दिल्ली: जज विवाद पर राहुल गाँधी के घर पर मीटिंग, कांग्रेस के बड़े नेता बैठक में शामिल, कानून विशेषज्ञ, सलमान खुर्शीद,मनीष तिवारी पी चिदम्बरम पहुंचे।
दिल्ली: पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज का बयान- न्याय पालिका पर आरोप से झटका, न्याय पालिका की साख को झटका लगा है, न्यायपालिका अगर विश्वास खो देगी तो क्या बचेगा।
दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया मनन मिश्रा का बयान- यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, आपस में कुछ मतभेद हो गया है,बैठक दूर कर लेंगे, सारे जज और CJI आपस में बैठकर हल निकल लेंगे, सरकार ने इस मामले से खुद को दूर कर लिया है, इतिहास में पहली बार SC के 4 जज सामने आये हैं, सारे वकील,सभी जज,सीजीआई से बात करेंगे।
यूपी में एंटी रोमियो दल पूरी तरह फेल, एंटी रोमियो दल पर सवासिया निशान लगा?, जिलों में एंटी रोमियो दल क्या कर रहा है, मेरठ,गोरखपुर,नोएडा,शामली में बेटियां असुरक्षित, राजधानी लखनऊ में भी एंटी रोमियो दल फेल, कानपुर में भी कल हुई थी छेड़खानी की घटना, दारोगा का बेटा ही निकाला था शोहदा, एंटी रोमियो दल पर अभी तक कार्रवाई नहीं, एंटी रोमियो दल स्कूल के बाहर नहीं खड़े हो रहे, एंटी रोमियो दल के सिपाही जिलों में मौज मार रहे।
ग्रेटर नोएडा: बॉक्सर खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, फ्लाइट के रूम में मिला था खिलाड़ी जितेंद्र माना का शव, इंटरनेशनल जूनियर बॉक्सिंग खिलाड़ी रह चुका था, पुलिस मौके पर जांच में जुटी, सूरजपुर के एवीजे हाइट्स सोसायटी का मामला।
इलाहाबाद: घूरपुर में पथराव आगजनी का मामला, पथराव में एसडीएम करछना और अर्दली घायल, घायल एसडीएम राजा गणपति आर को भर्ती किया, एसआरएन हॉस्पिटल में किया गया भर्ती, पथराव में पीएसी के तीन सिपाही भी हुए घायल, हंगामे के दौरान कई ग्रामीण भी हुए जख्मी, घूरपुर के कर्मा बाजार इलाके का मामला, दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव और बवाल।
फतेहपुर: डीजल चोर गैंग चढा पुलिस के हत्थे, 200 लीटर डीजल, 2 फर्जी नंबर गाड़ी बरामद, 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 युवक मौके से फरार, जांच में जुटी पुलिस, औंग थाने के गोधरौली गांव का मामला।
बुलंदशहर: बाइक सवार हथियारबन्द बादमाशों ने जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के सीआरओ से दिनदहाड़े 1.78 लाख की लूट, गांव से कलेक्शन कर वापस लौट रहा था सीआरओ, सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र के डेरीन सालेपुर की घटना।
जौनपुर: जौनपुर में सीएम योगी का बयान- किसानों के चेहरे पर खुशहाली आएगी, तभी प्रदेश खुशहाल होगा, धरती के स्वास्थ्य पर किसी को चिंता नहीं, तरह-तरह का केमिकल इस्तेमाल किया जा रहा, जिससे धरती का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, धरती के परीक्षण की जरूरत है, स्वाइल हेल्थ टिप्स को मानने की जरूरत।
मेरठ: एसएसपी मंजिल सैनी का होटलों से लड़कियां सप्लाई, सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, एसएसपी ने भारी फोर्स के साथ की छापेमारी, कई होटल संचालकों, मैनेजरों को लिया हिरासत में, SSP की छापेमारी से इलाके में मचा हड़कंप, रोडवेज बस स्टैंड के सामने होटलों पर हुई छापेमारी, होटल शेरे पंजाब,होटल प्रिंस, होटल स्वामी,होटल हिमालय होटल खालसा पर पुलिस ने मारा छापा, एसएसपी के निर्देश पर होटलों में छापेमारी, मेरठ में लड़कियों की सप्लाई की सूचना पर छापे।
गाजीपुर: रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने 34.1 लाख लागत से तैयार शौचालय का किया लोकार्पण, सांसद आदर्श स्कूल योजना के तहत प्राइमरी स्कूल मिश्रौलिया को लिया गोद, यूबीआई और भारती फॉउंडेशन करेगा सहयोग, स्कूल में छात्रों की पढ़ाई की विशेष तैयारी, आने वाले समय में चलेगी स्मार्ट क्लास, विनोवा भावे फॉउंडेशन ने भी किया योगदान, जनपद के 14 स्कूलों में बनाएगा शौचालय।
बाराबंकी: 12 लोगों की मौत का मामला,देवा कोतवाली इलाके में हुई मौतें, जांच के लिए पहुंची टीम ने किया निरीक्षण, एक्साईज इंटेलिजेंस ब्यूरो के ज्वाइंट कमिश्नर पहुंचे, ज्वाइंट कमिश्नर जेबी सिंह,ज्वाइंट कमिश्नर एसपी राव, मृतक माता प्रसाद व अन्य घरों पर जाकर की जांच, लोहिया अस्पताल में भर्ती माता प्रसाद के पुत्र से मिलेंगे।
गोरखपुर: सीएम ने मंदिर में लगने वाले मेले की ली जानकारी, मकर संक्रांति के मौके पर लगता है खिचड़ी मेला, मंदिर के अंदर परिक्षेत्र में घूमकर ली जानकारी, सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देश, योगी ने गौशाला में जाकर लिया जायजा।
बरेली: क्राइम कंट्रोल के लिए एसएसपी की बड़ी पहल, ऑटो चालकों को दिया आई कार्ड, यूनिक नंबर, यूनिक नंबर को ऑटो में लगाया गया, यूनिक आईडी में पुलिस हेल्पलाइन का भी नम्बर, यूनिक आईडी नम्बर पता चलते ही होगी शिनाख्त, ऑटो चालक की जन्म कुंडली होगी पुलिस के पास, यूनिक नंबर देने वाला बरेली प्रदेश का पहला जिला।
इलाहाबाद: यूपी के भारतीय खाद्य निगम के मजदूरों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने श्रमिकों के वेतन कटौती पर लगाई रोक, एफसीआई और अन्य पक्षकारों से मांगा जवाब, 27 मार्च को होगी मामले की अगली सुनवाई, केंद्रीय औद्योगिक न्यायाधिकरण में हुई थी कटौती, अवार्ड के आधार पर हुई थी वेतन कटौती, एफसीआई ने वेतन से कटौती का दिया था आदेश।
बुलंदशहर से बड़ी खबर, भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय पर की कार्रवाई, विद्यालय के पूरे स्टाफ को किया निलंबित, छात्रा से रेप के प्रयास मामले में की कार्रवाई, छात्रा से 3 छात्रों ने किया था गैंगरेप का प्रयास, स्कूल परिसर में गैंगरेप प्रयास मामले में कार्रवाई, स्कूल स्टाफ को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, जांच में पाई गई स्कूल स्टाफ की बड़ी लापरवाही, सिकन्द्राबाद के प्राथमिक विद्यालय का मामला।
फर्रुखाबाद: शिकायत से बौखलाए ग्राम प्रधान, ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से की मारपीट, पीएम आवास में पात्रों से मांगे थे 25 हजार , रुपए न देने पर नाम काटने की दी थी धमकी, लाभार्थियों ने डीएम से दर्ज कराई थी शिकायत, डीएम के आदेश पर टीम ने गांव पहुंच की जांच, जांच से बौखलाए प्रधान रावेन्द्र ने की मारपीट, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंच दर्ज कराई शिकायत, विकास खण्ड राजेपुर के बहादुरपुर का मामला।
फर्रुखाबाद: कम्बल लेने गई महिलाओं को दिया धक्का, राजस्व निरीक्षक राजेश ने महिलाओं से की अभद्रता, राजस्व निरीक्षक ने धक्का देकर भगाया, अभद्रता के बाद महिलाओं ने काटा हंगामा, आज सांसद द्वारा गरीबों को कम्बल बांटे गए, कम्बल वितरण बना मजाक, गरीब सर्दी में सुबह से आस लगाए बैठे रहे, जब नंबर आया तो कम्बल हो गए खत्म, सांसद की पत्नी की मौजूदगी में हुई अभद्रता, कम्बल मांगने पर राजस्व निरीक्षक ने भगाया, अमृतपुर तहसील का मामला।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें