tikhiawaz24.in

बुधवार, 5 अक्टूबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

बदलेगी सरकारी अस्पतालों की सूरत : प्रो. ओझा

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा ने कहा कि सरकारी अस्पतालों की दशा बदलेगी। मुख्यमंत्री की सोच के मुताबिक सरकारी अस्पतालों को विकसित किया जाएगा। इस दिशा में तेजी से सुधार लाने की कवायद शुरू कर दी गई है। अस्पतालों में सभी जरूरी सुविधाएं मानक के अनुसार मुहैया कराने का उनका संकल्प है। इस क्रम में प्रदेश में चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा।

मुख्यमंत्री अखिलेश की कैबिनेट में दोबारा शामिल होकर स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद मंगलवार को पहली बार गृह जनपद आए प्रो. ओझा ने कहा कि लालगंज में पत्रकारों से कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों से चिकित्सकों के नदारद रहने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हर हाल में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। बाद में सुखपाल नगर में उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ की चिकित्सीय अव्यवस्थाओं को दूर किया जाएगा। यहां 200 बेड का अस्पताल बनवाया जाएगा। इसके अलावा प्रतापगढ़ समेत सभी जिला अस्पतालों व मेडिकल कालेजों में सभी जीवनरक्षक संसाधन मुहैया कराए जाएंगे, ताकि मरीजों को रेफर करने की बजाय स्थानीय स्तर पर ही इलाज किया जा सके। प्रो. ओझा ने कहा कि एक पखवारे में अस्पतालों की कार्य प्रणाली में सुधार दिखने लगेगा। अस्पताल में चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टॉफ व अन्य के खाली पदों को भरने का कार्य शुरू हो चुका है। उनका प्रयास है कि लोगों का विश्वास सरकारी अस्पतालों के प्रति बढ़ाया जाए ।

कोई टिप्पणी नहीं: