tikhiawaz24.in

शनिवार, 18 मार्च 2017

तीखी आवाज़ उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें

लखनऊ-नई सरकार के शपथ ग्रहण में 5000 विशिष्ठ अतिथियों को न्योता,PM मोदी,अमित शाह समेत राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी न्योता,बीजेपी शासित राज्यों,पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण,बंगाल,गोवा,राजस्थान,मध्यप्रदेश,बिहार के राज्यपालों को भी न्योता

सहारनपुर-मौलाना महमूद मदनी के भाई मसूद गिरफ्तार,हरियाणा की महिला से रेप के मामले में गिरफ्तारी,महिला ने मसूद मदनी पर लगाया था रेप का आरोप,उत्तराखंड में पूर्व दर्जाप्राप्त मंत्री भी रह चके हैं मसूद मदनी,देवबंद पुलिस ने मसूद मदनी को अरेस्ट कर भेजा जेल

दिल्ली-अमित शाह और केशव प्रसाद मौर्या की मुलाकात खत्म,25 मिनट तक दोनों के बीच शाह के घर हुई बातचीत,अमित शाह से मुलाकात के बाद केशव मौर्या लखनऊ रवाना,बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह देहरादून के लिए हुए रवाना,अमित शाह से मिलकर मैने रखा अपना पक्ष-केशव मौर्या,विधायक दल की बैठक में सीएम का नाम तय होगा-मौर्या

सहारनपुर-ट्रिपल तलाक मामले में पीएम मोदी से गुहार,मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी से लगाई गुहार,आसिया साबिरी ने 3 तलाक खत्म करने की मांग की,सुप्रीम कोर्ट में भी आसिया ने दाखिल की है याचिका,अब पीएम मोदी अपना वादा निभाएं-आसिया साबिरी,हस्ताक्षर अभियान में मुस्लिम महिलाओं ने किए थे हस्ताक्षर,10 मिलियन मुस्लिम महिलाओं ने किया था हस्ताक्षर

लखनऊ-केशव मौर्या को सीएम बनाने की विधायक ने की मांग,फाफामऊ बीजेपी विधायक ने की सीएम बनाने की मांग,विक्रमाजीत मौर्य हैं फाफामऊ से बीजेपी विधायक

लखनऊ-योगी आदित्यनाथ के समर्थक बीजेपी कार्यालय पहुंचे,योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की कर रहे मांग

गाजीपुर-बरहट गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा,निजी कार्यक्रम में शिरकत कर रहे मनोज सिन्हा,जगह-जगह मनोज सिन्हा का हुआ स्वागत,BJP जिलाध्यक्ष की माता की तेरहवीं मे शामिल

अम्बेडकरनगर-बसपा प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर के बेटे की गुंडागर्दी,गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद में ड्राइवर को जमकर पीटा,कोतवाली अकबरपुर में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

उन्नाव-रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही फिर सामने आई,रेल हादसों से रेलवे अधिकारियों ने नहीं लिया कोई सबक,3 किमी के डाउन-अप ट्रैक के 1700 से अधिक स्लीपर हैं टूटे,ट्रैक से एक हजार से अधिक पेंड्रोल क्लिप भी मिलीं गायब,क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक से लगातार हो रहा ट्रेनों का संचालन,अफसरों की लापरवाही के चलते कभी भी हो सकता हादसा,12 जनवरी को ट्रैक पर पलटे थे मालगाड़ी के कई डिब्बे,सहजनी क्रॉसिंग 39c से सरैंया क्रॉसिंग के बीच ट्रैक क्षतिग्रस्त,रेल पथ निरीक्षक को भेजी रिपोर्ट में गैंगमैनों ने बताई कमी

लखनऊ-सलाहकारों,आयोग,निगमों के अध्यक्षों की सूची तलब,मुख्य सचिव कार्यालय ने तलब की सूची,निगमों के उपाध्यभों की सूची भी तलब की गई,रिटायरमेंट के बाद नियुक्त अफसरों का ब्योरा भी तलब

लखनऊ-राजस्व परिषद जुटा रहा प्रदेश में अवैध कब्जों का ब्योरा,BJP के चुनाव के दौरान किये गए वादे के मद्दनेजर तैयारी,30 अप्रैल तक अभियान चलाकर ब्यौरा दर्ज करेंगे अफसर,हर भूखंड का होगा यूआईडी नंबर,सभी DM को निर्देश जारी

लखनऊ-बद्री प्रसाद ज्वैलर्स पर आयकर विभाग का छापा,महानगर,गोमतीनगर की शोरूम पर टीम की छापेमारी,गोखले मार्ग पर भी ब्रदी प्रसाद के आवास पर छापा,तीनो जगह 35 अधिकारियों की टीम कर रही छापेमारी,आयकर अफसरों की टीम दस्तावेज खंगालने में जुटी

आगरा-आतंकी एलर्ट और दो ब्लॉस्ट का मामला,पुलिस लाइन सभागर में अधिकारी कर रहे मीटिंग,कमिश्नर,आईजी,डीआईजी,डीएम मीटिंग में शामिल,घटनाओं को लेकर आला अधिकारियों की मीटिंग

बाराबंकी-घोटाले की भेंट चढ़ गई तालाबों को गहरा करने की योजना,मार्च के महीने में ही सूख गए जिले के अधिकतर तालाब,तालाबों को गहरा करने के नाम पर खर्च हुए करोड़ो रुपए,जिले के 550 तालाबों में पिछले वर्ष की गई थी खुदाई,5 सालों में 30 फीसदी घट गया जिले का जलस्तर

गोरखपुर-योगी आदित्यनाथ को बुलाया गया दिल्ली,चार्टेड प्लेन से योगी आदित्यनाथ पहुंचे दिल्ली,बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के बुलावे पर पहुंचे दिल्ली,दिल्ली से योगी को लेने आया था स्पेशल प्लेन

महराजगंज-शपथ ग्रहण को लेकर नेपाल सीमा पर एलर्ट,लखनऊ में कल होना है सीएम का शपथ ग्रहण,सोनौली बॉर्डर पर की जा रही हैं सघन चेकिंग

मथुरा-आगरा में धमाके के बाद मथुरा में सुरक्षा बढ़ी.कृष्ण जन्म भूमि की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट,SP सुरक्षा ने आसपास के इलाकों का लिया जायजा,डॉग स्क्वॉयड और कमांडो दस्ता कर रहा चेकिंग

संभल-भाजपा कार्यकर्ताओं की महिला पुलिसकर्मियों से झड़प,विरोध करने पर महिला कांस्टेबलों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा,मामले में दोनो पक्षों ने चंदौसी थाने में दर्ज कराया मुकदमा,संभल के चंदौसी थाना क्षेत्र का मामला

चित्रकूट-जिला परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा में खानापूर्ति,जनपद के सभी विद्यालयों में नहीं बांटे गए पेपर,ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न पत्र लिख कराई जा रही परीक्षा,बच्चों को बांटी जाने वाली कापियों में भी फर्जीवाड़ा,परीक्षा के लिए छात्रों को बांटी गई रद्दी की कॉपियां

आगरा-पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या,बच्चा न होने पर कुल्हाड़ी से काटक की हत्या,वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार,बाह थाना क्षेत्र के झाड़े की गढ़ी का मामला

फैज़ाबाद-युवती से 2 वर्ष तक युवक ने किया दुराचार,गाँव के ही युवक पर दुराचार का आरोप,फोटो समेत अश्लील बातें डालीं फेसबुक पर,खंडासा थाना क्षेत्र के कोट डीह का मामला

वाराणसी-तीन माह से बंद हैं बाबतपुर एयरपोर्ट से उड़ाने,मेंटेनेन्स कार्य के चलते एयरपोर्ट से उड़ाने बंद हैं,सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बंद चल रही उड़ाने,अप्रैल तक बंद रहेंगी बाबतपुर एयरपोर्ट से उड़ाने

वाराणसी-बीएचयू के मोनादेवी हास्टल में छात्रा ने लगाई फांसी,संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला छात्रा का शव,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा,मोनादेवी हास्टल में बीए के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

गाजियाबाद-नाराज प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता,गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया,प्रेमिका की हालत गंभीर,आरोपी फरार,प्रेमिका की शादी होने से नाराज था प्रेमी,साहिबाबाद के राजीव कॉलोनी की घटना

लखनऊ-यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर लखनऊ में मौजूद,नव निर्वाचित विधायकों का किया जाएगा स्वागत,कांग्रेस मुख्यालय में राज बब्बर 3 बजे करेंगे प्रेस कॉंफ्रेंस

अमेठी-प्रसव के दौरान महिला की मौत का मामला,होईकोर्ट के आदेश पर कब्र से निकलवाया गया शव,बिना पोस्टमार्टम के दफना दिया गया था महिला का शव,पुलिस आज कराएगी महिला के शव का पोस्टमार्टम,शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र में डेढ़ माह पूर्व हुई थी मौत,दहेजहत्या के मामले में ससुरालियों पर दर्ज है केस 

बुलंदशहर-धार्मिक स्थल पर राजनीतिक झंडा लगाने को लेकर तनाव,इलाकाई लोगों ने एसएसपी से की कार्रवाई करने की मांग,जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के चचरई इलाके का मामला

सोनभद्र-जेपी कम्पनी डाला के प्रशासनिक भवन के सीज होने का मामला,साढ़े 27 लाख बकाया अदा करने पर प्रशासन ने खोला ताला,6 करोड़ से अधिक जिला पंचायत का शुल्क बकाया पर हुई कार्रवाई

लखनऊ-अभिनेत्री विद्या बालन का लखनऊ आगमन,एक ब्रांड के प्रमोशन के लिए लखनऊ आयीं विद्या

लखनऊ-अभिनेत्री स्वरा भास्कर आज लखनऊ में,फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' का करेंगी प्रमोशन,निर्देशक अविनाश दास भी होंगे स्वरा के साथ

लखीमपुर-बाघ के हमले से किसान गंभीर घायल,घायल किसान को अस्पताल में कराया गया भर्ती,लखीमपुर के मैलानी जंगल की घटना

वाराणसी-कैंट स्टेशन के पास शव मिलने से हड़कंप,सिगरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

शामली-मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट,आधा दर्जन लोग मारपीट में घायल,भर्ती,महिला को पीटा,युवक पर चाकू से हमला,कांधला थाना क्षेत्र की घटना

हरदोई-चेकिंग के दौरान पशु तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग,पुलिस ने 1 पशु तस्कर को तमंचे समेत पकड़ा,हरदोई के टडियावां थाना क्षेत्र की घटना

बरेली-बाइक सवार ससुर-दामाद को ट्रक ने रौंदा,दामाद की मौत,ससुर गंभीर घायल,भर्ती,घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार,भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बिल्वा पुल की घटना

जौनपुर-शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण,गर्भवती होने पर शादी से किया इनकार,आरोपी फरार,पीड़िता ने थाने में दी तहरीर,सरपतहा थाना क्षेत्र के काजीपुर की घटना 

इलाहाबाद-गंगा में युवती का शव मिलने से सनसनी,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी,मेजा थाना क्षेत्र के पकरी गाँव की घटना 

आगरा-लूटकर भाग रहे दो लुटेरों को लोगों ने दबोचा,महिला से कुंडल लूटकर भाग रहे थे लुटेरे,दोनों को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंपा,एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के कछपुरा की घटना

सिद्धार्थनगर-संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग,आग से जलकर 16 वर्षीय किशोरी की मौत,नकदी और हज़ारों का सामान भी जलकर खाक,डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भारी गाँव की घटना 

इलाहाबाद-उच्चप्राथमिक विद्यालयों में अनुदेशकों की काउंसलिंग 4 अप्रैल से,4 से 9 अप्रैल के बीच होगी पहले चरण की काउसलिंग,सचिव बेसिक शिक्षा ने सभी BSA को जारी किया आदेश

शाहजहांपुर-पुलिस गाड़ी की टक्कर से बच्चे की मौत,स्थानीय लोगों में आक्रोश,पुलिस मौके पर,रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव की घटना

रामपुर-बेकाबू ट्रक पलटने से,दर्जनभर लोग घायल,3 बाइकें क्षतिग्रस्त,लोगों ने की तोड़फोड़,जाम लगा रहे लोगों पर पुलिस ने भांजी लाठियां,टांडा थाना क्षेत्र के टीकमपुर चौराहे की घटना 

बांदा-आग से झुलसकर छात्रा की मौत से हड़कम्प,दीपक से पढ़ाई करने के दौरान आग लगने से हादसा,गिरवा थाना क्षेत्र के देवरार गांव की घटना

हरदोई-दबंग ने 11 साल की बच्ची को बाइक से कुचला,बच्ची की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती कराया गया,पुलिस से शिकायत करने पर पिता से नाराज था दबंग,पाली थाना क्षेत्र के करनपुर मतनी गांव की घटना

इलाहाबाद-बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की जिला कोर्ट में पेशी आज,2 अदालतों में 4 मुकदमों में होनी है पेशी,3 मामलों में होगी गवाही,11 फरवरी से जेल में बन्द है बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद,शियाट्स में हुए बवाल और मारपीट मामले में आरोपी है अतीक

सहारनपुर-ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत,आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से हुआ फरार,देवबंद थाना क्षेत्र के रणखंडी पुलिस चौकी की घटना

रायबरेली-लंबित जनशिकायतों पर डीएम सख्त,185 अधिकारियों को जारी किया नोटिस,लंबित शिकायतों पर सभी से मांगा स्पष्टीकरण,9120 में 1043 शिकायतें हैं लंबित

जौनपुर-दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत,एक गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती कराया गया,मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के कोदहूं गांव की घटना

महोबा-छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,राजकीय पॉलीटेक्निक का था छात्र,कमरे में लटकता मिला छात्र का शव,शहर कोतवाली के आलमपुरा की घटना 

आगरा-आज से होगा ताज महोत्सव का रंगारंग आगाज,विरासत की छांव में थीम पर महोत्सव का आयोजन,देश-विदेश से सैलानियों का ताज नगरी पहुंचना जारी

महराजगंज-संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने लगाई फांसी,गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया,परिजनों ने लगाय दहेज उत्पीड़न का आरोप,कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा गाँव की घटना 

गाजियाबाद-अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत,रेलवे लाइन पार करते वक्त हुआ हादसा,कविनगर क्षेत्र के विवेकानंद नगर की घटना 

हरदोई-अनियंत्रित टेम्पो पलटने से 2 छात्र घायल,घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,कोतवाली देहात के हरियाली बाजार की घटना

ललितपुर-नदी किनारे युवक की लाश मिलने से सनसनी,कोतवाली महरौनी के पचौड़ा गांव की घटना

अलीगढ़-मकान में युवक का शव मिलने से सनसनी,चाकुओं से गोदकर हत्या के बाद शव फेंकने की आशंका,गांधी पार्क थाना क्षेत्र के गांधी नगर की घटना

सुल्तानपुर-सिलेंडर में आग लगने से मचा हड़कंप,दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू,नगर कोतवाली के गोलाघाट की घटना 

इलाहाबाद-टैम्पो-बाइक की टक्कर,पिता-पुत्र घायल,घायल पिता-पुत्र को अस्पताल भेजा गया,मेजा थाना क्षेत्र के खानपुर की घटना

इलाहाबाद-मऊअईमा में 5 ट्रक लुटेरे गिरफ्तार,RTO बनकर करते थे लूट की वारदात,पुलिस ने भारी मात्रा में असलहे बरामद किये

औरैया-2 बाइकों की भिड़ंत,युवक की मौत,3 गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया,शहर कोतवाली क्षेत्र के मंडी गेट की घटना

औरैया-तेज़ रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकरायी,महिला समेत 3 गंभीर घायल,अस्पताल रेफर,बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सहार रोड की घटना 

गोरखपुर-ध्रुव गुप्ता हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया,हत्यारोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया,पैसे के लेन-देन के विवाद में युवक की हत्या,सहजनवां पुलिस ने खजनी फोरलेन से की गिरफ्तारी

कानपुर देहात-संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव,भोगनीपुर कोतवाली के नूरगंज का मामला 

कोई टिप्पणी नहीं: