गुजरात के वडोदरा शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक रसायन संयंत्र में रविवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम चार कर्मचारियों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जीएसपी क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड में विस्फोट से परिसर में आग लग गई। विस्फोट यहां पास के नंदेसारी में गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) क्षेत्र स्थित कंपनी के फिल्टर संयंत्र में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। वडोदरा जिला कलेक्टर पी भारती ने कहा, 'दुर्घटना में कंपनी के चार कर्मियों की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि घायल व्यक्तियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई गई है। उन्होंने कहा, 'हमने दुर्घटना मामले में एक जांच का आदेश दे दिया है। विस्फोट के कारण का तत्काल पता नहीं लग पाया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की गाड़ियों को आग पर काबू पाने में लगभग दो घंटे का समय लगा। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में कंपनी के दो संयंत्रों की मशीनरी और उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। आसपास स्थित कंपनी की इकाइयों को बंद करने के लिए कहा गया।
tikhiawaz24.in
रविवार, 21 जनवरी 2018
वडोदरा शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक रसायन संयंत्र में रविवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम चार कर्मचारियों की मौत
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें