tikhiawaz24.in

रविवार, 14 जनवरी 2018

रात्रि लगभग एक बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर अड़नपुर ग्राम सभा के पास शारदा सहायक खंड नहर मे जा गिरी

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर ग्राम सभा के प्रधान रामचंद्र बिन्द बीती शनिवार की रात बरईपार बाजार से अपने घर जा रहे थे। रात्रि लगभग एक बजे उनकी स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर अड़नपुर ग्राम सभा के पास शारदा सहायक खंड नहर मे जा गिरी।

कार गिरने पर आवाज़ सुनकर आस -पास के लोग पहुँच गये। लोगो ने सूचना पुलिस को दी रात्रि को मौके पर पहुँच कर सीओ मछलीशहर व थाना प्रभारी सिदार्थ मिश्र ने गाड़ी को जेसीबी के मदद से बाहर निकलवाया लेकिन उक्त गाड़ी मे प्रधान का पता ना लग सका।

उक्त गाड़ी से प्रधान का गयाब होना पुलिस के बड़ी मुसीबत बन गया। परिवार वालो ने रास्ता जाम कर दिया। प्रधान का ना तो शव मिला ना ही प्रधान जी, प्रधान का गायब होना जहाँ पुलिस के लिये चुनौती बन गया है। वही प्रधान को जल्द तलाशने के लिये परिजन व उनके भाई गुलाब बिंद ने रविवार की सुबह करीब 12 बजे कोतवाली क्षेत्र के वारी नहर पर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से एक किलोमीटर जाम लग गया।

जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुँच गये। और परिजनों को समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया ।और प्रधान को खोजने के लिये पूरा प्रयास करने का आश्वासन भी दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: