हरदोई-भीषण कोहरे के चलते, ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर,, बाइक सवार एक की मौके पर मौत,, 2 लोग घायल लखनऊ रेफर,, अतरौली थाना क्षेत्र के हरदोई अतरौली मार्ग पर हुई घटना
सीतापुर-वन माफिया ने सिपाही को की जान से मारने की कोशिश,वन माफिया को रोकने पर गाड़ी से मारी ठोकर, सिपाही ज़ख़्मी,जंगल से चोरी से सागौन के पेड़ काट कर ले जा रहे थे वन माफिया,सिपाही ने कराया अस्पताल में इलाज,फरार वन माफिया पर केस दर्ज,थाना हरगांव का मामला!
उन्नाव-नगर पालिका का लोडर तेज रफ्तार लकड़ी से लदा अनियंत्रित होकर पलटा चालक गंभीर ।राह चलते लोगो की मदद से लोडर को उठा कर रोड के किनारे खड़ा किया,राजधानी मार्ग उन्नाव से शुक्लागंज की तरफ जाते समय हुआ हादसा ।गगंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी के पास की घटना!
भदोही-कोइरौना इलाके के 25 गांवों में 4 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप। बारीपुर टँकी की मोटर 4 दिनों से है खराब। जल निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से नही बन सकी मोटर।
गौतमबुद्ध नगर-कड़ाके की ठंड ओर कोहरे को देखते जिलाधिकारी ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों की छुट्टियों को 10 जनवरी तक बढ़ाया ।अब सभी स्कूल 10 जनवरी तक रहेंगे बन्द आदेश न मानने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही ।
एटा-एटा के पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राकेश गांधी से डी पी एस स्कूल की फ्रेंचाइजी और फ्लेट दिलवाने के नाम पर जालसाजों ने की 29 लाख रुपये की ठगी। एस एस पी के आदेश पर कोतवाली नगर एटा में दर्ज हुई धोखाधड़ी की नामजद रिपोर्ट। पूर्वी दत्ता और दीपक कुमार के खिलाफ हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज।
हापुड-सिटी कोतवाली क्षेत्र में बेख़ौफ़ हुए चोर । प्राइवेट कंपनी के बाहर खड़ी बाईक पर किया हाथ साफ । चोर बाईक चोरी कर बड़े आराम से हुआ फरार । चोरी को वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद । चोरो को नही है पुलिस का कोई डर । हापुड कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड़ का मामला ।
बहराइच-बहराइच ज़िले में सक्रिय है खनन माफियाओं के दर्ज़नो सिंडीकेड, खनन के सिंडिकेट को तोड़ने के लिये पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर हुये सक्रिय, अवैध खनन में लिप्त हैं सफेदपोस माफियाओं की बन रही कुंडली, ज़िले के दर्जनों थाना इलाकों में खनन के सिंडिकेट माफ़िया सक्रिय, एसपी जुगुल किशोर का ऑपरेशन खनन ज़ारी, अवैध खनन में लगी दर्ज़नो गाड़ियों को किया गया है सीज, बहराइच जिले के खनन माफियाओं में मचा है हड़कम्प!
हाथरस-सपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के घर हुई 15 लाख की चोरी का पुलिस कर सकती है आज खुलासा, चोरी के पैसे सहित चोर पुलिस की गिरफ्त में, थाना सादाबाद क्षेत्र के गाँव बेदई में 9 दिन पूर्व हुई थी चोरी की घटना।
भदोही- ब्लाक प्रमुख भदोही विकास यादव समेत 9 लोगो पर अपहरण का केस दर्ज। आशापुर,अहमदपुर फुलवरिया के बीडीसी के अपहरण का आरोप। दोनो बीडीसी के परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ केस। ब्लाक प्रमुख के खिलाफ हुआ है अविश्वास प्रस्ताव। भदोही और औराई थाना में दर्ज हुआ मुकदमा।
सुलतानपुर-भीषण गलन भरी ठंड में मौत का तांडव जारी,सूचना देने के बाद भी नही जल रहे है सार्वजनिक स्थलों व ग्रामींचलो में अलाव,सिर्फ कागजो पर हो रही खाना पूर्ति।
ग्रेटर नोएडा-महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला,सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,4 महीने पहले अजनारा की साइट पर महिला से किया था दुष्कर्म,दनकौर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।
उन्नाव-पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अवैध शराब की छापेमारी में मिली बड़ी सफलता।कच्ची शराब बेंचते एक महिला सहित एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।महिला के पास से 30 लीटर तो युवक के पास से 40 लीटर शराब बरामद।मौरावां पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार।
हाथरस-शहर में स्वक्षता सर्वे को लेकर नोयडा की टीम आज से शुरू करेगी सर्वे, लोगो से पूछेगी सवाल, साफ सुथरे शहरों के चयन के लिए किया जा रहा हाथरस ने सर्वे।
हापुड-बदमाशों ने युवक को मारी गोली । गोली मार अज्ञात बदमाश फरार । युवक की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती । रुपये के विवाद को लेकर युवक का कल हुआ था झगड़ा । पुलिस मामले की जाँच में जुटी । थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के सलौनी गांव का मामला ।
कानपुर-हड़ताल पर रहेंगे वकील। कचहरी के दीवानी परिसर स्थित चैम्बर में ही वकील की गला दबाकर कर दी गयी थी हत्या। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ खुलासा । पहले ठंड से मौत होने का जताया गया था अंदेशा। फतेहपुर खागा निवासी थे अधिवक्ता सुजान सिंह सेंगर। कानपुर में करते थे वकालत। सीएमएम कोर्ट के पीछे था चैम्बर। साथी की मौत से नाराज वकील आज हड़ताल पर रहेंगे। बार और लॉयर्स एसोसिएशन ने किया ऐलान।
भदोही-बिजली चोरी करने पर 5 लोगो पर केस दर्ज,सुरियावां विधुत उप केंद्र के जेई की तहरीर पर हुआ केस दर्ज।
हापुड-गढ़ नगरपालिका की वेबसाईट पर पाकिस्तान की चर्चा । वेबसाइट पर लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद । पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा देख अधिकारियों में मचा हड़कंप । आननफानन में पाकिस्तान जिंदाबाद का पोस्ट हटवाया गया। खुफिया विभागो को भी नही चला मामले का पता । पहले भी आतंकियों का अड्डा रह चुका है हापुड । वेबसाईट हैक कर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे जाने की आशंका ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें