सुल्तानपुर/नगर पालिका द्वारा निर्मित व नगर के पाश इलाके में स्थित सुपर मार्किट के पीछे की तरफ नाली पर स्लैब लगाकर बनाई गयी ऐ एच चिकेन प्लाजा की दीवाल तथा हैण्ड पम्प व् पाइप फिटिंग की दुकान चला रहे बाबुराम की पिछली दीवार को तोड़कर अवैध कब्जा हटवाया गया।बीते दो बार से नगर पालिका में भाजपा का शासन है।इस बार भाजपा की ही बबिता जायसवाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर तीसरी बार नगर पालिका अध्यश की कुर्सी भाजपा की झोलों में डॉल दिया।सुपर मार्किट में आवन्टीयो द्वारा किये गए अवैध निर्माण को हटाने का नोटिस नगर पालिका ने दिया था,इसी क्रम में ये कारवाही नगर पालिका प्रशासन द्वारा की गयी।सुपर मार्किट के दुकानदारों के अनुसार आवंटन से अधिक के कब्जेदारों से अवैध कब्जा हटाना तो उचित है,किन्तु भाजपा नेताओं द्वारा किये गए अवैध कब्जे को भी नगर पालिका को ही हटाना चाहिए।पूर्वी गेट पर अवैध रूप से की बनाई गयी दुकानें तथा सुपर मार्किट में ही स्थित सुलभ शौचालय के केयर टेकर का आवास कब्जा कर बनाई गयी दुकान,बरामदे को लोहे की ग्रिल से घेरकर किये गए अवैध कब्जे को भी नगर पालिका प्रशासन को ही हटाना चाहिए।यदि ऐसा नहीं होता है तो सभी आवंटी आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें