tikhiawaz24.in

बुधवार, 29 मार्च 2017

तीखी आवाज पर ब्रेकिंग समाचार

अमेरिका: व्हाइट हाउस के नार्थ लॉन में संदिग्ध पैकेट मिला, व्हाइट हाउस को पैकेट मिलने के बाद बंद किया गया, व्हाइट हाउस जाने वाली सड़के बंद की गई
नॉर्थ लॉन और प्रेस रूम खाली कराया गया, व्हाइट हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई, पैकेट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी।

दिल्ली: जीतन राम मांझी ने आज पीएम से मुलाकात की, दलित बेटी-बहुओं के साथ हो रहे गैंगरेप का मामला उठाया, बिहार में हो रहे अत्याचार पर पीएम से चर्चा, आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी की चर्चा, दलित राष्ट्रपति बनाने की मांग की-मांझी, आदित्यनाथ योगी की मांझी ने प्रशंसा की।

दिल्ली: बीजेपी ने 53 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, नगर निगम चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची, राजनाथ सिंह, हेमा मालिनी, कलराज, केशव मौर्या, रघुवर दास, वसुंधरा राजे, सीएम योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह, मनोज तिवारी, जेटली, वेंकैया, हर्षवर्धन, सीएम रमन सिंह, सर्वानंद सोनेवाल भी स्टार प्रचारक।

देहरादून: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान भ्रष्टाचार के प्रति सरकार गंभीर, नेता प्रतिपक्ष ने मामलों की जांच करने की मांग की, हम पूर्वग्रह से नहीं हैं ग्रसित, लोकायुक्त सब की जांच करेगा, ट्रांसफर एक्ट कारगर साबित होगा, कर्मचारियों की ऊर्जा का सदुउपयोग होगा, यूरोप की राइन नदी को 5 देशों ने 27 वर्षों में किया साफ़, समय लगेगा लेकिन हम गंगा सफाई को प्रतिबद्ध, स्वच्छता को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर, राज्य में कोई खुले में शौंच नहीं जाएगा, राज्य को जल्द ही करेंगे पॉलीथिन फ्री, कूड़े को उपयोगी रूप में इस्तेमाल करेंगे, महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान में नहीं आएगी कमी।     

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को दिए निर्देश, DG और ADG स्तर के सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश, कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री के साथ हुई लम्बी मीटिंग, कानून-व्यवस्था पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

लखनऊ: राज्यपाल राम नाईक का बयान भाषा एक दूसरे को जोड़ने का साधन, भाऊराव देवरस सेवा स्मृति सम्मान समारोह की अध्यक्षता की, राज्यपाल ने 22वें समारोह की अध्यक्षता की।

लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव मौर्या को 7 केडी आवास आवंटित, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही को 8 केडी आवास आवंटित, सत्यदेव पचौरी को 9 कालीदास आवास आवंटित, सुरेश खन्ना को 10 कालीदास आवास आवंटित, स्वामी प्रसाद मौर्या को 14 कालीदास आवास आवंटित, खेल मंत्री चेतन चौहान को 12A माल एवेन्यू आवंटित।

लखनऊ: सुरेश खन्ना की सीएम साथ बैठक ख़त्म, नवरात्र के त्यौहार को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा , सभी जिलों में विशेष सफाई अभियान के निर्देश, डीएम को दिए गए, मंदिरों में साफ-सफाई के निर्देश, मंदिरों के आसपास साफ-सफाई रहे-सीएम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जायेगा, मंदिरों के आसपास पेयजल की व्यवस्था हो।

लखनऊ: वीसी ने जारी किये कई निर्देश, सीपीएमयू, प्रवर्तन व प्रोजेक्ट डिवीज़न का प्रभारी बने, संयुक्त सचिव धनंजय शुक्ला प्रभारी बने, लंबित पड़े अवैध निर्माणों के आदेशों का हो अनुपालन।

लखनऊ:  प्रदेशभर में जिला प्रशासन बिजली चोरी रोकने के लिए चलेगा अभियान,बिजली चोरी पर जीरो टॉलरेंस की नीति बनेगी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक।

लखनऊ: जेल राज्य मंत्री  जय कुमार सिंह का बयान कैदियों की बेहतरी के लिए चर्चा हो रही, जेल में बिगड़ी व्यवस्था ठीक करेंगे, जेल में आरओ लगे हैं, लेकिन सप्लाई नहीं, यूपी की जेलों में व्यापक काम करना होगा, सरकार जेल मैन्युअल बदलने पर विचार कर रही है।

लखनऊ: मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा सीएम से मिलकर निकले, बैठक में विभागीय मुद्दों को लेकर हुई चर्चा, सहकारिता में हुए घोटालों की जांच की जायेगी, सपा पर किया मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कटाक्ष, सहकारिता एक परिवार का विभाग नहीं है, नई सहकारी समितियों का होगा गठन।                     

लखनऊ: स्वास्थ्य मंत्री की सीएम के साथ बैठक खत्म, ऑल इंडिया जमीयत कुरैश के ज्ञापन के बारे में बताया, सीएम को मीट व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया, अवैध स्लॉटर हॉउस पर कार्यवाही को लेकर असमंजस नहीं।

लखनऊ: सुरेश राणा सीएम से मिलकर निकले, गन्ना किसानों के मुद्दे पर बोले राणा,  जल्द से जल्द होगा गन्ना किसानों का भुगतान, सीएम गन्ना किसानों की समस्यायों को लेकर गंभीर, भुगतान न करने वाले शुगर मिल मालिकों पर होगी कार्यवाही।

लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने सार्वजनिक उद्यम विभाग की समीक्षा की, निगम का ब्यौरा तैयार करने का आदेश, घाटे में चल रहा है सार्वजनिक उद्यम विभाग, पर्यटन विभाग के होटलों की भी होगी समीक्षा, लीज पर दिए गए होटलों की भी होगी समीक्षा।

लखनऊ: किसानों की ऋण माफी को लेकर पहल तेज, यूपी के वित्त मंत्री और अफसरों के बीच मीटिंग, केंद्र सरकार से मदद की गुजारिश, ऋण माफी के लिए लोन भी लेगी राज्य सरकार, प्रधानमंत्री ने चुनाव के दौरान किया था वादा, खजाना खाली, योगी सरकार परेशान।

संतकबीरनगर: आवास से गोरखपुर की विजिलेंस टीम ने BSA गजराज यादव को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, सस्पेंड शिक्षक की बहाली के लिए ले रहा था घूस।

देवरिया: स्कूलों में खुलेआम हो रही नकल, बच्चे एक साथ बैठ कर दे रहे पेपर, मीडिया का कैमरा देख कक्षा में मचा हड़कंप, नकल रोकने में प्रशासन नाकाम, रामपुर कारखाना के रणजीत सिंह कॉलेज का मामला।

सुल्तानपुर: बलबा, मारपीट और जान से मारने के मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह, व उनके पति शिव कुमार सिंह पर केस दर्ज, कमीशन न देने पर ठेकेदार से मारपीट का आरोप, बल्दीराय थाने के दर्ज हुआ केस।

हरदोई: डीएम के निरीक्षण में लालपुर मरेउरा में मिली सामूहिक नकल, डीएम ने परीक्षा केन्द्र को किया डिबार, केन्द्र पर लगाए गए लेखपाल नदारत मिले, द्रोणपाल शान्ती देवी इण्टर कॉलेज का मामला।

कासगंज: नगर कोतवाली के तावालपुर में बीजेपी के सदर विधायक देवेंद्र सिंह लोधी के गुर्गों ने जमीन पर किया कब्जा, किसान की फसल तक काट ले गए दबंग, पीड़ित ने डीआईजी,एसपी,एसडीएम से मदद की गुहार।

मुरादाबाद: बोर्ड परीक्षा में नकल के खेल का खुलासा, बाहर से लिखवाकर बच्चों को दी जा रही थी कॉपिया,  रसायन विज्ञान की 6 कॉपियों के साथ 2 लोग अरेस्ट, पुलिस ने प्रिंसिपल,दो कक्ष निरीक्षकों को किया अरेस्ट, पाकबाड़ा के जेएम इंटर कालेज की घटना।

बस्ती: फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी का मामला, कोतवाली में 4 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज, राजकीय इंटर कॉलेजो में नौकरी कर रहे थे शिक्षक, एलटी ग्रेड में शिक्षक के रूप में कर रहे थे नौकरी, चारों शिक्षकों के फर्जी निकले शैक्षिक प्रमाण पत्र।

चंदौली: इंटरमीडिएट के दर्जनों छात्रों ने किया प्रदर्शन, नकल न कराए जाने से नाराज थे छात्र, केंद्र व्यवस्थापक पर धमकाने का लगाया आरोप, 1200 रूपए प्रति छात्र नकल कराने के दिए थे रुपए, धीना के बरहन तेज बहादुर सिंह कन्या स्कूल का मामला।

बदायूं: आगरा-बरेली हाइवे पर टैंकर और कार की भीषण भिड़ंत, 5 लोगों की मौत, अनूपशहर से शादी से लौट रहे थे बदायूं सभी, उझानी कोतवाली इलाके की घटना।

नोएडा: नोएडा मुख्यालय में चाइनीज मोबाइल कम्पनी ओप्पो ने तिरंगे का किया अपमान, ओप्पो के मुख्यालय के बाहर नोएडा में प्रदर्शन, लखनऊ स्टोर में भी ओप्पो ने यही बदमाशी की थी, भारत विरोधी ओप्पो कम्पनी पर प्रतिबंध क्यों नहीं?, ओप्पो मोबाइल खरीदने वाले भारतीय बहिष्कार करें, भारत में रहकर अपमान करने वालों का बहिष्कार करें, ओप्पो के खिलाफ यूपी समेत देश में नाराजगी, ऋतिक, सोनम ने ओप्पो का प्रचार न करने की अपील।

हमीरपुर: सिटी फारेस्ट पार्क में दो आतंकियों को लेकर एटीएस और एनआईए की टीम पहुंची, सिटी फारेस्ट में आतंकियों से हो रही जांच।

कोई टिप्पणी नहीं: