जौनपुर के बीएसए एवं वित्त एंव लेखाधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर लाखों रुपये ऋण लेने वाले बक्सा ब्लाक के दो शिक्षकों को बुधवार को बीएसए डा राजेंद्र सिंह ने निलंबित कर दिया। प्राइवेट बैंक से 30 लाख रुपये गृह ऋण लेने की खातिर ये दोनो शिक्षक अपने ही विभाग के मुखिया का जाली हस्ताक्षर बना लिए थे। उधर कानपुर की उक्त हाउसिंग कम्पनी ने बीएसए जौनपुर के पास दोनों शिक्षकों का प्रपत्र भेजा तो थब इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसए राजेन्द्र सिंह ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। बीएसए की इस कार्रवाई से फर्जीवाड़ा करने वाले दोनो शिक्षकों में हड़कम्प मचा है। यह ऋण कानपुर स्थित स्पार्कल अर्थ इन्फस्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटड हाउसिंग सोसाइटी द्वारा लिया जा रहा था। उक्त फाईनेंस कम्पनी ने बीएसए डा. राजेन्द्र सिंह के पास कागजों को सत्यापन करने के लिए भेजा तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। बक्सा थाना क्षेत्र के नरीं खुंशापुर निवासी मनोज सिंह इसी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय गौरी खुर्द में हेडमास्टर के रूप में तैनात हैं। दूसरे शिक्षक विजय कुमार यादव निवासी सरसड़ा सरायहरखू की तैनाती बक्शा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय अलहदियां में प्रधानाध्यापक के रूप में नियुक्त हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें