tikhiawaz24.in

सोमवार, 22 मई 2017

प्रतिनियुक्ति से लौटे IAS प्रशांत त्रिवेदी ने दी यूपी कैडर में ज्वाइनिंग

लखनऊ-दिनेश प्रताप सिंह अवमानना मामले में अधिशाषी अभियंता सदन में पेश,विधान परिषद में एसके सिन्हा ने कहा-मैने कोई अपशब्द नहीं कहा,'सदन और विधान परिषद के सदस्य दिनेश सिंह से माफी मांगता हूं',अधिकारी एसके सिन्हा ने जानबूझ कर मेरा अपमान किया-दिनेश प्रताप,'मेरे पास धमकी भरे फोन आये और कहा गया कि जेल से बोल रहा हूँ',एसके सिन्हा के खिलाफ गए तो नतीजा भुगतना पड़ेगा-दिनेश प्रताप,विधान परिषद में नेता सदन दिनेश प्रताप ने कहा मामले में जांच हो सकती है

लखनऊ-प्रतिनियुक्ति से लौटे IAS प्रशांत त्रिवेदी ने दी यूपी कैडर में ज्वाइनिंग,यूपी सरकार ने पत्र लिख यूपी कैडर में वापस भेजने का अनुरोध किया था,1989 बैच के IAS अफसर है प्रशांत त्रिवेदी,केंद्र सरकार ने किया रिलीव,इससे पहले भी यूपी सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं  तैनात

लखनऊ-पिछली सरकार के एक और फैसले को बदलेगी सरकार,योगी सरकार करेगी समाजवादी पेंशन योजना में बदलाव,अखिलेश की महत्वपूर्ण योजना थी समाजवादी पेंशन योजना,अब मुख्यमंत्री पेंशन योजना के नाम से होगी योजना ,पेंशन राशि बढ़कर 1000 करने की हो रही तैयारी

लखनऊ-IAS अनुराग तिवारी का परिवार सीएम योगी से मिला,पुलिस जाँच से असंतुष्ट IAS अनुराग तिवारी का परिवार,परिवार ने सीएम योगी से की सीबीआई जांच की मांग ,सीएम कार्यालय में फोरेंसिक एक्सपर्ट भी बुलाये गए,सीएम ने जाँच की प्रगति के लिए भी जानकारी तलब की,सीएम योगी आदित्यनाथ ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया

लखनऊ-IAS अनुराग तिवारी के भाई मयंक तिवारी का बयान-मेरे भाई की मौत सामान्य नहीं-मयंक तिवारी,उसके मोबाइल का लॉक तोडा गया-मयंक तिवारी,मामले की जाँच होनी चाहिए - मयंक तिवारी   

आगरा-राममंदिर मुद्दे पर बोले शिवपाल यादव-कोर्ट जो फैसला करेगा सभी को होगा मंजूर-शिवपाल,राममंदिर मुद्दे पर विवाद की स्थिति पैदा न हो-शिवपाल,राममंदिर का मुद्दा बातचीत से हल हो-शिवपाल यादव,तीन तलाक मामले पर बोले शिवपाल यादव,मैं पीड़ित महिलाओं के साथ हूँ-शिवपाल यादव,महिलाओं पर कोई अत्याचार और उत्पीड़न न हो-शिवपाल,नई पार्टी बनाने के सवाल पर बोले शिवपाल यादव,मैं अभी सिर्फ समाजवादी हूँ-शिवपाल यादव,प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर हुआ है ध्वस्त-शिवपाल,6 महीने सरकार पर हम कुछ नहीं बोलेंगे-शिवपाल

उन्नाव में कल हुए रेल हादसे के बाद भी नहीं जागा रेलवे प्रशासन,रेलवे की लापरवाही के फिर हो सकता है बड़ा रेल हादसा,सहजनी क्रॉसिंग से कई मीटर तक पेन्ड्रोले क्लिप मिलीं गायब,स्लीपर्स बुरी तरह से क्षतिग्रस्त,धड़ल्ले से गुजरी जा रही ट्रेनें,रेलवे के छोटे कर्मचारियों की शिकायतों को किया जा रहा नजर अंदाज

एटा-BJP विधायक सत्यपाल सिंह राठौर का ऑडियो वायरल,विधायक और कार्यकर्ता में विकास कराने को लेकर हुई बहस,जाति के नाम पर विकास कराने की बात कहते नज़र आये MLA,विधायक ने युवक से कहा अपने सांसद से कराओ विकास कार्य,सांसद को वोट दिया,उन्ही से कराओ विकास-सत्यपाल सिंह

इलाहाबाद-नहर में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी,पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त में जुटी,हत्या के बाद नहर में शव फेंकने की आशंका,होलागढ़ थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर इलाके की घटना

लखनऊ-पेट्रो पंपों पर घटतौली मामला,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रमुख सचिव से पूछा सवाल,घटतौली मामले में अब तक कितनी गिरफ्तारियां की गईं,कमेटी बनाकर मामले को क्यों दबाया जा रहा-हाईकोर्ट,घटतौली मामले की अगली सुनवाई 25 मई को होगी

दिल्ली-मोदी सरकार के 3 साल पूरे होने पर कार्यक्रम,सीएम योगी आदित्यनाथ पटना में करेंगे रैली,मोदी सरकार के कामकाज का बखान करेंगे योगी,डिप्टी सीएम केशव मौर्या नालंदा में कार्यक्रम में लेंगे भाग,डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा तमिलनाडु में कार्यक्रम में लेंगे भाग,26 तारीख से मोदी सरकार के 3 साल पर जश्न हो रहा है शुरू

हाथरस-लुटेरी दुल्हन लाखों की नगदी और जेवर लेकर फरार,ससुरालियों को नशीला पदार्थ खिलाकर फरार हुई दुल्हन,गंभीर हालत में चारों परिजन जिला अस्पताल में भर्ती,हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गढ़ी नंदराम गांव का मामला

लखनऊ-GST की जागरुकता के लिए निकाली जाएगी रैली,वाणिज्य कर विभाग जागरुकता के लिए निकाले रैली,1090 चौराहे से रैली निकालकर किया जाएगा जागरुक

मुरादाबाद-पर्वतारोही के लापता होने का मामला,ईटीवी पर दिखाए जाने के बाद जागा प्रशासन,एडीएम सिटी पर्वतारोही के परिजनों से मिलेंगे,परिजनों को हरसम्भव मदद देगा जिला प्रशासन,एवरेस्ट फतह के बाद से लापता हैं पर्वतारोही रवि,सिविल लाइन क्षेत्र में है रवि कुमार का घर

हाथरस-नाबालिग लड़की की शादी की सूचना पर पहुंची पुलिस,लड़की के रिश्तेदार ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना,पुलिस ने लड़की के पिता और रिश्तेदार को किया गिरफ्तार,बिना दुल्हन लौटी बारात, पुलिस मामले की जांच में जुटी,थाना सादाबाद क्षेत्र के नगला जयलाल के पास का मामला

मऊ-वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर दर्दनाक मौत,नाराज लोगों ने शव रखकर नेशनल हाईवे किया जाम,सराय लखंसी थाना क्षेत्र के बड़ां गांव के पास की घटना

आजमगढ़-दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को ससुराल से निकाला,पिता की तहरीर पर ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज,मेंहनगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड का मामला

रायबरेली-गाँव के बाहर झाड़ियों में मिला महिला का शव,लोगों ने जताई रेप के बाद हत्या की आशंका,भदोखर थाना क्षेत्र के बिनौहरा गांव की घटना

फैजाबाद-शादी समारोह में गई युवती लापता,गांव में ही था शादी समारोह,खंडासा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर का मामला

जौनपुर-कल नदी में डूबे किशोर का मामला,आज नदी में उतराता मिला किशोर का शव,बदलापुर क्षेत्र के चौकी गाँव की घटना 

इटावा-एयर टैंक फटने से युवक की मौत,पंचर की दुकान पर हवा भरवा रहा था युवक,सहसों थाना क्षेत्र के हनुमंत चौराहे की घटना

चंदौली-पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पति-पत्नी में विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या,विवाद के बाद पत्नी गई थी मायके,बबुरी थाना क्षेत्र के बौरी गांव की घटना

मेरठ-आनंद अस्तपाल में तोड़फोड़ का मामला,दर्जनो डॉक्टरों ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की,मांग न पूरी होने पर करेंगे प्रदर्शन-डॉक्टर,अस्पताल में किन्नरों ने की थी तोड़फोड़

लखनऊ-यूपी राज्य पर्यटन विभाग में सम्मान समारोह,पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का होगा सम्मान,पर्यटन विभाग के कर्मचारियों ने किया आयोजन

आगरा-दबंगों के खिलाफ कलेक्ट्रेट में मां,बेटी का धरना,दबंगों ने बेटी पर कराया था जानलेवा हमला,फर्जी स्कूल की शिकायत करने पर कराया था हमला,पुलिस पर लगाया आरोपियों से मिलीभगत का आरोप,जगदीशपुरा में फर्जी स्कूल चलाने की हुई थी शिकायत

महोबा-रोडवेज यात्री बस में आग की धुंध से मची हड़कंप,दर्जनों यात्री भगदड़ में हुए घायल,पनवारी थाना क्षेत्र झांसी-मिर्जापुर हाइवे की घटना

लखनऊ-ज्येष्ठ मास का दूसरा बड़ा मंगल कल,हनुमान मंदिरों में बड़े मंगल पर विशेष आयोजन,हनुमान सेतु और अलीगंज मंदिर में खास इंतजाम,रात 12 बजे से ही खुल जाएंगे मंदिरों के कपाट

गाजियाबाद-14 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ का मामला,पिता के दोस्त ने की 14 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़,पूरे दिन घर मे बंधक बनाकर रेप करने का आरोप,गाजियाबाद के दीनगर थाना क्षेत्र की घटना

रामपुर-मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टर्स का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन,आरटीओ की मिलीभगत से संचालक का आरोप,रामपुर डीएम को ट्रांसपोर्टर्स ने दिया ज्ञापन⁠⁠⁠⁠

प्रतापगढ़-डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,निरीक्षण के दौरान बंद मिली अस्पताल की रसोई,खाना बनाने वाली संस्था को ब्लैक लिस्टेड करने के आदेश,बाहर से दवा लिखने की शिकायत मिलने पर डीएम नाराज,सीएमओ को बाहर से दवा लिखने की जांच सौंपी

संभल-शराब ठेके के विरोध महिलाओं ने की तोड़फोड़,शराब के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया विरोध ,आबादी में शराब ठेके का कर रहीं विरोध

जौनपुर-महिला के साथ गैंगरेप की सूचना पर पुलिस हलकान,महिला और उसके पति को पुलिस ने लिया हिरासत में,झूठी सूचना देकर पुलिस को परेशान करने का आरोप,सरपतहा थाना क्षेत्र के मनवल गांव का मामला

सहारनपुर-कल से लापता किसान की गला रेतकर हत्या,हत्याकर किसान के शव को बाग में फेंका,बेहट थाना क्षेत्र के मलखपुर गांव का मामला

कानपुर-भारतीय मजदूर संघ का तीन दिवसीय अधिवेशन का उद्घाटन,26 राज्यों से 5000 से अधिक प्रतिनिधि अधिवेशन में शामिल,मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने अधिवेशन में हुए शामिल,22 मई से 24 मई तक चलेगा अधिवेशन

भदोही-साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला,युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत,औराई थाना क्षेत्र के गोटिया तिराहे की घटना

भदोही-दो वर्ष पूर्व हुई किशोर की मौत का मामला,पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार,गोपीगंज के पूरे टीका गांव की घटना

बुलंदशहर-दबंगों ने अधिवक्ता की जमीन पर कब्जा किया,अधिवक्ताओं ने एसएसपी से मामले की शिकायत की,एसएसपी कार्यालय का घेराव कर जमकर काटा हंगामा,बुलंदशहर के खुर्जा इलाके की घटना

बहराइच-रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला,युवक के सिर व गर्दन पर हमले से गहरे जख्म,सीएचसी मोतीपुर से जिला अस्पताल रेफर
⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠
⁠⁠⁠⁠⁠बहराइच-तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत,श्रावस्ती जिले के सोनवा इमलिया गांव निवासी है मृतक,बहराइच के दरगाह इलाके में हुआ हादसा

इलाहाबाद-⁠⁠⁠यूपी के प्रधान महालेखाकार आज करेंगे प्रेस कॉंफ्रेंस,वित्त,जनरल एवं सोशल सेक्टर ऑडिट की देंगे जानकारी,31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष की है रिपोर्ट,ऑडिट रिपोर्ट विधान सभा में हो चुकी है पेश,पीएजी के सत्यनिष्ठा भवन में दोपहर 3 बजे प्रेस कॉंफ्रेंस

ग्रेटर नोएडा-दादरी में संदिग्ध हालत में युवक का शव पड़ा मिला,पत्नी और सास,ससुर पर हत्या का आरोप,दादरी थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव की घटना

लखनऊ-MLC दिनेश प्रताप सिंह के विशेषाधिकार का हनन का मामला,रायबरेली विकास प्राधिकरण के इंजीनियर एसके सिन्हा हुए पेश,इंजीनियर एसके सिन्हा ने सदन के सामने रखा अपना पक्ष,विधान परिषद ने इंजीनियर के मामले में फैसला सुरक्षित रखा,दिनेश प्रताप सिंह ने इंजीनियर के खिलाफ दिया था अवमानना नोटिस

मऊ-सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया आत्मदाह का प्रयास,सामाजिक कार्यकर्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया,भू-माफियाओं से परेशान है सामाजिक कार्यकर्ता,शहर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर की घटना

लखनऊ-पेट्रोल पंपो पर घटतौली के कारोबार के तार महाराष्ट्र तक,यूपी एसटीएफ ने पुणे और ठाणे से दो लोगों को गिरफ्तार किया,दोनों आरोपियों के पास से 110 माइक्रो चिप भी बरामद हुई,ठाणे से गिरफ्तार विवेक चिप और रिमोट का सबसे बड़ा सप्लायर,पुणे से गिरफ्तार अविनाश मनोहर के पास से रिमोट का चिप बरामद

मिर्जापुर-बेकाबू ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत,हादसे में दो लोग घायल,अस्पताल रेफर,बारात से टेंट लादकर वापस जा रहा था ट्रैक्टर,लालगंज थाना क्षेत्र के महुलार गाँव की घटना

मैनपुरी-पुलिस ने अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी,2 आरोपी गिरफ्तार,दो गाड़िया बरामद,भारी मात्रा में शराब,खाली बोतलें,उपकरण बरामद,स्वाट टीम,करहल पुलिस ने कंझना गांव में की छापेमारी

अलीगढ़-दो पक्षों में नाली के विवाद का मामला,एक पक्ष पर केस दर्ज होने पर भड़के ग्रामीण,पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में नाराजगी,लोधा थाना क्षेत्र के केशवपुर जौफरी की घटना

हमीरपुर-नाबालिग के साथ युवक ने दुष्कर्म किया,पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया,आरोपी फरार,दिवार थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव की घटना

लखनऊ-GST जागरुकता रैली रवाना,सेल्स टैक्ट कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने रवाना की रैली,व्यापारियों को GST की जानकारी देगी रैली,1090 चौराहे से रवाना हुई GST जागरुकता रैली,शहर के कई इलाकों में GST की जानकारी देगी रैली

मुरादाबाद-ईटीवी पर खबर चलने के बाद जागा प्रशासन,एडीएम सिटी ने लापता पर्वतारोही के परिजनों से की मुलाकात,एसडीएम सिटी ने हर सम्भव मदद का परिवार को दिया भरोसा,नेपाली एजेंसी ने परिजनों को दी तलाशी अभियान की जानकारी,लापता पर्वतारोही रवि कुमार का मोबाईल ट्रेस किया गया,बालकनी एरिया के पास ही मोबाईल मिलने की सूचना,भारतीय दूतावास से भी सम्पर्क साधेगा स्थानीय प्रशासन

लखनऊ-महिला सम्मान प्रकोष्ठ की जीप दफ्तर से चोरी,महानगर इलाके में है महिला सम्मान प्रकोष्ठ का दफ्तर,जीप की खोज में आसपास के जिलो में अलर्ट किया गया

बुलंदशहर-पुलिस ने अवैध असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया,4 विदेशी पिस्टल समेत देशी तमंचे बरामद,3 असलहा तस्कर मौके से फरार,बुलंदशहर शहर कोतवाली का मामला

इलाहाबाद-मिर्जापुर में ग्राम विकास अधिकारी भर्ती रद्द होने का मामला,चयन प्रक्रिया में धांधली की शिकायत के बाद रद्द हुई थी भर्ती,चयन प्रक्रिया निरस्त करने के यूपी सरकार के आदेश के खिलाफ याचिका,इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी मामले पर सुनवाई

ग्रेटर नोएडा-चलती सेंट्रो कार में लगी भीषण आग,कार चालक ने कूदकर बचाई जान,सूरजपुर क्षेत्र के डेल्टा गोल चक्कर की घटना

मेरठ-स्वामी ओम के खिलाफ मेरठ में महिलाओं ने खोला मोर्चा,स्वामी ओम पर महिला को बिना वस्त्र डांस कराने का आरोप,महिला का वीडियो सोशल साइट पर जमकर हुआ वायरल,महिलाओं का दल स्वामी पर मुकदमे को लेकर SSP से मिला,अपनी हरकतों से आय दिन चर्चा में रहते हैं स्वामी ओम बाबा

इलाहाबाद-मैजिक-बस की टक्कर में 2 लोगों की मौत,10 लोग गंभीर घायल,इलाहाबाद रेफर,सोरांव थाना क्षेत्र के मलखिया गांव की घटना

मेरठ-दलितों और ठाकुरों के विवाद ने पकड़ा तूल,दलितों पर ही केस दर्ज कर गिरफ्तार करने का आरोप,नाराज दलितों ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव,मेरठ के भावनपुर इलाके में हुआ था विवाद

वाराणसी-जिला मुख्यालय पर मीट कारोबारियों का प्रदर्शन,वाराणसी समेत 9 जिलों के कारोबारी शामिल,वैकल्पिक स्लाटरिंग की व्यवस्था की कर रहे मांग,कचेहरी परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया

कोई टिप्पणी नहीं: