tikhiawaz24.in

शनिवार, 25 मार्च 2017

भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गया


जौनपुर,नगर के  वाजिदपुर तिराहे पास एक झोपड़ी में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गया। स्थानीय लोगो ने अपने स्तर से आग को काबू करने के प्रयास करते हुए फायर ब्रिगेड की सूचना दिया। दमकल की गाड़ियां करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था।
लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे से सटा नगर के वाजिदपुर तिराहे के पास कोलकाता से आये कारीगरो ने किराये पर जमीन लेकर देवी देवताओ की मूर्तियां बनाने का कारोबार करते है। आज दोपहर करीब दो बजे कारीगरो के अस्थायी ठिकाने को आग ने अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते आग पूरी तरह से शोला बन गया। स्थानीय जनता ने फायर बिग्रेड को सूचना देने के बाद खुद आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। अग्निशमन की गाड़ियां सूचना देने के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची । दमकल की टीम मौके से पहुंचने से पूर्व ही गरीबो का सब कुछ राख हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं: