tikhiawaz24.in

गुरुवार, 9 मार्च 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

लखनऊ-आतंकी सैफुल्लाह का शव दफनाया गया,भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर मौजूद,ऐशबाग के बड़ा कब्रिस्तान में शव दफनाया गया

इलाहाबाद-आज से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरु,इलाहाबाद रीजन के 1670 स्कूलों के 300 सेण्टर पर परीक्षाएं,10वीं की परीक्षा 10 अप्रैल, 12वीं की 29 अप्रैल तक चलेंगी,10वीं में 1,76,336, 12वीं में 127586 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

लखनऊ-कछुआ तस्करों का एक और मॉड्यूल हुआ गिरफ्तार,गुडंबा से UPSTF ने 2 तस्करों को पकड़ा, 79 कछुआ बरामद,घाघरा,गंडक नदियों के कछुए भेजे जा रहे थे थाईलैंड,मलेशिया,अमेठी से पकड़े गए तस्कर गैंग के साथी हैं गिरफ्तार दोनों आरोपी

 
आगरा-विश्व प्रसिद्ध फ़तेहपुर सीकरी दरगाह की पेंटिंग हुई ख़राब,रखरखाव के अभाव में मिट रही मुग़लकालीन चित्रकारी,पुरातत्व विभाग की लापरवाही से स्मारक पर दाग़,सलीम चिश्ती की दरगाह पर लोग बांधते हैं मन्नत का धागा

सीतापुर-होली परिक्रमा मेला आज से शुरु,आज से शुरु होगा मिश्रिख तीर्थ का 5 कोसी परिक्रमा मेला,महर्षि दधिचि की तपस्थली है मिश्रिख तीर्थ,करीब एक माह तक चलेगा होली परिक्रमा मेला

 वाराणसी-सिलेंडर से आग लगने से 2 लोगों की झुलसकर मौत,1 युवक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया,जैतपुरा थाना क्षेत्र के नत्थी घाट की घटना

मेरठ-कोर्ट के आदेश के बाद सिपाही पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज,दुकान बनाने के लिए व्यापारी से 5 लाख रुपए माँगने का आरोप,मेरठ के सरधना थाने में सिपाही पर दर्ज हुआ मुकदमा 

मेरठ-लोगों से ऑनलाइन ठगी करने का मामला,विलेज फॉर सोल्यूशन कम्पनी पर 5 मुकदमे दर्ज,मेरठ के सरधना थाना इलाके का मामला

आगरा-बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती,बाह थाना क्षेत्र के जरार गांव की घटना

बहराइच-गृहकलह में महिला ने लगाई फांसी,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,हरदी क्षेत्र के गरेठी गुरुदत्त सिंह की घटना 

बहराइच-तेज रफ्तार बोलेरो 10 वर्षीय बच्चे को रौंदा,गंभीर हालत में बच्चा जिला में भर्ती,फखरपुर क्षेत्र के बेलहरी गांव की घटना 

बहराइच-मैजिक और मैक्स की भीषण टक्कर, 8 लोग घायल,सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,गिलौला थाना क्षेत्र के सिटकहन चौराहा की घटना

बिजनौर-अफजलगढ़ क्षेत्र में मौसम ने ली करवट,तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश

रामपुर-दो बाइको की आपस में टक्कर,5 लोग घायल,सभी घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया,मिलक क्षेत्र के बिलासपुर मार्ग की घटना 

लखीमपुर-सपा विधायक की गाड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई,6 लोग घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,विधायक की हालत गम्भीर लखनऊ रेफर,गोला कोतवाली के रजागंज के पास की घटना 

इलाहाबाद-12 दिन पूर्व बच्चों संग गायब महिला बरामद,हंडिया से महिला को अगवा कर ले गए थे दो युवक,पति की तहरीर पर मोबाइल लोकेशन से बरामदगी,झूंसी इलाके में एक मकान से महिला हुई बरामद

बागपत-लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दंपती को मारी गोली,महिला की मौके पर मौत,पति अस्पताल में कराया गया भर्ती,कार सवार आधा दर्जन बदमाश हत्या कर मौके से हुए फरार,शहर कोतवाली के पाबला गांव में वारदात को दिया अंजाम

नोएडा-सेक्टर 51 में नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात,आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद बनाया नाबालिग का वीडियो,पुलिस ने 5 नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया,नोएडा सेक्टर 49 कोतवाली क्षेत्र की घटना

इटावा-फिर रेलवे लाइन में फ्रेक्चर मिलने से मचा हड़कम्प,कानपुर-दिल्ली रेल मार्ग बाधित,ट्रेनों को रोका गया,भर्थना-एकदिल रेलवे लाइन पर टूटी मिली पटरी,मरम्मत के बाद ट्रेन का संचालन शुरू किया गया,भर्थना-एकदिल रेलवे लाइन पर टूटी मिली थी पटरी
 
फर्रूखाबाद-कूड़े के ढेर में नवजात का शव मिलने से सनसनी,इलाकाई लोगों ने पुलिस को दी मामले की सूचना,कमालगंज थाना क्षेत्र के अशोक नगर की घटना

उन्नाव-डाकघर की मगरवारा शाखा में चोरों ने की लाखों की लूट,गार्ड को बंधक बनाकर डाकघर से 1.50 लाख रूपये की लूट,मगरवारा चौकी के पास स्थित डाकघर में हुई लूट की वारदात,सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा इलाके की घटना

मथुरा-लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने की महिला की हत्या,पति को भी किया घायल,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,मथुरा के हाइवे थाना क्षेत्र में लूट के विरोध में हत्या 

औरैया-वृद्ध महिला की युवक ने धारदार हथियार से की हत्या,हत्या के कारणों का पता नहीं,आरोपी युवक फरार,शहर कोतवाली के दिबियापुर बाईपास रोड की घटना

गाजियाबाद-रिंगिंग बेल के डायरेक्टर की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज,25 फरवरी को कोर्ट ने याचिका खारिज कर भेजा था जेल,मुनाफा दिलाने के नाम पर ठगी करने का है आरोप है 

अम्बेडकरनगर-आलापुर सुरक्षित विधानसभा में आज हो रहा मतदान,सपा प्रत्याशी की मौत के बाद आयोग ने की नई तिथि की घोषणा,आलापुर विधानसभा में कुल 10 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में,आलापुर विधानसभा में 9 बजे तक 11.74% मतदान हुआ

कानपुर-कार और टेम्पो में टक्कर में 9 लोग घायल,घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,बिठूर इलाके के नारामऊ क्षेत्र में हुआ हादसा

जौनपुर-रोकने के दौरान पुलिसकर्मी समेत दो लोगों पर चढ़ाया ट्रक,रोकने पर चालक ने ट्रक से रौंदा,दो लोगों की मौके पर मौत,बस से हल्की टक्कर के बाद ट्रक रोक रहे थे पुलिस कर्मी,मतदान करा कर पुलिस कर्मियों से भरी बस जा रही थी लखनऊ,बक्सा थाना क्षेत्र के हरिबल्लमपुर इलाके में हुई वारदात 

मथुरा-लूट का विरोध करने पर महिला की हत्या से हड़कम्प,एक युवक गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट,हाईवे थाना क्षेत्र के अमर कॉलोनी में हुई वारदात

बदायूं-ईट से कूचकर युवक की हत्सा से सनसनी,सड़क पर शव को फेंककर हत्यारे हुए फरार,बिलसी थाना क्षेत्र के सिद्धपुर गांव की घटना

कानपुर-होली,गंगा मेला के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सख्त,डीएम ने कानपुर शहर को 49 सेक्टरों में बांटा,गंगा के तटों पर 31 गोताखोरों को किया गया तैनात,2 दर्जन से अधिक नांव घाटों पर रख रहीं नजर,जल पुलिस और मोटर बोट की भी होगी तैनाती,गंगा के तटों पर मजिस्ट्रेट कराएंगे वीडियोग्राफी

आगरा-कबाड़ व्यापारी से बदमाशों ने 3 लाख रुपए लूटे,व्यापारी को कार से लिफ्ट देकर की लूटपाट,एत्माउद्दौला इलाके के रामबाग में हुई वारदात

रामपुर-कैबिनेट मंत्री आजम खां का बयान-सपा सरकार न बनने से सिर्फ अखिलेश का नुकसान नहीं-खां,सपा सरकार नहीं बनी तो पूरे प्रदेश का नुकसान होगा-आजम,सरकार न बनी तो जिम्मेदार लोगों से प्रदेश हिसाब लेगा-आजम,साधना गुप्ता के बयान पर भी आजम खां ने की टिप्पणी,औलाद उनकी है,कहने पर किसी और के चल रहे हैं-आजम,अपनी कमी को देखें कहां है उनमें कमी-आजम खां
  
इलाहाबाद-अमनमणि को हाईकोर्ट से मिली जमानत,पत्नी की हत्या के मामले में अमनमणि को राहत,हाईकोर्ट ने अमनमणि की सशर्त जमानत मंजूर की

लखनऊ-यूपी कैडर के 47 आईएएस अफसर ट्रेनिंग के लिए नामित,केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने 47 IAS अफसरों को किया नामित,47 में से 23 IAS अफसर जिलों में डीएम के पद पर हैं तैनात,10 अप्रैल से 5 मई तक होगी आईएएस अफसरों की ट्रेनिंग 

बागपत-गन्ना किसानों ने दिल्ली रोड पर लगाया जाम,टोल बंद होने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन,हाईवे पर प्रदर्शन से सैकड़ों वाहन जाम में फंसे,बड़ौत कोतवाली के टेवड़ी गांव के पास का मामला

शाहजहांपुर-बीजेपी प्रत्याशी चेतराम के बेटे की गुंडई का मामला,बेटे समेत 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,चेकिंग के दौरान महिला दारोगा,2 पुलिसकर्मियों को पीटा था,सदर बाजार थाना क्षेत्र के टाउन हॉल का मामला

बुलंदशहर-जिला अस्पताल में बच्चे की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा,चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

बलिया-लखनऊ एनकाउंटर मामले के बाद प्रशासन अलर्ट,होटलो,ढाबों समेत कई इलाकों में पुलिस कर रही चेकिंग,रेलवे स्टेशन,बस अड्डे पर पुलिस ने की चेकिंग

चित्रकूट-कच्ची दीवार गिरने से बड़ा हादसा,तीन मासूम बच्चों समेत महिला की मौत,मऊ थाने के हन्ना गांव का मामला 

मुजफ्फरनगर-बक्से में बंद युवक का शव मिलने से हड़कम्प,घर के अंदर दुर्गंध आने पर पुलिस को दी गई सूचना,हत्या कर बक्से में युवक के शव को घर में रखा था,नगर कोतवाली के न्याजूपुरा इलाके में दहशत

दिल्ली-लखनऊ में ATS ऑपरेशन के बाद बढ़ाई गई संसद की सुरक्षा,गृहमंत्री राजनाथ सिंह मामले पर संसद में जारी करेंगे बयान,पुलिस और पैरामिलिट्री के साथ स्वॉट टीम की भी हुई तैनाती

उन्नाव-3 घरों में करंट उतरने से युवक की झुलसकर मौत,4 लोग करंट से झुलसे,इलाज के लिए भेजा गया,बांगरमऊ कोतवाली के गनीपुर गांव में हुआ हादसा

फैज़ाबाद-ट्रैक्टर ट्रॉली-बोलेरो की टक्कर,4 लोगों की मौत,हादसे में 2 लोग गंभीर घायल,एक लखनऊ रेफर,महाराजगंज क्षेत्र के पूराबाजार कुड़की में हुआ हादसा

लखीमपुर-इंडो-नेपाल बार्डर पर फायरिंग और पथराव,पथराव में एसएसबी के 7 जवान हुए घायल,एक दर्जन भारतीय नागरिक भी पथराव में घायल,भारतीय सीमा में घुसकर नेपाली नागरिकों का पथराव,नेपाली पुलिस भी पहुंची,एसएसबी ने भी और फोर्स मंगाई,नो मेंस लैंड के पास नेपाली बना रहे थे पुलिया,संपूर्णानगर थाने के बसही का मामला 

कौशाम्बी-बिजली का करोड़ो रुपए दबाए बैठे हैं सरकारी विभाग,सरकारी विभागों पर बिजली का करीब 6 करोड़ बकाया,सभी सरकारी विभागों को जारी की गई अंतिम चेतावनी,मतगणना के बाद काटी जाएगी लाइट 

कौशाम्बी-सिराथू में तलाब खुदाई के दौरान मिली प्राचीन दीवार,रामपुर धमावा गांव में चोरी से तालाब में की जा रही थी खुदाई

हापुड़-ट्रक से 56 लाख की 1 हजार पेटी अंग्रेजी शराब बरामद,पुलिस ने ट्रक समेत एक तस्कर को किया गिरफ्तार,हाफिजपुर थाना क्षेत्र के बुलंदशहर रोड से बरामदगी

इटावा-इटावा पुलिस के सामने दबंगों ने चोर को पीटा,दबंग चोर को पीटते रहे हंसती रही इटावा पुलिस,फ्रैंड्स कलोनी पुलिस के सामने दबंगों की दबंगई

दिल्ली-आतंकी आपरेशन पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान-लखनऊ,इटावा,कानपुर में कार्रवाई की-राजनाथ,आतंकी ने आत्मसमर्पण से किया था इनकार-राजनाथ,मुठभेड़ में आतंकी को मार गिराया गया-गृहमंत्री,एटीएस ने दो अन्य अभियुक्तों को पकड़ा है-राजनाथ,अबतक कुल 6 गिरफ्तारियां की गई हैं-गृहमंत्री,देश पर खतरे को टालने में सफलता मिली-राजनाथ सिंह,पिता ने कहा जो देश का नहीं मेरा भी नहीं-राजनाथ सिंह,राजनाथ सिंह ने सैफुल्लाह के पिता का किया जिक्र 

आगरा-जॉर्डन के चीफ जस्टिस ने किया ताजमहल का दीदार,परिवार के साथ ताजमहल देखने पहुंचे जार्डन के चीफ जस्टिस,रॉयल कोर्ट के चीफ जस्टिस हैं फयेज़

हापुड़-चेकिंग के दौरान ट्रक से 1028 पेटी अवैध शराब बरामद,56 लाख की अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,हाफिजपुर के बुलंदशहर हाइवे से चेकिंग के दौरान बरामदगी

दिल्ली-यूपी सरकार में मंत्री,मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का बयान-सपा और कांग्रेस गठबंधन यूपी में सरकार बना रहा-चौधरी,बीजेपी के लोग गठबंधन से भयभीत हैं-राजेंद्र चौधरी,गठबंधन के डर से पीएम ने काशी में कई दिन बिताए-चौधरी,यूपी चुनाव 2019 की पटकथा तय करेगा-राजेंद्र चौधरी,'अखिलेश-राहुल की जनसभाओं,रोड शो ने दिखाई ताकत'

गोंडा-निर्माणाधीन अस्पताल में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों ने पिटाई के बाद मजदूर की मौत का लगाया आरोप,शहर कोतवाली क्षेत्र के गोंडा-बलरामपुर मार्ग की घटना

सीतापुर-दो कारों की टक्कर में युवक की मौत,तीन लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,शहर के कमलापुर इलाके में हादसा

लखनऊ-एलयू प्रशासन होली के लिए जारी किए दिशा निर्देश,परिसर और छात्रावासों में होली खेलने पर प्रतिबंध,होली की छुट्टी के दौरान नहीं होंगी एक्सट्रा क्लासेज,होली के नाम पर अनुशासनहीनता पर एलयू सख्त 
 
वाराणसी-महिला के साथ दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या का मामला,ग्रामीणों ने दोनो हत्यारोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा,कैंट पुलिस ने 2 हत्यारोपियों को पाण्डेयपुर गांव से किया अरेस्ट,5 मार्च को महिला की दुष्कर्म के बाद की गई थी हत्या

कोई टिप्पणी नहीं: