tikhiawaz24.in

बुधवार, 22 मार्च 2017

तीखी आवाज़ पर बड़ी ख़बरें

 

दिल्ली- विवादित ढांचा विध्वंस मामले में दर्ज मुकदमों की सुनवाई का मामला,विशेष अदालत लखनऊ में दर्ज मुकदमों पर सुनवाई का मामला,विशेष अदालत में सुनवाई मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई,आडवाणी,जोशी,कल्याण सिंह समेत 13 नेताओं पर चलना है मुकदमा,इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश मामले में CBI की अर्जी पर होगी सुनवाई

इलाहाबाद- पीएम नरेन्द्र मोदी का 2 अप्रैल को इलाहाबाद आगमन,इलाहाबाद HC के 150वें वर्ष के समापन समारोह में करेंगे शिरकत,मार्च 2016 से मार्च 2017 तक आयोजित किया जा रहा समारोह,बिशप जानसन स्कूल में कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण

लखनऊ- उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने की बैठक,कमिश्नर,आईजी,डीएम और एसएसपी के साथ की बैठक,मूलभूत सुविधाओं और कानून व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

अलीगढ़- स्लाटर हाउसों पर जिला प्रशासन का छापा,कमेला रोड स्थित अवैध स्लाटर हाउस सील किया,टीम ने 5 स्लाटर हाउसों का किया निरीक्षण,4 स्लाटर हाउसों पर भी की जाएगी कार्रवाई

आजमगढ़- पुलिस ने अवैध स्लाटर हाउस को किया सीज,तकिया इलाके में बिना लाइसेंस चल रहा था स्लाटर हाउस

बाराबंकी- शहर के पीर बटा वन इलाके में चल रहा कत्लखाना सीज,पुलिस ने कत्लखाने को कराया बंद कराया 

लखनऊ- जूनियर हाईस्कूलों में 29334 सहायक अध्यापकों की भर्ती मामला,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची की तलब,कई चरणों में हुई काउंसिलिंग में अनियमितता का है आरोप,10 अप्रैल को हाईकोर्ट में होगी मामले की अगली सुनवाई

हापुड़- पुराने विवाद में दोस्त ने युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती,पिलखुआ कोतावाली के चंडी फाटक की घटना

इलाहाबाद-नोएडा के हर सेक्टर में मल्टीलेवल पार्किंग की मांग को लेकर याचिका,हाईकोर्ट ने नोएडा अथॉरिटी से 10 अप्रैल तक मांगा जवाब,मल्टीलेवल पार्किंग को लेकर क्या उठाए कदम-हाईकोर्ट

सीतापुर- गन्ने के खेत में मिला मासूम बच्ची का शव,दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका,गांव के ही युवक पर वारदात करने का आरोप,सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र की घटना 

लखनऊ- हॉस्पिटल बनाने के नाम पर उधारी से ब्लैकमेलिंग का मामला,उधार की रकम के एवज में लिए ब्लैंक चेक से कर रहे थे ब्लैक मेल,आरोपियों ने अलीगंज में पहले लिखाई थी एफआईआर,अब ब्लैकमेलिंग के शिकार डॉक्टर की पत्नी ने लिखाई FIR,हजरतगंज में 7 नामजद लोगों पर ब्लैकमेलिंग की FIR

हमीरपुर- तीन दिन से लापता युवक का खेत में मिला शव,परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की जताई आशंका,कुरारा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव की घटना

बलिया- विद्युत करंट लगने से युवक की मौत,एचटी लाइन पर काम करने के दौरान लगा करंट,पुलिस ने शव को पोस्टपार्मट के लिए भेजा,भीमपुरा थाना क्षेत्र के पुरा गांव की घटना

आगरा- कोचिंग संचालक के घर से 27 लाख की लूट का मामला,कोचिंग संचालक ने कल बैंक से निकाले थे 15 लाख रुपए,घर में अधिक कैश होने की थी लुटेरों को जानकारी,लूट मामले में कई नज़दीकी लोग पुलिस की रडार पर,ताजगंज के विभव नगर में हुई थी बंधक बनाकर लूट

नोएडा- ठेकेदार सिपाहियों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ तबादले,SSP धर्मेंद यादव ने कार्रवाई के नाम पर की खानापूर्ति,लम्बे समय से थानों में जमे सिपाहियों को दूसरे थाने भेजा,थाना बदलकर वसूली वाले सिपाहियों को बचाने की कोशिश,मुंह लगे 40 सिपाहियों पर कार्रवाई के बजाए सिर्फ थाना बदला,पिछली सरकार से थानों में जमे सिपाहियों पर कार्रवाई कब ?

हापुड़- गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे,आधा दर्जन से ज्यादा घायल, अस्पताल में भर्ती,हापुड़ देहात के मोहल्ला सोटावाली का मामला

बदायूं- आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में शिक्षक निलंबित,सोशल मीडिया पर टिप्पणी के बाद BSA ने की कार्रवाई,विकास खंड उझानी के ग्राम रौली में तैनात है शिक्षक

गाजियाबाद- पूर्व महामंडलेश्वर सचिन दत्ता को गाजियाबाद लाया गया,तिहाड़ जेल से एक दिन की रिमांड पर लाई क्राइम ब्रांच,100 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोपी है सचिन दत्ता

वाराणसी- गृहकर वसूली में ढिलाई पड़ी महंगी,छह कर निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि,करीब 50 प्रतिशत ही कर पाए वसूली

बलिया- बोलेरो की टक्कर से 5 वर्षीय बच्चे की मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा,पकड़ी थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की घटना

इलाहाबाद- डॉयल 100 में तैनात दो सिपाही निलंबित,तैनाती के स्थान पर वाहन न मिलने पर की गई कार्रवाई,गंगापार के सराय इनायत थाना इलाके में थी तैनाती

आगरा- फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या,चोरी के आरोप में पड़ोसी ने की थी पिटाई,परिजनों की तहरीर पर पड़ोसी के खिलाफ केस,ताजगंज के महलबाग का मामला

वाराणसी- वरूणा कॉरिडोर के स्टॉक वार्ड में हुई आगजनी की होगी जांच,कमिश्नर ने मामले की मजिस्टेट्रियल जांच का दिया आदेश,अपर जिलाधिकारी प्रशासन करेंगे मामले की जांच,15 दिन में जांच रिपोर्ट सौपने का दिया आदेश

बुलन्दशहर- मां-बेटे की हत्या की सनसनीखेज वारदात,जंगल में मां-बेटे के अधजले शव मिलने से सनसनी,मां-बेटे की हत्या कर जंगल में शवों को जलाने की कोशिश,डिबाई थाना क्षेत्र के औरंगाबाद जंगल में मिले शव

आगरा- अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत,किशोर तेज गति से चला रहा था ट्रैक्टर,बाह थाना क्षेत्र के खोड़ गांव की घटना

मथुरा- ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी,आधा दर्जन महिलाएं गंभीर रुप से घायल,भर्ती,राया थाना क्षेत्र में सादाबाद रोड की घटना

बाराबंकी- फैजाबाद हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर आयकर की छापेमारी,सफदरगंज थाना क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप पर छापा 

फर्रूखाबाद- 3 साल की बच्ची के साथ युवक ने की हैवानियत,मोहल्ले के ही युवक ने बच्ची के साथ की हैवानियत,बच्ची की हालत गंभीर,जिला अस्पताल में भर्ती,नाराज लोगों ने जिला अस्तपाल में किया हंगामा,फर्रूखाबाद कोतवाली के श्यामनगर इलाके का मामला 

आजमगढ़- पुलिस ने 13 मवेशियों को किया बरामद,पुलिस को देखकर तस्कर मौके से फरार,फूलपुर थाना क्षेत्र के नियाऊज गांव का मामला 

आगरा- छेड़खानी करने वाले युवक को महिला ने जमकर पीटा,बस में सफर के दौरान युवक कर रहा था छेड़खानी,आरोपी ने महिला के पैर छूकर मांगी माफ़ी,पिनाहट थाना क्षेत्र के राजाखेड़ा गांव का मामला

लखीमपुर- समाज कल्याण अधिकारी,दो बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि,बांकेगंज,बिजुआ बीडीओ को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि,तहसील दिवस में न पहुंचने पर सीडीओ ने की कार्रवाई,गैरहाजिर 11 अन्य अफसरों से भी जवाब तलब

लखीमपुर- ब्लॉक प्रमुख का बेटा चोरी में गिरफ्तार,निघासन कोऑपरेटिव बैंक,बीडीओ चैम्बर में हुई थी चोरी,पुलिस ने एक साथी को भी पकड़ा

लखनऊ-सूत्रों के हवाले से बड़ी ख़बर,नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण 28 मार्च को,30 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष का होगा चुनाव,शासन ने राजभवन को भेजा प्रस्ताव,प्रस्ताव में 15 वरिष्ठ सदस्यों का नाम भेजा गया,प्रोटेम स्पीकर,4 अन्य सदस्यों का नाम चयनित होगा,सदस्यों में से राजभवन को चयनित करना है नाम,प्रोटेम स्पीकर समेत 5 वरिष्ठ सदस्य दिलाएंगे शपथ,नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाएंगे शपथ

मेरठ-याकूब कुरैशी,शाहिद अखलाक की मीट फैक्ट्री पर छापा,प्रशासन की छापेमारी से फैक्ट्री कर्मियों में मचा हड़कम्प,यूनिवर्सल फूड समेत दर्जनभर मीट फैक्ट्रियां सील,खरखौदा इलाके में दर्जन भर मीट फैक्ट्रियों पर कार्रवाई,कई विभागों की टीम अवैध बूचड़खानों पर कर रहीं कार्रवाई

वाराणसी-नोटबंदी के बाद सर्राफा व्यापारी के खाते में 1 करोड़ रुपये जमा,सर्राफा कारोबारी 1 करोड़ रुपए का नहीं दे पा रहा साक्ष्य ,कारोबारी ने रकम पीएम गरीब कल्याण योजना में जमा कराई,आयकर विभाग की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई,भेलूपुर थाना क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी का शोरुम

लखनऊ-आज हो सकता है योगी मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा,CM दिल्ली में अमित शाह से मिले,प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया,CM गृह समेत कुछ महत्वपूर्ण मंत्रालय अपने पास रख सकते हैं,डिप्टी सीएम केशव मौर्या,दिनेश शर्मा को मिल सकते हैं अहम विभाग,ऊर्जा,वित्त,नगर विकास जैसे अहम विभागों का मिल सकता है जिम्मा ,सिद्धार्थनाथ सिंह,श्रीकांत शर्मा,सुरेश खन्ना,स्वामी प्रसाद मौर्या,रीता जोशी समेत कैबिनेट सहयोगिकों भी मिल सकते हैं अहम विभाग ,CM विभाग आवंटन के बाद गवर्नर को भेज सकते हैं सूची

लखनऊ-डीजीपी और प्रमुख सचिव VVIP गेस्ट हाउस से निकले,सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था पर कसे पेंच,एंटी रोमियों स्क्वायड की कार्रवाई की सीएम ने ली जानकारी,सीएम ने अपराधियों से सख्ती से निपटने के दिए निर्देश

बागपत-चरस तस्कर की पिटाई का वीडियो वायरल,महिला ने चरस तस्कर को पकड़कर पीटा ,पिटाई के बाद चरस तस्कर को पुलिस को सौंपा ,कॉलोनी में खुलेआम चरस बेच रहा था तस्कर,बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कस्बे की घटना

मुरादाबाद-फर्जी फायर NOC पर चल रहे जिले के 38 स्कूल,शहर के नामी स्कूलों की इमारतें भी मानकों के अनूरूप नहीं,7 मेजिस्ट्रेटों की टीम को डीएम ने सौंपी मामले की जांच

लखनऊ-अनियंत्रित सफारी कार रेलिंग तोड़ डिवाइडर पर चढ़ी,हादसे में चालक समेत दो लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,कार पर लिखा भाजपा महानगर अध्यक्ष का पद,गौतमपल्ली थाना क्षेत्र की घटना

लखनऊ-योगी सरकार का अब उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग पर डंडा,नए आदेशों तक नहीं जारी करे किसी प्रकार के नए परिणाम,साक्षात्कार सम्बन्धी कोई अधिसूचना जारी करने पर भी रोक,चुनाव प्रचार के दौरान PM ने भी उठाया था भ्रष्टाचार का मामला,अमित ने भी प्रचार के दौरान आयोग के भ्रष्टाचार का किया था जिक्र

प्रतापगढ़-फूड प्वाइजनिंग से आधा दर्जन लोगों की हालत बिगड़ी,सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,मानधाता क्षेत्र के मिश्रपुर-चौबेपुर का मामला

देवरिया-बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 41 नामांकन हुए,31 मार्च को बार एसोसिएशन का होना है चुनाव ,बार एसोसिएशन चुनाव प्रचार में जुटे वकील

देवरिया-बूचड़खाने पर 3 सदस्यी टीम ने मारा छापा,अनियमितता पर 25 मार्च तक मांगा जवाब,सलेमपुर क्षेत्र के नवलपुर कस्बे का मामला

ग्रेटर नोएडा-घरेलू कलह के चलते पत्नी ने फोड़ी पति की आंख,गंभीर हालत में पति का एम्स अस्पताल में चल रहा इलाज,नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव की घटना

चित्रकूट -आठ महीने से खाली है जिला विद्यालय निरीक्षक का पद,बिना DIOS के हो रही बोर्ड परीक्षा,पद खाली होने से विभागीय कार्यो में हो रही परेशानी ,बेसिक शिक्षा अधिकारी सम्भाल रहे है DIOS का अतिरिक्त चार्ज

सोनभद्र-पूर्व सपा विधायक के पति CHC अधीक्षक पद से हटे,चोपन CHC में अधीक्षक के पद पर तैनात थे डॉ.Y. प्रसाद,पूर्व विधायक रूबी प्रसाद के पति हैं डॉ.वाई. प्रसाद,सरकार बदलते ही CMO ने अधीक्षक पद से हटाया

मेरठ-अवैध बूचड़खानो पर प्रशासनिक अधिकारियो ने की छापेमारी,बिजली, प्रदूषण समेत विभागों की टीम भी जुटी जाँच में ,एसपी देहात के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर,खरखौदा थाना इलाके में हैं दर्जनों अवैध बूचड़खाने

बाराबंकी-राजस्व वसूली के लिए गई टीम से मारपीट,ग्राम प्रधान ने समर्थकों समेत की मारपीट,राजस्व टीम ने फतेहपुर कोतवाली में दी तहरीर,फतेहपुर तहसील क्षेत्र के गढ़ी गाँव की घटना

बाराबंकी-व्हाट्सएप से बोर्ड परीक्षा में कराई जा रही नकल,नकल कराते कक्ष निरीक्षक को उड़नदस्ते ने पकड़ा,शिक्षक पर FIR दर्ज कराने के दिये निर्देश,सफदरगंज के रघुनाथ प्रसाद बिंद्रा कॉलेज का मामला

गाजियाबाद-फ्लाईओवर से रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा अनियंत्रित लोडर,हादसे में चालक गंभीर हालत में घायल,अस्पताल में भर्ती,घंटाघर कोतवाली क्षेत्र के भाटिया मोड़ की घटना

बिजनौर-जिला प्रशासन का अवैध बूचड़खानों पर छापा,पुलिस ने दो अवैध बूचड़खानों को किया सील,स्योहारा थाना क्षेत्र में प्रशासन ने की कार्रवाई

गोरखपुर-5 हजार का ईनामी बदमाश इस्माईल गिरफ्तार,डकैती के मामले में साढ़े 4 साल से था फरार,गोरखपुर,बस्ती,संतकबीरनगर में था वांटेड,टीपीनगर इलाके से पुलिस ने बदमाश को पकड़ा

लखनऊ-'ANTI ROMEO SQUAD' के बाद पुलिस के लिए एक और फरमान,अब हर शुक्रवार को पुलिस लाइन में होगा श्रमदान दिवस,पुलिस चौकियों में चलाया जाएगा स्वछता अभियान,पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य के लिए,हर रविवार को लगेगा कैंप,पुलिस कल्याण योजना में हर रविवार को लगेगा स्वस्थ्य शिविर,सरकार की तरफ से पुलिस कल्याण के लिए जारी किये गए आदेश

आजमगढ़-लूट के बाद सेल्समैन की गोली मारकर हत्या,बाइक सवार बदमाश सेल्समैन को गोली मारकर फरार,देवगांव थाना क्षेत्र के चिरकीहिट गांव की गठना

मुजफ्फरनगर-इज्जत की खातिर युवती की हत्या से सनसनी,पिता ने युवती की गला रेतकर बेरहमी से की हत्या,प्रेम प्रसंग को लेकर पिता पर हत्या करने का आरोप,चरथाव पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया

लखनऊ-लोक सेवा के इंटरव्यू पर मुख्य सचिव ने लगाई रोक,मुख्य सचिव ने इंटरव्यू और रिजल्ट घोषित करने पर लगाई रोक,मुख्य सचिव ने लोक सेवा आयोग,सचिव को पत्र जारी किया ,भर्ती प्रक्रिया में शिकायतों के चलते मुख्य सचिव ने लगाई रोक

अम्बेडकरनगर-अम्बेडकरनगर में भी अवैध बालू खनन धड़ल्ले से जारी,दिन-रात मशीनों से अवैध तरीके से निकाली जा रही बालू,नई सरकार में भी नहीं रुका अवैध खनन का धंधा,50 ट्रक और कुछ मशीने सीज कर की खानापूर्ति,बड़े खनन माफिया प्रशासन की पहुंच से दूर,राजे सुल्तानपुर इलाके में घाघरा नदी में हो रहा खनन

सहारनपुर-तीन तलाक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका का मामला,पीड़ित अतिया साबरी के शौहर और ससुर गिरफ्तार,सुप्रीम कोर्ट के वारंट पर पुलिस ने दोनों को किया अरेस्ट,हरिद्वार में पुलिस ने शौहर और ससुर को किया गिरफ्तार,सहारनपुर की रहने वाली हैं अतिया साबरी,तीन तलाक के विरोध में अतिया ने SC में डाली थी याचिका

वाराणसी-गंगा नदी में नहाने के दौरान बच्ची की डूबकर मौत,नहाते समय पैर फिसलने से हुआ दर्दनाक हादसा,वाराणसी के रीवा घाट पर गंगा नदी की घटना

एटा-कोल्ड स्टोरेज की छत अचानक गिरी,बाल बाल बचे कोल्ड स्टोरेज में मौजूद लोग,आलू के भडारण से छत पर हुआ ओवर लोड,अवागढ़ थाना के पुखराज कॉल्ड स्टोरज की घटना

कोई टिप्पणी नहीं: