जौनपुर, 04 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की एक अदालत ने चार साल पूर्व हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में तीन आरोपियों को आज 20-20 वर्ष सश्रम कारावास और 20,500-20,500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
अभियोजन पक्ष के अनुसार जिले के सुरेरी क्षेत्र के गांव निवासी रामचंद्र ने दो मार्च 2013 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 फरवरी 2013 की रात उनकी पुत्री पडोस में टीवी देखने गई थी। घर वापस लौटते समय गांव के ही शेरू उर्फ़ जितेंद्र, विनय और रामपुर क्षेत्र के अकरा निवासी वीरेंद्र ने लड़की को पकड़ लिया और मुंह दबाकर अपने घर उठा ले गए। तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडिता ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया।'विस्तृत समाचार के लिए हमारी सेवाएं लें
tikhiawaz24.in
रविवार, 5 फ़रवरी 2017
जौनपुर में सामूहिक बलात्कार के तीन आरोपियों को 20-20 वर्ष सश्रम कारावास
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें