tikhiawaz24.in

सोमवार, 6 फ़रवरी 2017

ब्रेकिंग समाचार

उज्जैन -  संत साज द्वारा आज सुबह 11 बजे पंच अग्नि अखाड़े में मां गायत्री का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में कई संत महंत और महात्मा शामिल होंगे।

उज्जैन - नागेश्वरधाम कॉलोनी समिति की ओर से आज सुबह नागेश्वर धाम कालोनी में  शिव परिवार प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

उज्जैन - हरसिद्धि चौराहा स्थित बैकुंठधाम में आज दोपहर 1 बजे भगवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

उज्जैन - कृषि उपज मंडी को मंडी समिति द्वारा वाइ्र फाई करने का निणर्य लिया गया हैं। इसका प्रस्ताव मंडी संचालकों ने रखा था जिसे मंजूरी के लिए मंडी बोर्ड को भेजा हैं। इस निर्णय से सभी व्यापारियों को ऑनलाइन लेन देन में भी आसानी होगी।

उज्जैन - राज्य स्तरीय स्पर्धाएं अब नानाखेडा स्टेडियम में हो सकेंगी। यूडीए करीब डेढ़ करेड़ रूपये खर्च कर इसे खिलाडियो के उपयोग के लिए बनाएगा। यहां बाहर से आए खिलाडियो के ठ हरने की भी व्यवस्था की जाएगी।

उज्जैन - यूजीसी की पे रिव्यू कमेटी की बैठक रविवार कोई हुई बैठक में सातवे वेतन आयोग के आधार पर तय होने वाले वेतनमान को अंतिम रूप देकर इसका फाइनल ड्राफ्ट तैयार किया गया हैं। अब यह रिपोर्ट यूजीसी को सौंपी जाएगी।

उज्जैन - जिले मे अकेले रहने वाले बुजुर्गो का ध्यान अब पुलिस रखेगी। इसके लिए जिले भर से अकेले रहने वाले बुजुर्गो को चिन्हित किया गया हैं। पुलिस ने इसके लिए संवल योजना बनाई हैं। आज पुलिस लाइन में एसपी एमएसवर्मा इस योजना की शुरूवात करेंगे। इसमें चिन्हित बुजुर्गो को सम्मानित किया जाएगा।

उज्जैन - उज्जैन दूग्ध संघ द्वारा दूध के भाव में बढ़ोतरी की गई हैं। नए भाव तय करने के लिए आज संघ की बैठक रखी गई हैं। शहर में फिलहाल दूध 40 रूपये मिल रहा हैं इसमें 2 रूपये प्रतिलीटर के हिसाब से वृद्धि हो सकती हैं।

उज्जैन - चरक अस्पताल में निर्माण के समय लगे हुए करीब 2.5 लाख रूपये के नल चोरी हो गए हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी शिकायत एसपी को की गई हैं निराकरण नहीं होने पर स्वासयि मंत्री व आई को मामले स अवगत कराकर कारवाई की मांग की जाएगी।

उज्जैन - विक्रम यूनिवर्सिटी में मंगलवार के होने वाले दीक्षांत समारोह की आज फाइनल रिहर्सल की जाएगी। समारोह के लिए डेढ़ घंटे का समय तय किया गया हैं। इतने कम समय में समारोह में सभी को मैडल व उपाधिया प्राप्त होगी। इस बात पर संदेह हैं।

प्रदेश  - मध्यप्रदेश गौ-पालन एवं संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष महामण्डलेश्वर अखिलेश्वरानंद जी महाराज ने कहा कि माँ नर्मदा ने सबको उपकृत किया है और आज अवसर है उसका कर्ज चुकाने का। सभी इस पवित्र यज्ञ में सहयोग की आहुति दें। उन्होंने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा लंदन के समाचार-पत्रों में छायी है। इंग्लैंड सहित 47 देश में इस अभियान की प्रशंसा हो रही है। बैंगलुरु से आये संत श्री कृष्णानंद जी महाराज, साध्वी मंजुदास, विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर भी यात्रा में शामिल हुए।

प्रदेश - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चंबल संभाग के भिण्ड, मुरैना और श्योपुरवासियों के विकास की जीवन-रेखा को जोड़ने के लिए चंबल एक्सप्रेस-वे बनाने का निर्णय प्रदेश सरकार ने लिया है। इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने से चंबल क्षेत्र के बीहड़ में उद्योग सहित अन्य विकास आसानी से हो सकेंगे।

देश - सीबीएसई ने इस बार विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एक एप तैयार किया हैं। इस एप के माध्यम से सीबीएसई की 10वी एवं 12वी के विद्यार्थी परीक्षा केंद्र की लोकेशन आसानी से पता कर पाएंगे। बोर्ड ने एपं तैयार कर लिया हैं इसकी टेस्टिंग की जा रही हैं।

देश - चीन से सटे पूर्वोत्तर राज्य अरूणाचल प्रदेश में भारतीय रेलवे ट्रैक बिछाने की योजना बना रही हैं। प्रदेश तीन ट्रैक तैयार किए जाएंगे।जिसके लिए सर्वे शुरू होने वाला हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: