tikhiawaz24.in

गुरुवार, 23 मार्च 2017

तीखी आवाज़ उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

दिल्ली: सीएम त्रिवेंद्र सिह रावत-धमेंद्र प्रधान की बैठक शुरू, मंत्रियों के विभागों पर प्रदेश प्रभारी के साथ अंतिम मंथन, अमित शाह की बैठक से पहले भी सीएम मिले थे प्रधान से।

दिल्ली: मथुरा का जवाहरबाग कांड का मामला, सीबीआई ने शुरू की मामले की जांच, कई लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें।

लखनऊ: कार में शराब पीने वालों की आज धरपकड़, सार्वजानिक स्थलों पर शराबखोरी करने वालों पर अभियान, Ig जोन के आदेश पर रात 8 से 11 बजे तक चलेगा लखनऊ पुलिस का अभियान।

लखनऊ: पीस पार्टी अध्यक्ष डा. अयूब पर रेप और गैरइरादतन हत्या का मामला, कार्रवाई न करने का मृतका के भाई ने लगाया मड़ियांव एसओ पर आरोप, डीआईजी ने इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए।

अम्बेडकरनगर: नेशनल वॉयस की खबर का बड़ा असर, अवैध खनन पर राजेसुल्तानपुर एसओ निलम्बित, राजेसुल्तानपुर के कम्हरिया घाट पर हो रहे अवैध खनन, अवैध बालू खनन में एसओ की भूमिका थी संदिग्ध।

प्रतापगढ़: लालगंज थाने के परैया के पास बाइक सवार बदमाशों ने कैशियर को गोली मारकर 1.5 लाख की लूट, फायरिंग में पिकअप गाड़ी पलटी चालक घायल, कैशियर को लगी गोली।

हमीरपुर - सीडीओ ने लघु सिंचाई विभाग में मारा छापा, एमआई विभाग में मचा हड़कम्प, खर्च का ब्यौरा नहीं दे पाए लघु सिंचाई के एक्सईएन, सीडीओ ने खांगली सरकारी फाइलें, करोड़ो रुपए के घपले की आशंका, चेकडेम और रपटा बनाने को लेकर हुई लापरवाही।

वाराणसी: चेतगंज थाने की पुलिस ने खुलेआम शराब पी रहे दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया, महिलाओं के साथ छेड़खानी की शिकायत पर कार्रवाई।

सुल्तानपुर: कोतवाली देहात के बरूई मल्हौती गांव में फाइलेरिया दवा खाने से 100 बच्चों की तबियत बिगड़ी, सभी बच्चों का भदैयां सीएचसी में चल रहा इलाज।

हाथरस: लाडपुर में जलालपुर चौराहे पर शरारती तत्वों ने मीट की 3 दुकानों में लगाई आग, दुकान मालिक आग बुझाने में जुटा।

फिरोजाबाद: एसएसपी ने की कार्यवाही, 4 सिपाहियों को किया सस्पेंड, आरोपियों से मिलने पर की कार्रवाई।

कोई टिप्पणी नहीं: