर्फ अमरेंद्र सिंह गिरफ्तार,आरोपी गायत्री की पुलिस ने धर-पकड़ और तेज की,लखनऊ पुलिस और एसटीएफ ने किया गिरफ्तार,आरोपी को शरण देने के आरोप में गायत्री के दो बेटे हिरासत में,लखनऊ पुलिस ने गायत्री के दोनों बेटों को हिरासत में लिया
हापुड़-एक बार फिर जहरीली शराब का कहर,जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत,3 लोगों की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,पिलखुआ कोतवाली के चिखैड़ा इलाके की घटना
महराजगंज-युवक ने युवती की चाकू मारकर की हत्या,विरोध करने पर युवती की माँ को किया घायल,एकतरफा प्यार में पागल युवक ने की वारदात,आरोपी युवक को ग्रामीणों ने दबोचा,पनियरा थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव की घटना
लखनऊ-15 मार्च को कांशीराम की 83वीं जयंती पर कार्यक्रम,सुबह 8.30 बजे कांशीराम स्मारक स्थल पर कार्यक्रम,बीएसपी सुप्रीमो मायावती रहेंगी मौजूद
लखनऊ-कल 10.30 बजे बीएसपी कार्यालय में अहम बैठक,बीएसपी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ होगी बैठक,बीएसपी सुप्रीमो मायावती करेंगी संबोधित
मेरठ-होली के झगड़े को लेकर दो पक्षों में फायरिंग,गोली लगने से दो लोग घायल,अस्पताल रेफर,दोनों पक्षों में कल हुआ था विवाद,सरधना थाना क्षेत्र के भमौरी गाँव की घटना
फिरोजाबाद-चुनावी रंजिश को लेकर पथराव-फायरिग,कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात,पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को खदेड़ा,शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के डहिनी गांव का मामला
मिर्जापुर-जमीनी विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या,भाई पर युवक की हत्या करने का आरोप,फरार,विंध्यांचल थाना क्षेत्र के सरपति गांव की घटना
प्रतापगढ़-जमीनी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या,चाचा और भाई पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप,आसपुर देवसरा के आमापुर इलाके की घटना
रायबरेली-ट्रक ड्राइवर ने युवती के अपरहण का किया प्रयास,ग्रामीणों ने युवती को बचाया,ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार,बछरावां थाना क्षेत्र के बिशुनपुर इलाके की घटना,बछरावां पुलिस घटना से कर रही इनकार
मथुरा-मामूली विवाद में युवक को मारी गोली,युवक की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,नोहझील थाना क्षेत्र के राम नगला की घटना
एटा-घर में आग लगने से बच्चे की झुलसकर मौत,मोमबत्ती से घर में आग लगने से हुआ हादसा,जलेसर थाना क्षेत्र के महावीरगंज की घटना
लखनऊ-मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट,6 लोग घायल,एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया,माल थाना क्षेत्र के निकरोजपुर गाँव की घटना
मेरठ-डायल 100 के सिपाहियों ने युवक को पीटा,झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने की पिटाई,खरखौदा थाना क्षेत्र के जयभीमनगर का मामला
अमरोहा-रंग डालने के विवाद में लाठीचार्ज का मामला ,नाराज व्यापारियों ने किया बाजार बंद,कोतवाल को सस्पेंड करने की कर रहे मांग,हसनपुर कोतवाली इलाके का मामला
रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,जगतपुर थाना क्षेत्र के बिछौरा गांव की घटना
लखनऊ-राजगीर मिस्त्री की संदिग्ध मौत से हड़कम्प,घर के कमरे में मिला राजगीर मिस्त्री का शव,कृष्णानगर के हरदासीखेड़ा इलाके की घटना
कानपुर देहात-नशेबाजी को लेकर दो पक्षों में मारपीट,हंगामा,पथराव में 3 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,रसूलाबाद थाना क्षेत्र के आटियापुरवा का मामला
कानपुर-कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत,दोस्त गंभीर घायल,अस्पताल भेजा गया,शिवराजपुर क्षेत्र के मुंडेरी गाँव की घटना
फर्रुखाबाद-लोगों ने ट्रक से मवेशियों को किया बरामद,पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया,राजेपुर थाना क्षेत्र के बरेली हाईवे का मामला
कानपुर-चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत,शिवराजपुर स्टेशन के आउटर की घटना
कानपुर देहात-कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव की घटना
आगरा-दूसरे दिन पुलिस कर्मी मना रहे होली का पर्व,सिपाहियों समेत अधिकारी भी मना रहे होली,ढोल नगाड़ों पर झूमते थिरकते मनाई जा रही होली,पुलिस लाइन और सभी थानों में मनाई जा रही होली
झाँसी-दो कारों की टक्कर में चार लोग घायल,घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,झाँसी के मऊरानीपुर मार्ग पर हुआ हादसा
इटावा-लक्ष्मण वाटिका में BJP समर्थकों ने किया हवन,केशव प्रसाद मौर्या को मुख्यमंत्री बनाने की कामना,भरथना कस्बे के लक्ष्मण वाटिका में किया हवन
एटा-जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे,मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल,मिरहची थाना क्षेत्र के नगला प्रेमी की घटना
ललितपुर-पशु क्रूरता की घटना के बाद गांव में तनाव,ग्रामीणों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी,पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर ग्रामीणों को खदेड़ा,बानपुर थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना
शाहजहांपुर-ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,रोजा थाना क्षेत्र के जमुका गांव की घटना
प्रतापगढ़-जिले में नहीं थम रहा अवैध शराब का कारोबार,9563 बोतल अवैध शराब दुकान से बरामद,पट्टी के ढकवा तिराहे पर दुकान से बेची जा रही थी शराब
प्रतापगढ़-दबंगों ने युवक पर धारदार हथियार से किया हमला,युवक को गंभीर हालात में इलाहाबाद रेफर किया,कंधई थाना क्षेत्र के घोरका मुफरिद की घटना
वाराणसी-पटाखे की आग से 6 मवेशी झुलसे,चोलापुर थानान्तर्गत भायठ भोपापुर की घटना
वाराणसी-अधिवक्ता पर फायरिंग कर बदमाश फरार,लंका थाना क्षेत्र के साकेत नगर की घटना
वाराणसी-मामूली बता पर दो पक्षों में मारपीट,पथराव,मामले में कई लोग घायल,अस्पताल रेफर,कैंट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर इलाके की घटना
वाराणसी-5 हजार का इनामी बदमाश धर्मेंद्र गिरफ्तार,5 साल से फरार चल रहा था धर्मेंद्र उर्फ कल्लू चौहान,चेतगंज पुलिस ने तेलियाबाग के पास से पकड़ा
सोनभद्र-संदिग्ध हालत में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा गांव की घटना
लखनऊ-चुनाव आयोग आज गवर्नर को सौंपेगा विधायकों की सूची,विधानसभा चुनाव 2017 में जीते विधायकों की सूची देगा,403 MLA की सूची शाम तक राजभवन को देगा आयोग,CEO टी. वेंकटेश अपनी टीम समेत जाएंगे राजभवन,चुनाव आयोग नोटिफिकेशन राज्यपाल रामनाईक को सैौंपेगा,शाम 4 बजे का मांगा है मुलाकात का समय
लखनऊ-सरकार बदलते ही ब्यूरोक्रेसी का नया पैतरा,प्रदेश के सारे छोटे बड़े IAS-IPS बन गए स्टूडेंट,घर और दफ्तर में रट रहे हैं बीजेपी का घोषणा पत्र,किसान और कानून व्यवस्था का पढ़ रहे हैं पाठ
आगरा में पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान-गांवों में 100 साल पुरानी दुश्मनी रिश्ते पर पड़ी भारी,गांवों की दुश्मनी में पंचों ने शादी तोड़ने का सुनाया फरमान,लड़की के परिवार का हुक्का पानी भी पंचायत ने किया बंद,मदद करने वालों को देना होगा 5100 का अर्थदंड,दुरा गांव की लड़की की मलिकपुर के युवक से हुई है शादी,फतेहपुर सिकड़ी के दोनों गांव में है पुरानी दुश्मनी
लखनऊ-सपा के संगठनों की समीक्षा बैठक 16 मार्च के बाद,ट्रस्ट में बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान,समाजवादियों का संघर्ष का इतिहास रहा है-अखिलेश यादव,हम संघर्ष करेंगे-राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव,16 मार्च को विधानमंडल दल की बैठक के बाद आगे का फैसला,जिलाध्यक्षों,महानगरध्यक्षों की भी जल्द बुलाई जाएगी बैठक
लखनऊ-गायत्री के 3 करीबियों की लखनऊ में गिरफ्तारी,तीनों करीबी आज सरेंडर करने की फिराक में थे,सरेंडर से पहले ही दबोचे गए पिंटू,विकास,रुपेश्वर,गायत्री की गिरफ्तारी पर SSP लखनऊ का बयान,गायत्री की धरपकड़ में लगातार टीमें दबिश दे रहीं,फरार गायत्री की संपत्ति की कुर्की की भी तैयारी,गिरफ्तार न होने पर की जाएगी गायत्री की कुर्की
लखनऊ-सत्ता परिवर्तन के बाद सचिवालय में पसरा सन्नाट,सचिवालय से कर्मचारी और अधिकारी नदारद,मलाईदार पोस्टिंग के लिए जुगाड़ में लगे अधिकारी,नेताओं के घरों में जुगाड़ लगाने में जुटे अधिकारी,सत्ता परिवर्तन के बाद गुणा भाग में जुटे अधिकारी,IAS,PCS समेत अधिकारी,कर्मचारी जुगाड़ में लगे
उन्नाव-शराब का पैसा न देने पर युवक को आग में फेंका,गंभीर झुलसे पीड़ित युवक को अस्पताल से भगाया,पुलिस केस की बात कह कर युवक को नहीं किया भर्ती,पुलिस ने भी पीड़ित के परिजनों को थाने से भगाया,वाहन से पीड़ित के साथ परिजन दर दर भटकने को मजबूर,आसीवन थाना क्षेत्र के मुंशीखेड़ा इलाके की घटना
नई दिल्ली-अपना दल की कार्यकर्ता बैठक 15 मार्च को लखनऊ में,केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल बैठक में होंगी शामिल,गन्ना संस्थान में शाम 6 बजे बैठक का होगा आयोजन,बैठक में प्रदेश भर के पदाधिकारी,कार्यकर्ता लेंगे भाग
गोरखपुर-दारोगा शैलकांत उपाध्याय की दबंगई ,सहजनवा SO को दारोगा शैलकांत ने धमकाया,केस दर्ज करने पर जान से मारने की दी धमकी,मारपीट के मामले में पैरवी कर रहे थे शैलकांत,आरोपी दारोगा के खिलाफ सहजना थाने में केस दर्ज,गोंडा के गौर चौकी में तैनात है दारोगा शैलकांत
लखनऊ-सरकार बदलने पर भी रिटायर अफसर नहीं छोड़ रहे पद,अब भी रिटायर अफसर महत्वपूर्ण पदों पर हैं तैनात,कुछ विभागों में सलाहकार,तो कुछ में OSD के पदों पर हैं नियुक्त
मिर्जापुर-BJP विधायक रमाशंकर पटेल के भतीजे पर केस,महिला के घर में घुसकर मारपीट का आरोप,BJP विधायक के भतीजे समेत 4 पर मुकदमा दर्ज,डीजे बजाने को लेकर हुआ था विवाद,चुनार थाना क्षेत्र के गोलहनपुर गाँव की घटना
सोनभद्र-जमीनी विवाद में परिवार में चली लाठियां,वृद्ध महिला की पिटाई से हुई मौत,एक अन्य युवक की भी उपचार के दौरान मौत,राबर्ट्सगंज के तेंदुली गांव का मामला,पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया
मथुरा-बलदाऊ जी की नगरी बलदेव में कपड़ा फाड़ होली,बलदेव के हुरंगा के नाम से प्रसिद्ध है होली की परम्परा,हुरंगा होली में पुरुषों के कपड़े फाड़ देती हैं महिलाएं,होली में पुरुषों को कपड़े के कोड़े से मारती हैं महिलाएं
गोरखपुर-प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से किया हमला,प्रेमिका गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,शादी से इनकार करने पर किया चाकू से हमला,बड़हलगंज इलाके के बाजार की घटना
मऊ-जिला अस्पताल के डॉक्टर से मारपीट का मामला,CCTV कैद हुई डॉक्टर के साथ पुलिसवालों की गुंडई,डॉक्टर को अगवा कर पुलिसवालों ने की थी मारपीट
शामली-शराब पीकर जमकर नाचे पुलिसकर्मी,गाड़ी के बोनट पर बोतल रखकर खूब पी शराब,डायल 100 के पुलिस वालों ने मनाई होली,आदर्श मंडी के टिटोली चौकी का मामला
आगरा-BSP समर्थकों ने आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर लगाया जाम,विधानसभा चुनाव में लगाया धांधली करने का आरोप,ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन,चुनाव आयोग से बैलेट पेपर के उपयोग की कर रहे माँग
कन्नौज-आग में झुलसकर मां की मौत,बेटा गम्भीर रूप से झुलसा,खाना बनाते समय लगी थी सिलेंडर में आग,बेटा मेडिकल कालेज में भर्ती,थाना छिबड़ा मऊ के बंजारा डेरा की घटना
मथुरा-पड़ोसी ने पिता और पुत्र पर की ताबड़तोड़ फायरिंग,पुत्र की मौके पर मौत,पिता गंभीर रुप से घायल,मामूली विवाद में वारदात के बाद आरोपी फरार,नगर कोतवाली क्षेत्र के आर्य समाज रोड की घटना
फतेहपुर-छेड़खानी के विरोध पर महिला की गोली मारकर हत्या,बेटी को छेड़ने का मां ने किया था विरोध,आरोपी फरार,जाफरगंज थाना क्षेत्र के सहिमलपुर का मामला
बिजनौर-बाइक ने दो युवकों को कुचला,दोनों की मौत,नजीबाबाद थाने के जलालाबाद का मामला,मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
लखीमपुर खीरी-बिजली का तार टूटकर 3 युवकों पर गिरा,करंट की चपेट में आने से 3 युवक झुलसे,गंभीर हालत में शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर,मोहम्मदी कस्बे के बाजार की घटना
शामली-ठेले से एक बेर उठाने पर बच्चे को जमकर पीटा,पिटाई से बच्चे की आंख में आई गंभीर चोट,3 दबंगों ने 8 वर्षीय बच्चे को जमकर पीटा,बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,कांधला थाना क्षेत्र के गंगेरु की घटना
बागपत-चुनावी रंजिश में परिवार के 3 लोगों को पीटा,तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,रालोद कार्यकर्ताओं पर पिटाई का आरोप,रमाला थाना क्षेत्र के बिराल गाँव की घटना
ग़ाज़ीपुर-6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप की वारदात,आरोपी व्यक्ति की पुलिस ने किया गिरफ्तार,मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गौसपुर गांव की घटना
प्रतापगढ़-दबंग ने युवक की पीट-पीट कर की हत्या,नाराज ग्रामीणों ने बस्ती में लगाई आग,गाँव में तनाव,कई थानों की फोर्स मौके पर,आधा दर्जन घरों का सामान जलकर खाक,मानधाता थाना क्षेत्र के खरवई गांव की घटना
कन्नौज-मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत,खेत में पानी लगाते वक्त मधुमक्खियों ने किया हमला,गुरसहायगंज कोतवाली के दिलशादनगर की घटना
गोरखपुर-प्रॉपर्टी डीलर के पेट्रोल पम्प पर बवाल का मामला,तेल भराने को लेकर विवाद में गुर्गों के साथ किया बवाल,तीन कर्मचारियों के पीटने का वीडियो हुआ वायरल,कैंट क्षेत्र के सिंघड़िया में रविवार को किया था बवाल
नोएडा-प्राकृतिक आपदाओं से बचाने को जागरुकता कार्यक्रम,डीएम ने 101 प्रिंसिपल के साथ की अहम बैठक,101 स्कूलों में एक साथ कार्यक्रम पर बनी रूपरेखा,डिजास्ट मैनेजमेंट के प्रोग्रम में डेढ़ लाख बच्चे लेंगे भाग,सेक्टर-6 स्थित कला केंद्र में हुआ बैठक का आयोजन
कन्नौज-चुनावी रंजिश में सपा-भाजपा समर्थकों में मारपीट,भाजपा-सपा सर्मथकों ने किया फायरिग-पथराव,गुरसहायगंज क्षेत्र के सिलवा गुलरियापुर का मामला
आगरा-जिला कारागार में उमड़ी महिलाओं की भीड़,जेल में बंद भाईयों से मुलाकात कर रहीं महिलाएं,जिला कारागार गेट पर सुरक्षा बढ़ाई गई
इटावा-होली पर शहर के थाने बने मयखाने,थानों में जमकर पी जा रही शराब,फ्रेंड्स कॉलोनी थाने का मामला
लखनऊ-लखनऊ विश्वविद्यालय में 20 मार्च से शुरू होंगे प्रवेश,पहली बार ऑनलाइन सेंट्रेलाइज एडमिशन की होगी शुरूआत,एमबीए के लिए 20 ,बीकाम के लिए 27 मार्च से मिलेंगे फार्म,एलयू में बाकी स्नातक प्रवेश 3 अप्रैल से शुरू होंगे
लखनऊ-बीएड प्रवेश परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन जारी,31 मार्च तक किया जा सकता है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन,3 मई को होनी है बीएड प्रवेश परीक्षा 2017,LU की वेबसाइट upbed.nic.in पर करें आवेदन
इटावा-जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे,5 लोग घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,बसरेहर क्षेत्र के चिल्ली सुल्तानपुर की घटना
वाराणसी-मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट,पुलिस ने मौके से 5 लोगों को पकड़ा,वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र का मामला
महोबा-ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत,शहर कोतवाली क्षेत्र के डाक बंगला चौराहे की घटना
कानपुर देहात- गृह कलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पंखे से लटकर कमरे में युवक ने की आत्महत्या,शिवली कोतवाली के चम्पतपुर गाँव की घटना
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें