मध्य प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस (1977 बैच) अधिकारी ओम प्रकाश रावत को रविवार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। कानून मंत्रालय के मुताबिक रावत की नियुक्ति कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होगी। रावत भारत सरकार में भारी उद्योग एवं लोक उपक्रम मंत्रालय में सचिव (लोक उपक्रम) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। रावत अगस्त 2015 में चुनाव आयुक्त बने थे और वह अचल कुमार जोति की जगह लेंगे।
उनके साथ ही पूर्व वित्त सचिव अशोक लवासा को चुनाव आयुक्त बनाने का ऐलान किया गया है। वह 23 जनवरी से ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। हरियाणा कैडर के वर्ष 1980 बैच के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक लवासा को 2016 में वित्त सचिव बने थे और 2017 में रिटायर हुए थे।
चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक एक मुख्य निर्वाचन आयुक्त होता है, जबकि दो अन्य चुनाव आयुक्त होते हैं। राष्ट्रपति की ओर से दोनों में से वरिष्ठ चुनाव आयुक्त को ही इलेक्शन कमिशन के चीफ की जिम्मेदारी सौंपे जाने की परंपरा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें