मोबाइल टावर से गिरकर घायल मैकेनिक की इलाज के दौरान मौत।
सिंगरामऊ जौनपुर - सिंघावल गॉव मे लगे मोबाइल टावर पर सिग्नल की खराबी ठीक करने के लिए मैकेनिक बिरेन्द्र यादव (३० वर्ष) पुत्र राजमणि यादव निवासी ग्राम सरायगुंजा बदलापुर जौनपुर, सोमवार की शाम को चढ़ा और काम करते समय वह अनियंत्रित होकर टावर से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना पाकर पहुंचे उसे इलाज हेतु जिला चिकित्सालय ले गये तो हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी सिथत ट्रामा सेंटर भेज दिया जहॉ इलाज के दौरान रात मे ही उसकी मौत हो गयी, शव लेकर परिजन वापस आये और मृतक के भाई की तहरीर पर थानाध्यक्ष सिंगरामऊ रुद्रभान पांडेय ने कार्य मैनेजर के खिलाफ धारा ३०४ ए के तहत मुकदमा पंजीकृत कर शव को अंत्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों मे कोहराम मचा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें