tikhiawaz24.in

गुरुवार, 16 मार्च 2017

तीखी आवाज़ उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें


कानपुर में हो रहे हादसों से प्रशासन ने नहीं लिया कोई सबक,जाजमऊ में टेनरी बिल्डिंग गिरने के बाद नहीं जागा प्रशासन,जाजमऊ के बाद शिवराजपुर में भी लापरवाही से कई मौतें,प्रशासन की लापरवाही से शहर में अवैध निर्माण जोरों पर,हादसे के बाद छोटे अफसरों को सस्पेंड कर खानापूर्ति,बड़े अफसरों पर मेहरबानी,छोटे अफसरों पर गिराई गाज,कई मौतों के बाद भी अबतक नहीं चिन्हित हुए अवैध निर्माण,जाजमऊ घटना के बाद किसी अवैध निर्माण पर एक्शन नहीं,कई मौतों के बाद अबतक किसी की जिम्मेदारी नहीं हुई तय,अवैध निर्माण के चलते डेढ़ माह में हो चुकी 13 लोगों की मौते,कानपुर में बिल्डिंग बायलॉज की बिल्डर उड़ा रहे धज्जियां,अफसरों की मिलीभगत से कानपुर में अवैध निर्माण जोरों पर,क्या तीसरे हादसे का इंतजार कर रहा कानपुर प्रशासन?

कन्नौज-पाइप लाइन टूटने से सड़क धंसी,दो बच्चे डूबे,स्थानीय लोगों ने बच्चों को निकाला बाहर,जल निगम की लापरवाही से हुआ हादसा,गुरसहायगंज के मजपुरवा गांव की घटना 

मेरठ-कई टुकड़ों में महिला का शव मिलने से सनसनी,महिला के शव के टुकड़े कर बोरे में बांधकर फेंका,महिला की हत्या के बाद शव को काट कर फेंका,ब्रह्मपुरी क्षेत्र के सिटी गार्डेन इलाके में बोरे में मिला शव 

लखनऊ-रिटायर्ड टीचर की कुल्हाड़ी से काट कर की गई हत्या,नौकर पर मालिक की हत्या की आशंका,आरोपी फरार,बख्शी तालाब के चंद्राकोटर का रहेने वाला था मृतक ,मूसानगर में बनी मार्केट में सोते समय की गई हत्या 

लखनऊ-यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर से इंसपेक्टर बनने वालों के लिए खुशखबरी,650 दारोगा बनेंगे इंस्पेक्टर,PHQ ने जारी की सीनियोरिटी लिस्ट,1071 खाली पदों के लिए उपनिरीक्षको की वरिष्ठता सूची जारी,2001,2005 बैच के उपनिरीक्षकों को मिलगी प्रोन्नति,चुनाव से पहले 405 दारोगाओं को पहले ही मिल चुकी प्रोन्नति

गाजियाबाद-नाबालिग छात्रा को अगवा करने वाली महिला गिरफ्तार,उत्तराखण्ड से जिस्मफरोशी के लिए छात्रा को किया था अगवा,पुलिस ने छापा मारकर करके आरोपी तारा को गिरफ्तार किया,जिस्मफरोशी के बड़े रैकेट का हो सकता है खुलासा,साहिबाबाद पुलिस ने आरोपी महिला तारा को गिरफ्तार किया 

इलाहाबाद-विश्वविद्यालय में आज सुबह से कर्मचारी लौटे काम पर,15 दिनों से हड़ताल पर चल रहे थे विश्वविद्यालय कर्मचारी,कोर्ट की सख्ती के बाद कल खत्म की थी हड़ताल 

औरैया-बोर्ड परीक्षा के दौरान DM ने 3 विद्यालयों का किया निरीक्षण,लापरवाही पर दो कक्ष निरीक्षक,1 केन्द्र व्यवस्थापक को हटाया,अजीतमल कोतवाली के विद्या देवी बालिका विद्यालय का मामला  

मैनपुरी-ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दंपति की मौत,एक युवक गंभीर रुप से घायल,अस्पताल रेफर,मैनपुरी थाना क्षेत्र के दन्नाहार कस्बे की घटना

नोएडा-एसएसपी के आदेश पर 6 सबइंस्पेक्टरों के तबादले,सरकार बदलते ही 6 चौकी इंचार्ज को बदला गया 

फतेहपुर-संदिग्ध हालत में ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग,दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख,फतेहपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे की घटना

मथुरा-हाईस्कूल की पहली पाली में 4 नकलचियों को पकड़ा गया,महात्मा गांधी इंटर कॉलेज से दो नकलची छात्र पकड़े गए,महावन कॉलेज में भी दो नकलची छात्र पकड़े गए ,पहली पाली में हाईस्कूल की हिन्दी प्रथम की परीक्षा थी 

इलाहाबाद-भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन,सिद्धार्थनाथ सिंह को CM बनाने की मांग,शहर पश्चिम से विधायक चुने गये हैं सिद्धार्थनाथ

लखनऊ-बीएड प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन जारी,31 मार्च तक किया जा सकता है प्रवेश के लिए आवेदन,lubed.nic.in पर बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन,3 मई को होनी है बीएड प्रवेश परीक्षा 2017 

लखनऊ-एलयू ने तेज की प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी,20 मार्च से शुरू होगी एलयू की प्रवेश प्रक्रिया,पहली बार सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन प्रवेश कराएगा एलयू

लखनऊ-बीजेपी 18 मार्च को देश भर में मनाएगी विजय उत्सव,बूथ स्तर तक बीजेपी कार्यकर्ता मनाएंगे विजय उत्सव,प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारी करेंगे संयोजन,रैली,बाइक रैली और मिठाई वितरण कर मनाएंगे खुशी,5 राज्यों के चुनाव के बाद विजय उत्सव मनाने का फैसला

गाजियाबाद-सारा हत्याकांड की आज सीबीआई कोर्ट में हुई सुनवाई,पत्नी सारा की हत्या के मामले में अमनमणि त्रिपाठी की पेशी,कोर्ट में पेशी पर आए अमनमणि त्रिपाठी का बयान,सीबीआई गलत तथ्यों पर कर रही जांच-अमनमणि,सारा की मौत सिर्फ एक हादसा था-अमनमणि त्रिपाठी,अमनमणि त्रिपाठी ने खुद को मामले में निर्दोष बताया

प्रतापगढ़-लापता युवक का कुएं में शव मिलने से हड़कम्प,लोगों ने जताई हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका,कुंडा कोतवाली के विदासिन गांव में मिला शव

मथुरा-नकल की सूचना पर स्कूल पहुंची पुलिस टीम पर हमला,नकलचियों के पथराव में दो पुलिस कर्मी हुए घायल,मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया,राया के तिलक सिंह इंटर कालेज में चल रही थी नकल

गोरखपुर-हथियारबंद बदमाशों ने शिक्षक से की 50 हजार की लूट,बाइक सवार बदमाश शिक्षक से लूट कर मौके से फरार,बांसगांव थाना क्षेत्र के घइसरा गांव की घटना

अमरोहा-धार्मिक स्थल पर छज्जा गिरने से 3 लोगों की मौत,निर्माणाधिन बिल्डिंग का छज्जा गिरने से हुआ हादसा,एक महिला गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर किया गया,शहर कोतवाली क्षेत्र में चकली मोहल्ले की घटना

प्रतापगढ़-जिला अस्पताल में चोर की पिटाई का वीडियो वायरल,महिला का पर्स छीनकर भाग रहे चोर की जमकर पिटाई,पिटाई के बाद चोर को लोगों ने पुलिस को सौंपा

बागपत-पेड़ पर लटका मिला छात्र का शव,कल शाम से लापता था छात्र
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,लोगों ने मेरठ-बागपत हाइवे किया जाम,बलेनी थाना क्षेत्र के रौशनगढ़ गांव का मामला

लखनऊ-पूर्वांचल बीजेपी विधायकों का राजधानी पहुंचना शुरू,बीजेपी विधायकों की लामबंदी शुरू,योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाने की मांग,सहजनवा से बीजेपी विधायक शीतल पांडे का बयान,योगी आदित्यानाथ को बनाया जाए सीएम-शीतल पांडे,विधायक दल की बैठक में भी करेंगे मांग-शीतल पांडे

लखनऊ-सपा कार्यालय में चल विधायकों की मीटिंग खत्म,राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में रहे मौजूद,आजम खां और शिवपाल यादव भी बैठक में पहुंचे थे,सपा विधायक और कई नेता भी मीटिंग में हुए शामिल,बैठक के बाद सपा मु्ख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का बयान,बैठक में अखिलेश,शिवपाल,आजम ने विधायकों को दी बधाई,समाजवादी पार्टी संघर्ष के लिए दोबारा तैयार-राजेंद्र चौधरी,ईवीएम से छेड़छाड़ के मुद्दे पर भी बैठक में हुई चर्चा-चौधरी,'नेता विधानमंडल का आखिरी फैसला अखिलेश पर छोड़ा गया',आज बैठक में नेता विधानमंडल नाम पर नहीं हुई चर्चा-चौधरी

बरेली-खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव,दुष्कर्म के बाद हत्याकर शव को खेत में फेंकने की आशंका,भमोरा थाना क्षेत्र के सिरोही गांव की घटना

कानपुर -बिना लाइसेंस के चल रहे 3 और कोल्ड स्टोरेज चिन्हित,जिला प्रशासन ने तीनों कोल्ड स्टोरेज पर दर्ज कराया केस,प्रशासन ने GT रोड स्थित कोल्ड स्टोरेजों पर की छापेमारी,छापेमारी की कार्रवाई के चलते कोल्ड स्टोरेज मालिक फरार

अमेठी-अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ पी-3 का धरना,पुरानी पेंशन बहाली समेत दर्जनों मांगों को लेकर धरना,अमेठी डाकघर के सामने धरने पर बैठे

अलीगढ़-साथा चीनी मिल परिसर में लगी भीषण आग,दमकल की 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं,बिजली का तार टूटने से चीनी मिल में लगी आग,जवां थाना क्षेत्र स्थित साथा चीनी मिल की घटना

इटावा-रेलवे कर्मचारी यूनियन ने दिया धरना,वेतन विसंगति से नाराज है कर्मचारी,इटावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म न.1 पर धरना जारी

लखनऊ-बोर्ड परीक्षा के पहले दिन नकल का बोलबाला,राजधानी के स्कूलों में हो रही धड़ल्ले से नकल,मलिहाबाद के कुंअर आसिफ अली इंटर कालेज में नकल,ठेके पर बोर्ड परीक्षा में कराई जा रही थी नकल,उड़न दस्ते ने छापे में सामूहिक नकल पकड़ी,कालेज के प्रिंसिपल को हटाया गया,विद्यालय को काली सूची में डालने के निर्देश,माल के चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज में भी नकल,केन्द्र को काली सूची में डालने की तैयारी,ड्यूटी पर लगे 6 शिक्षकों को किया गया कार्यमुक्त

देवरिया-करोड़ों रुपए लेकर फरार हुई एटलस सॉल्यूशन कंपनी,बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने का लेती थी ठेका,पुलिस ने मौके से 18 लाख रुपए किए बरामद,दो युवतियों को भी पुलिस ने लिया हिरासत में,सदर कोतवाली के पूर्वा चौराहे का मामला,दिल्ली समेत पूर्वांचल के कई जगहों पर खुली ब्रांच

लखनऊ-सपा में प्रस्तावित 18 और 19 मार्च की बैठक नहीं होगी,25 मार्च को राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी सम्पन्न,पार्टी दफ्तर में 25 मार्च को राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक,18-19 मार्च को कोई बैठक नहीं, अगली तारीख का ऐलान जल्द,18-19 को हारे प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों की होनी थी बैठक

लखनऊ-अमिताभ ठाकुर ने वापस की सुरक्षा,बदली स्थिति में सुरक्षा की जरूरत नहीं-ठाकुर,गृहमंत्रालय के आदेश के बाद मिली थी सुरक्षा

बुलंदशहर में कई स्कूलों में धांधली का मामला,10वीं का पेपर देने गई दर्जनों छात्राओं को नहीं मिला प्रवेश पत्र,छात्रा ने परिजनों के साथ ज़िला अधिकारी से लगाई गुहार,डीएम ने दिए जांच के आदेश,बुलंदशहर देहात का मामला

मैनपुरी-चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट का मामला,2 आरोपी सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया अरेस्ट,15 नामजद लोगों पर मामले में दर्ज की गई एफआईआर,दन्नाहार के नगला गुलाम गांव में कल हुई थी मारपीट

मुरादाबाद-संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर मिला विवाहिता का शव,परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप,पति समेत सात परिजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज,भोजपुर थाना क्षेत्र के चक बेगमपुर गांव की घटना

शाहजहांपुर-सुरेश खन्ना को सीएम बनाने के लिए हवन और यज्ञ,बीजेपी से 8वीं बार विधायक बनने पर कार्यकर्ताओं की मांग,पीएम मोदी से बीजेपी कार्यकर्ताओं की मांग,रामशरण धर्मशाला में सुरेश खन्ना के लिए यज्ञ

गोरखपुर-पूर्वांचल नव निर्माण सेना ने निकाली शवयात्रा,ईवीएम मशीन की निकाली शवयात्रा,अंबेडकर प्रतिमा से लेकर गांधी प्रतिमा तक यात्रा,ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

सहारनपुर-अवैध वसूली कर रहे 2 होमगार्डो पर एसएसपी ने गिराई गाज,रंगे हाथ अवैध वसूली करते पकड़े गये होमगार्ड गिरफ़्तार,बेहट क्षेत्र में वाहनों से कर रहे थे वसूली

औरैय्या-ससुर ने दामाद की धारदार हथियार से की हत्या,अवैध संबंधों के चलते हत्या की आशंका,शहर कोतवाली के खानपुर कस्बे की घटना,आरोपी ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोंडा-योगी आदित्यनाथ को CM बनाने के लिए टावर पर चढ़ा युवक,योगी को सीएम बनाने की जिद पर अड़ा युवक प्रिंस सिंह,तरबगंज थाना क्षेत्र के रगडग़ंज बाजार का मामला

देवरिया-पुलिस की लापरवाही,कचहरी परिसर से बंदी फरार,आर्म्स एक्ट में जिला कारागार में बंद था अनिल सोनकर,पुलिस की लापरवाही से फरार हुआ बंदी

कन्नौज-जिले में 5442 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा,आज से शुरु हुई है यूपी बोर्ड की परीक्षा

कानपुर-शिवराजपुर इलाके में हुए हादसे का मामला,परिजन मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे,जीटी रोड पर परिजनों ने मुआवजे को लेकर लगाया जाम,पुलिस और एसडीएम ने लोगों को समझा बुझाकर हटाया

सुल्तानपुर-केंद्र सरकार के खिलाफ फूटा रेल कर्मियों का गुस्सा,विभिन्न मांगों को लेकर रेलकर्मियों का प्लेटफार्म पर प्रदर्शन,मांगे पूरी न होने पर चक्का जाम करने की दी धमकी,केंद्र सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का लगाया आरोप

इलाहाबाद-क्रिश्चियन कालेज के शिक्षकों को छात्रों ने बनाया बंधक,कालेज के मुख्य गेट पर जड़ा ताला,कालेज परिसर में शाहीद भगत सिंह की मूर्ती लगाए जाने की मांग

मुरादाबाद-सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दो गम्भीर घायल,ट्रक और टैक्टर ट्रॉली में हुई भीषण टक्कर,घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,मैनाठेर थाना क्षेत्र के बाईपास की घटना,सम्भल के असमोली थाना क्षेत्र के रहने वाले है पीड़ित

झांसी-3 थाना क्षेत्रों से 1 दर्जन सटोरिए अरेस्ट,स्वाट टीम की दबिश में हुए अरेस्ट,बाहूबली सट्टा कारोबारी हाजी नगीना,पप्पू हैं सरगना,वर्चस्व को लेकर दोनों के बीच में हो चुकी है फायरिंग

सुल्तानपुर-रेलवे में तैनात महिला संविदाकर्मी ने खाया जहर,गम्भीर हालत में सीएचसी पीपी कमैचा में चल रहा इलाज,कोइरीपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़की पर तैनात है महिला

वाराणसी-महिला चिकित्सालय की निर्माणाधीन दीवार गिरी,चिकित्सालय की दीवार गिरने से 3 बच्चे घायल,एक बच्चे की हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर,मंडलीय महिला चिकित्सालय की घटना

लखीमपुर-नहर में लावारिश हालत में खड़ी मिली स्कूटी,एक लड़की की चप्पलें, लड़के के जूते भी मिले,शहर के कान्वेंट स्कूल में हाईस्कूल के छात्र हैं दोनों,छात्रों के नहर में कूदने की आशंका,पुलिस पहुंची,शारदा नगर के पास चकई नहर पुल का मामला

कानपुर देहात-छात्रा के साथ दबंग युवक ने की छेड़छाड़,दबंग युवक ने छात्रा के परिजनों से की मारपीट,रसूलाबाद क्षेत्र के कारेरामपुर गांव का मामला

अमेठी-दबंगों ने मडेरिका,केशवपुर गांव के प्रधानों को पीटा,ग्रामप्रधानों ने जिलाधिकारी से की शिकायत,अमेठी के मडेरिका और केशवपुर की घटना

कन्नौज-बाइक से गिरकर दो युवकों की मौत,पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया,तेरवा क्षेत्र के खगुआ गांव के पास की घटना

बदायूं-मामूली विवाद में युवक ने लोगों पर फेंका खौलता तेल,2 महिला समेत 7 लोग झुलसे,अस्पताल में भर्ती,बिलसी थाना क्षेत्र के बम्बा चौराहे की घटना

कोई टिप्पणी नहीं: