tikhiawaz24.in

शनिवार, 6 जनवरी 2018

चारा घोटाले में लालू यादव को आज सजा का एलान

दिल्ली- 18 से 26 जनवरी तक सभी घरेलू उड़ाने सुबह 10.30 बजे से 12.15 बजे तक रहेंगी रद्द, आने और जाने वाली सभी घरेलू उड़ाने रहेंगी रद्द, DIAL से कैंसल करने के लिए कहा गया है , उड़ान रद्द होने से हजारों फ्लाइट्स  होंगी प्रभावित, रद्द होने से दिल्ली के आसमान में मचेगा हाहाकार, गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर फैसला, सुरक्षा के मद्देनजर हर साल 9 दिन तक रहती है बंदी, दिल्ली के ऊपर के हवाई रास्ते को बंद रखा जाता है, दिल्ली में 1 महीने तक कोई भी ड्रोन-UAV उड़ान पर रोक।

रांची- चारा घोटाले में लालू यादव को आज सजा का एलान, लालू समेत 16 दोषियों को रांची की स्पेशल सीबीआई कोर्ट 2 बजे वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए आज सुनाई जाएगी सजा, जेल परिसर से कोर्ट तक सुरक्षा के सख्त इंतजाम, लालू यादव ने सेहत को लेकर लगाई गुहार, लालू ने जज से लगाई कम सजा देने की गुहार।

यूपी- ठंड से अब प्रदेश में 83 लोगों की मौत , लखनऊ में न्यूनतम पारा 3 डिग्री पहुंचा, सुल्तानपुर 2.8 के साथ सबसे ठंडा रहा, घने कोहरे और बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ी, गलन और कोहरे की चपेट में आया प्रदेश।

लखनऊ- शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले फरवरी में, 16 से 23 जनवरी तक लिए जाएंगे आवेदन, शिक्षक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन, बेसिक शिक्षा परिषद का स्थानांतरण कार्यक्रम जारी।

लखनऊ- कोलकाता रोड शो में 35 हजार करोड़ के निवेश पर सहमति, मंत्री सतीश महाना के नेतृत्व में अच्छा रेस्पांस, अगले 2 वर्षों में 27 हजार करोड़ निवेश की इच्छा, प्रदेश में 25 हजार करोड़ निवेश की पेशकश, श्रेय इन्फ्रास्टट्रक्चर फाइनेंस ने की पेशकश, निवेश फ्रेंडली नीति के साथ पूरी सुविधा, निवेश में संरक्षण का आश्वासन-सतीश महाना, MOU के समय ही निवेशकों को NOC,स्वीकृति, औद्योगिक विकास मंत्री हैं सतीश महाना।

लखनऊ- फेसबुक-ट्विटर से इन्वेस्टर्स समिट की ब्रांडिंग, प्रदेश सरकार ने ब्रांडिंग का काम तेज कर दिया, इन्वेस्टर्स समिट में राष्ट्रपति,पीएम शामिल होंगे, समिट 3 दर्जन से ज्यादा मंत्री भी शामिल होंगे।

लखनऊ- प्रदेश में खुलेंगे अंग्रेजी माध्यम के 5 हजार प्राथमिक स्कूल, प्रत्येक ब्लॉक,नगर क्षेत्र में 5-5 स्कूलों का चयन, बेसिक शिक्षा परिषद ने स्कूलों के चयन के दिए निर्देश, 15 मार्च तक स्कूलों के चयन के दिए निर्देश।

लखनऊ- KGMU से संबद्ध होंगे सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज, पहले चरण में कई मेडिकल कॉलेज हुए संबद्ध , कई अन्य मेडिकल कॉलेजों ने किया आवेदन।

लखनऊ- नौकरी के लिए योग्य उम्मीदवार का चयन, चयन करने वाले दावेदारों में आधे अयोग्य, आयोग,वार्ड में अध्यक्ष पद के लिए आवेदन, कुल 334 आवेदन मिले,175 अपात्र घोषित, उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग अध्यक्ष के दावेदार, 224 दावेदारों में से 81 अपात्र मिले, 15 जनवरी के बाद की जाएगी नियुक्ति।

बाराबंकी- आत्मदाह करने सीएम आवास जा रहा बुजुर्ग गिरफ्तार,भूमि पर कब्जा होने से बुजुर्ग था आहत, पुलिस ने पेट्रोल, माचिस सहित किया गिरफ्तार, पीड़ित ने सीएम, अधिकारियों को दिया था पत्र, जमीन पर कब्जे को लेकर दी थी आत्महाद की धमकी।

मिर्ज़ापुर- करोड़ों के SRI फंड घोटाले की होगी जांच, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए आया था फंड, कौशल विकास, स्वरोजगार के लिए था फंड, फंड में जमकर किया गया घोटाला, आरटीआई से घोटाले का हुआ खुलासा, SRI फंड में हुए घोटालो की जांच के आदेश, भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय ने दिए आदेश, जांच कर पीएमओ को भी कराया जाएगा अवगत।

इलाहाबाद- HC बार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ, 20 दिसंबर को हुआ था चुनाव,कल हुआ शपथ ग्रहण, पहली बार शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन।

बरेली- इंस्पेक्टर यतेंद्र भारद्वाज पर पत्नी सुमन भारद्वाज ने इज्जतनगर थाने में दर्ज  कराई FIR, चोरी से दूसरी शादी करने का लगाया आरोप, दारोगा का एक बेटा और एक बेटी भी हैं, जांच के बाद दारोगा पर दर्ज हुई FIR, SSP के आदेश पर सीओ तृतीय ने की थी जांच इज्जतनगर के महानगर कॉलोनी का मामला।

संभल- पुलिस ने छापेमारी में पकड़ा अवैध पशु कटान, मौके से 50 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार, तलाश जारी, पशु काटने के उपकरण भी किए बरामद, हयातनगर थाने के सरायतरीन का मामला।

संभल- जिला अधिकारी ने जिले में बनाई टीमें, टीमें अवैध कब्जे का करेंगी निस्तारण, बनाई गईं टीमें आज से चलाएगी अभियान, 22 गांवों में अवैध कब्जा हटवाया जाएगा, प्रत्येक टीमों में पुलिस भी होंगी शामिल, सभी गांवों में निजी, सरकारी जमीनों पर है कब्जा।

शामली- भीम ज्ञानचर्चा कार्यक्रम को लेकर पश्चिमी यूपी वेस्ट में अलर्ट घोषित, कल मुजफ्फरनगर के खतौली में होगी मीटिंग, शामली,मुजफ्फरनगर,मेरठ,सहारनपुर में अलर्ट, बिजनौर पुलिस को भी किया गया आगाह, कार्यक्रम में बड़े दलित नेताओं के जुटने की सूचना
कार्यक्रम से कार्यकर्ता भड़का सकते हैं जातीय हिंसा, SP शामली अजयपाल शर्मा ने की अलर्ट की पुष्टि।

कोई टिप्पणी नहीं: