tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 10 मार्च 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

कानपुर- पुलिस ने संदिग्ध अजहर की दुकान का तोड़ा ताला,दुकान का ताला तोड़कर पुलिस कर रही छानबीन,पुलिस ने दुकान से कई मोबाइल कब्जे में लिए,कर्नलगंज क्षेत्र के रहमानी मार्केट का मामला

कानपुर- गौस मोहम्मद खान के घर पर पुलिस ने की छापेमारी,चकेरी क्षेत्र के जाजमऊ में है गौस मो. खान का घर

लखनऊ- विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी,कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना,403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की होगी मतगणना,प्रदेश में बनाए गए 78 मतगणना केंद्र,72 जिलों में 1-1 केंद्रों पर होगी मतगणना,आजमगढ़,कुशीनगर,अमेठी में 2-2 केंद्रों पर मतगणना,मतगणना सुचारु रुप से कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम,187 कम्पनी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को लगाया गया,PAC,यूपी पुलिस और होमगार्ड के जवान भी रहेंगे तैनात,403 विधानसभा क्षेत्रों में आयोग ने तैनात किए हैं प्रेक्षक,सभी मतगणना स्थलों पर कराई जाएगी वीडियोग्रॉफी,मतगणना केंद्रों में रहेगी तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था,पहले स्तर में लोकल पुलिस,दूसरे में स्टेज ऑर्मड पुलिस,मतगणना केंद्र पर तीसरे स्तर में सीएपीएफ की रहेगी तैनाती,मतगणना हॉल में कोई नहीं कर सकेगा मोबाइल का इस्तेमाल,सबसे पहले होगी पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती,बैलेट पेपर के बाद होगी ईवीएम की काउंटिंग

शाहजहांपुर- बर्तन कारोबारी की गला दबाकर हत्या से सनसनी,हत्या के बाद सड़क किनारे शव फेंककर बदमाश फरार,कटरा थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव के पास की घटना

आगरा- बाइक सवार विदेशी युगल खड़े ट्रैक्टर से टकराए,मौके पर हुई बाइक सवार विदेशी युगल की मौत,यमुना एक्सप्रेस-वे के 131 माइल स्टोन की घटना

मथुरा- मूक बधिर नाबालिग के साथ गैंगरेप,ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पुलिस को सौंपा,थाना कोसी कलां क्षेत्र का मामला

लखीमपुर- इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बवाल का मामला,तहसीलदार समेत एसएसबी के नौ जवान घायल,नेपाली पथराव में 27 भारतीय नागरिक भी घायल- डीएम,नेपाल के लोगों ने नोमेन्स लैंड पर फहराया झंडा,उच्चाधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट- डीएम,दोनों देशों के अफसरों ने आवागमन पर लगाई रोक- डीएम

आगरा- न्यू आगरा पुलिस ने जुएं के अड्डे पर मारा छापा,सात जुआरी रफ्तार,नगदी,बाइकें,मोबाइल बरामद

बाराबंकी- खाद्य सुरक्षा टीम ने कई दुकानों पर की छापेमारी,होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा टीम ने की छापेमारी

रामपुर- एग्जिट पोल आजम खां का बयान,हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रहे हैं- आजम,बीजेपी को केवल 25 सीटें मिलेगी- आजम,मेरी बात का यकीन किया जाए- आजम

शाहजहांपुर- अनियंत्रित रोडवेज बस खाई में पलटी,आधा दर्जन यात्री मामूली रुप से हुए घायल,अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के हाईवे की घटना

वाराणसी- स्कॉर्पियो-इंडिका में टक्कर, एक की मौत,मृतक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,चोलापुर क्षेत्र के धरसौना नई बस्ती का मामला

नोएडा- साढ़े लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार,हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही थी शराब,आबकारी विभाग ने एक कार भी बरामद की,एक्सप्रेस-वे सेक्टर 135 के मोहियापुर से हुई बरामदगी

उन्नाव-गांव में हाईटेंशन वोल्टेज दौड़ने से अफरा-तफरी,हाईवोल्टेज करंट से एक की मौत, चार झुलसे,बड़ी संख्या में लोगों के बिजली उपकरण फुंके,बांगरमऊ कोतवाली के गनीपुर गांव का मामला

गाजियाबाद-7 लाख रुपए की अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार,अलग-अलग जगहों से पकड़ी 140 पेटी अवैध शराब,आबकारी विभाग ने तीन वाहनों को भी किया सीज
 
लखीमपुर-मौसम का बदला मिजाज, शुरू हुई बारिश,ज्यादा बारिश से सरसों,मसूर,गेहूं की फसल को नुकसान,बारिश शुरू होने से किसानों की चिंता बढ़ी

जौनपुर-अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत,मुगराबाद शाहपुर के कोदहू गांव की घटना

लखीमपुर-अज्ञात वाहन ने 3 साइकिल सवारों को रौंदा,एक की मौके पर मौत,2 घायल अस्पताल में भर्ती,मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के अमीरनगर की घटना

इलाहाबाद-मां-बेटी पर बदमाशों ने किया धारदार हथियार से हमला,मां की मौके पर मौत,बेटी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव की घटना

लखनऊ-होली के त्योहार पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन,मुंबई से गोरखपुर वाया वाराणसी चलेगी स्पेशल ट्रेन,11 मार्च को मुंबई से रवाना होगी स्पेशल ट्रेन,आनंद बिहार से दरभंगा के लिए भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

मैनपुरी-ट्रैक्टर और रोडवेज बस की टक्कर में 2 की मौत,हादसे में एक युवक गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती,कुरावली क्षेत्र के गंगापुर इलाके में हुआ हादसा

लखीमपुर-इंडो नेपाल बार्डर पर बवाल का मामला,हालात सामान्य होने के चलते आवागमन पर रोक,बसही का बाजार भी पूरी तरह किया गया बंद,बार्डर पर भारी मात्रा में फोर्स तैनात किया गया,एसएसबी खूफिया एजेंसियां और पुलिस सतर्क

संतकबीरनगर-पति ने पत्नी,मासूम बच्ची की गला रेतकर की हत्या,पत्नी और बच्ची की हत्या के बाद खुद को भी किया घायल,घायल पति की भी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत,धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा चौबे गाँव की घटना 

झांसी-घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को गोली मारी,पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया,बाल्टी में डुबोकर डेढ़ वर्षीय बच्ची की हत्या की,वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार,पूंछ थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना 

बागपत-ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर निर्मम हत्या,गंदे नाले में ड्राइवर का शव पड़ा मिला,बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की घटना 

फैज़ाबाद-ARTO के खिलाफ ट्रक चालकों का प्रदर्शन,ट्रक चालकों ने ARTO पर लगाया उत्पीड़न का आरोप,कैंट इलाके में RTO ऑफिस के पास हाईवे किया जाम,ARTO ने ओवरलोडिंग पर ट्रक का किया है चालान

झांसी-पारीछा पावर प्लांट में दो मजदूरों की मौत,पावर प्लांट में देर रात बेल्डिंग करते वक्त विस्फोट होने से दो मजदूरों की मौत,मृतक खुशीराम और राजपाल के परिजनों में कोहराम,बड़ागांव थाना क्षेत्र के पारीछा पावर प्लांट की घटना 

झाँसी-व्यापारी से 50 हज़ार रुपये बदमाशों ने लूटे,बाइक सवार 3 बदमाश कैश लूटकर फरार,मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के परबारीपुरा की घटना 

ग्रेटर नोएडा-50 हज़ार का ईनामी बदमाश बब्लू उर्फ यूसुफ गिरफ्तार,अलीगढ़ के बन्ना देवी एरिया से यूपी STF ने किया अरेस्ट,डकैती,हत्या,रेप और अपहरण जैसे मामलों में था वांछित,बब्लू उर्फ यूसुफ मेवाती पर दर्ज हैं 20 से ज्यादा मुकदमें 

कौशाम्बी-प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या,कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र के नेहालपुर की घटना 

फतेहपुर-संदिग्ध हालत में बीएससी छात्रा की मौत का मामला,परिजनों ने चौक चौराहे पर शव रखकर लगाया जाम,कल खाली पड़े मकान से मिला था छात्रा का शव,फतेहपुर में सदर कोतवाली क्षेत्र की घटना 

गाजियाबाद-सरकारी आवास आवंटन में फर्जीवाड़ा सामने आया,डूडा आवास के लिए आवेदकों ने लगाए फर्जी प्रमाण पत्र,SDM की जांच में फर्जी आय,जाति प्रमाण पत्रों का खुलासा,प्रशासन ने 82 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

हरदोई-कोल्ड स्टोरेज में शॉट सर्किट से लगी आग,दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू,माधवगंज कस्बे की घटना 

कोई टिप्पणी नहीं: