जौनपुर बक्शा पुलिस ने विद्यालय हड़पने की नीयत से साधारण सूची में फेरबदल कर प्रबन्ध समिति का फर्जी चुनाव कराने के सम्बन्ध में बदलापुर विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी लालजी यादव सहित कुल 11 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि उक्त आरोपी लोग कूटरचित कर साधारण सदस्यों की सूची में फेरबदल कर चुनाव फर्जी ठंग से करवा लिया।
थाना क्षेत्र के औंका गाँव निवासी वादी शिवराम यादव ने आरोप लगाया है कि श्री सन्त परम हंस इण्टर कालेज को हड़पने की नीयत से गाँव निवासी एवं बसपा बदलापुर विधान सभा प्रत्याशी लालजी यादव ने बीते वर्ष 21 अगस्त को अधिकारियों को गुमराह कर फर्जी तरीके से चुनाव करवा लिया। साधारण सूची में भारी फेरबदल होने की सूचना मिलते ही शिवराम यादव ने संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी के यहाँ अपील कर दिया। मामला फर्जी पाए जाते ही निदेशक द्वारा बीते माह 14 मार्च को सम्पन्न चुनाव निरस्त कर दिया गया। उधर वादी शिवराम की तहरीर पर बक्शा पुलिस ने औंका निवासी लालजी यादव, पारसनाथ यादव, राममूर्ति यादव टीटी, देशराज शर्मा, रामनयन यादव सरायहरखु निवासी जयनाथ यादव, सुल्तानपुर बदलापुर निवासी दिलीप कुमार गौतम, अमरनाथ यादव, राजमणि यादव एवं सराय त्रिलोकी निवासी अशोक कुमार सिंह के खिलाफ फर्जी सदस्य बनाकर चुनाव करवाने के मामले में धारा 419,420,407,468 एवं 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया।
tikhiawaz24.in
सोमवार, 15 मई 2017
बदलापुर विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी लालजी यादव सहित कुल 11 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें