tikhiawaz24.in

रविवार, 5 फ़रवरी 2017

मथुरा में बदमाश की सूचना पर ग्रामीणों ने राधा रानी मंदिर घेरा

मथुरा।बरसाना संध्या आरती के बाद शनिवार को लाड़ली जी मंदिर की आपात घंटी के बजते ही मंदिर की और सैकड़ों लोग दौड़ पड़े। बदमाश की गलत सूचना पर मंदिर पहुंचे ग्रामीणों को असलियत का पता चला तो पुजारी को कोसते हुए घरों को लौट आए।लाड़ली जी मंदिर के सेवायत पुजारी हरिओम गोस्वामी के लड़के विष्णु का बाजार में सामान खरीदने के दौरान बरसाना थाने के सिपाहियों से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गयी। पुलिस सेवायत पुजारी के लड़के को पकड़ने को मंदिर पहुंची। तब तक मंदिर बंद हो चुका था। इस पर सेवायत पुजारी ने मंदिर में लगी घंटी बजा दी। मंदिर बंद होने के बाद यदि कोई भी कर्मचारी या सेवायत घंटी बजाता है तो कस्बे व आसपास के ग्रामीण मंदिर को खतरे में मानते हैं। घंटी की आवाज सुनकर ग्रामीण शनिवार देर शाम मंदिर पहुंच गए और चारों तरफ से घेर लिया। सभी पुजारी से घटना की जानकारी लेने लगे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को पुजारी के लड़के से हुई मारपीट के विषय में बताया तो ग्रामीणों को माजरा समझते देर नहीं लगी। इसके बाद वे वापस लौट गए।

कोई टिप्पणी नहीं: