लखनऊ-सीएम योगी आज विधायकों से करेंगे मुलाकात,विधायक अपनी समस्याओं को लेकर सीएम से मिलेंगे,एनेक्सी में कल शाम 4 से 5 बजे तक होगी मुलाक़ात
लखनऊ-सीएम योगी को विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सौंपा अपने पहले वेतन का चेक,विधायक ने पहले वेतन का 72 हजार रुपए का चेक सीएम को सौंपा,मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने हेतु दिया चेक-विधायक धीरेंद्र सिंह,मुख्यमंत्री जी ने विधायक के सीएम कोष में सहायता की सराहना की,अन्य जनप्रतिनिधि भी प्रेरित होकर करेंगे जरूरतमन्दों की मदद-सीएम,जरूरतमंदों की सहायता के राज्य सरकार के प्रयासों में करेंगे सहयोग
लखनऊ-सीएम योगी आदित्यनाथ से आज मिलेंगे छात्र,कल सुबह 9.30 बजे 5 कालिदास मार्ग आवास होगी मुलाकात,योग दिवस पर न्यूयार्क जाने वाले छात्रों को सीएम देंगे आशीर्वाद
लखनऊ-उत्तर प्रदेश में आईएएस अफसरों की सूची थोड़ी देर में,शशि प्रकाश गोयल सीएम कार्यालय के प्रमुख सचिव हो सकते हैं,प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस अफसरों की हो सकती है तैनाती,महत्वपूर्ण पदों पर तैनात कई प्रमुख सचिव हटेंगे,प्रमुख सचिव स्तर के कई अफसरों के विभाग बदलेंगे,प्रमुख सचिव स्तर के कई अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव,लंबे समय से महत्वपूर्ण पदों पर जमे प्रमुख सचिव पैदल होंगे
नोएडा-चर्चित आईएएस आराधना शुक्ला का नोएडा प्रेम,प्राधिकरण में एक ही केबिन में 2-2 आईएएस अफसर,केबिन पर कब्जे को लेकर IAS अफसरों में तकरार,आराधना के पास प्रमुख सचिव परिवहन के साथ OSD का भी चार्ज,नोएडा प्राधिकरण में 5 वर्षों से OSD पद पर तैनात हैं आराधना,सपा सरकार में हुई थी आईएएस आराधना शुक्ला की तैनाती,IAS होने बाद भी PSC स्तर के OSD पद नहीं छोड़ रहीं आराधना,प्राधिकरण के चेयरमैन को अलॉट होने वाले घर पर भी IAS का कब्जा,घर के सौदर्यीकरण,सुविधाओं पर खर्च होते हैं हर महीने लाखों रुपए,NRHM घोटाले के आरोपी IAS प्रदीप शुक्ला की पत्नी हैं आराधना
लखनऊ-उप निदेशक सूचना अमजद हुसैन निलंबित,प्रमुख सचिव सूचना ने अनियमितता पर की कार्रवाई
कासगंज-बैखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद,12 हथियारबंद बदमाशों ने बारातियों से भरी बस लूटी,70 बारातियों से भरी बस रुकवाकर लाखों की लूट,लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने बारातियों को पीटा,डॉयल 100 पर सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस,कासगंज कोतवाली क्षेत्र के नमेनी गांव के पास की घटना
*लखनऊ-आईएएस अफसर अनुराग तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा,दम घुटने से हुई आईएएस अनुराग तिवारी की मौत-पोस्टमार्टम* *रिपोर्ट,जांच के लिए आईएएस अफसर के दिल को सुरक्षित किया गया,जांच के लिए आईएएस अफसर का खून भी सुरक्षित किया गया,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह-ASPHYXIA ?
लखनऊ-प्रमुख सचिव खाद्य एवं औषधि ने जारी किया आदेश,औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश को लागू करने के आदेश,सभी डीएम तय करें कि निर्मारित मूल्य से बिकें दवाएं,अधिक मूल्य पर दवा बेंचने वालों पर करें सख्त कार्रवाई
लखनऊ-राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह को हाईकोर्ट से नोटिस,निर्वाचन को लेकर दायर याचिका पर जारी किया नोटिस,स्वाति सिंह के निर्वाचन के खिलाफ इलेक्शन पिटीशन,प्रस्तावक के दस्तखत न मिलने को अखिलेश सिंह की याचिका,जुलाई के पहले हफ्ते तक हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मांगा जवाब
बहराइच-मृतक IAS अफसर अनुराग तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंची मंत्री,बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने परिजनों से की मुलाकात,परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अनुपमा जायसवाल का बयान,आईएएस अनुराग तिवारी के परिजनों के साथ होगा न्याय-अनुपमा,पिता के आरोप पर कहा कि जांच कर होगी कड़ी कार्रवाई-अनुपमा
देवरिया-चेयरमैन अजीत कुमार जायसवाल पर शासन ने की कार्रवाई,चेयरमैन के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज किए गए,करोड़ो रुपए के घाटालो में फंसे हैं चेयरमैन अजीत जायसवाल,नगर पालिका गौरा बरहज के चेयरमैन हैं अजीत जायसवाल
प्रतापगढ़-डायरिया पीड़ित बच्चों को फर्स पर लिटाने का मामला,सीएमओ ने पीड़ित बच्चों को आई वार्ड में कराया शिफ्ट,डॉक्टरों का पैनल बनाकर बच्चों का इलाज कराने का निर्देश,प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में फर्स पर लिटाकर हो रहा था इलाज
बांदा-हमीरपुर से प्रेमिका के दूल्हे को मंडप से उठाने का मामला,हमीरपुर पुलिस ने एक युवती को हिरासत में लिया,पूछताछ जइारी,मौदहा के भवानी गांव से कल असलहधारियों के साथ दूल्हे को उठाया था,लापता दूल्हे का अबतक नहीं लग सका कोई सुराग
इलाहाबाद-अपहरणकर्ता से छूटकर आई युवती ने की आत्महत्या,युवती ने खुद पर केरोसिन ऑयल डालकर लगाई आग,दो दिन अपहरणकर्ता के चंगुल में रहने के बाद छूटी थी युवती,सराय ममरेज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव की घटना
मथुरा-सर्राफा शोरूम में घुसकर दो व्यापारियों की हत्या-लूट का मामला,एसएसपी ने नगर कोतवाल सुरेंद्र यादव को किया निलंबित,सीओ सिटी के खिलाफ विभागीय जांच के दिए आदेश,होलीगेट चौकी इंचार्ज समेत 3 सिपाही पहले हो चुके सस्पेंड,सीसीटीवी में कैद हुई थी हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात
लखनऊ-योग के लिए लॉच हुआ खादी का योग किट,मंत्री सत्यदेव पचौरी ने लॉच किया किट,संस्था आईवियर खादी ने तैयार किया किट,मोदी के योग अभियान को यूपी में खादी का साथ,21 मई को खादी के मैट पर यूपी में होगा योग,कुर्ता,पैजामा,चटाई,अंगौछा और तांबे की बोतल किट में,खादी ग्रामोद्योग केंद्रों से मिल सकता है योग किट
आगरा-रिटायर्ड फौजी को कलियुगी बेटे ने ही मारी गोली,नौकरी न दिलवाने पर कलियुगी बेटे ने मारी गोली,छोटे भाई की फौज में नौकरी लगने से था नाराज,घायल फौजी का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज,जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के अटूस गांव की घटना
लखनऊ-नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आवास पर हुई अहम बैठक,बसपा छोड़ अपने साथ आए नेताओं के साथ की बैठक,नसीमुद्दीन के घर बैठक में नया मोर्चा बनाने का हुआ फैसला,जल्द ही नसीमुद्दीन करेंगे नए मोर्चे के नाम की घोषणा
मुरादाबाद-रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के पत्नी की हत्या,घर में खून से लतपत मिला महिला का शव,सिविल लाइन क्षेत्र के आजादनगर की घटना
नोएडा-2016 राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता आलिया सिंह को पुरस्कार,तैराकी में 2016 में आलिया सिंह को मिले था पदक,DM ने आलिया को 1 लाख का ड्राफ्ट सौंप कर किया सम्मानित
हापुड़-दो पक्षों में शराब पीने को लेकर जमकर मारपीट,पुलिस की मौजूदगी में मारपीट ईटीवी के कैमरे में कैद,3 लोग घायल, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया,हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में फ्रीगंज रोड का मामला
बाराबंकी-जिला अस्पताल में लापरवाही से दो बच्चों की मौत,दुर्घटना में घायल भाई बहन को मिला सही इलाज,अधिक खून बह जाने से ट्रामा सेंटर में हुई मौत,देवा इलाके में सुबह ट्रक ने मारी थी टक्कर
मेरठ-बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी पर की फायरिंग,दुकान में छिपकर व्यापारी ने बचाई जान,सीसीटीवी में कैद हुई फायरिंग की वारदात,ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के रशीदनगर की घटना
लखनऊ-राज्यपाल राम नाईक से मिले स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि,हरिद्वार की भारत माता मंदिर के संस्थापक हैं सत्यमित्रानंद
मऊ-वाराणसी से पेशी कर लौट रहा कैदी ट्रेन से फरार,ट्रेन रोकने के प्रयास पर सिपाही को आरपीएफ ने पीटा,कैदी को पकड़ने के लिए ट्रेन रोक रहा था सिपाही,मऊ से पेशी पर कैदी को वाराणसी ले गई थी पुलिस
उन्नाव-केंद्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड की टीम पहुंची शुक्लागंज,वैज्ञानिकों ने लिया गंगा जल कर सैम्पल,बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड की मात्रा पाई गई अधिक,गंगा में सीवर गिरने की वजह से बड़ी मात्रा,सेटेलाइट से सीधे लखनऊ में कलेक्ट होगा डाटा
इलाहाबाद-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुए वरुण गांधी,देश में किसान, बेरोजगार और महिलाओं के मुद्दों पर की चर्चा,देर से न्याय मिलने पर लोगों को नहीं मिल पाता सही न्याय-वरुण,इलाहाबाद में 100 बेघर लोगों को बनाकर दूंगा मकान-वरुण,'लोगों की मदद से सवा लाख की लागत से एक मकान बनेगा'
अम्बेडकरनगर-बदमाशों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य को मारी गोली,पूर्व जिला पंचायत सदस्य गंभीर हालत में भर्ती,अकबरपुर कोतवाली के रूकुनुद्दीनपुर गांव की घटना
गोरखपुर-कच्ची शराब के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन,अवैध कारोबार पर कार्रवाई को लेकर लगाया जाम,पुलिस पर शराब कारोबारियों को शह देने के आरोप,तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग का मामला
दिल्ली -15 और 16वे संशोधन पर यथास्थिति बनाए रखने का मामला,सुप्रीम कोर्ट शिक्षकों की याचिका पर शुक्रवार को करेगा सुनवाई,शिक्षकों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को दी है चुनौती,HC ने 15 और 16वां संशोधन पर यथास्थिति बनाए रखने के दिए थे आदेश,यथास्थिति से करीब 99 हजार की शिक्षकों की नियुक्ति हुई है प्रभावित
हापुड़-मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,खूनी संघर्ष में 4 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती,पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया,धौलाना थाना क्षेत्र के कंदोला गांव की घटना
रायबरेली-हूटर हटाने पर भड़के नेता ने टीएसआई से की अभद्रता,शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला
लखनऊ-नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान,नगर निगम के जोन-8 में 10 अवैध निर्माण तोड़े गए,40 अस्थाई निर्माणों को भी नगर निगम ने हटाया
लखनऊ-कक्षा 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में 21 मई से ग्रीष्मावकाश,जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश
सुल्तानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप,एक आरोपी अरेस्ट,तीन फरार,लंभुवा थाना क्षेत्र का मामला
बाराबंकी-नहर कटने से सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद, गांव में घुसा पानी,अधिशासी अभियंता से शिकायत के बाद भी नहीं पहुंची मदद,नहर से बहता पानी लगातार फसलों को कर रहा है बर्बाद,नगर कोतवाली क्षेत्र के बस्ती खसपरिया गांव में टूटी नहर
कानपुर-चेकिंग के दौरान पुलिस को लुटेरों ने दी चुनौती,पुलिस करती रही चेकिंग 3 स्थानों पर चेन स्नेचिंग,बाइक सवार बदमाशों ने की चेन स्नेचिंग की घटनाएं,कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में हुई घटनाएं
मथुरा-2 व्यापारियों की गोली मारकर हत्या का मामला,समाजिक संगठनों ने शहर में निकाला कैंडिल मार्च,अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की
नोएडा-ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन अब होंगे ऑनलाइन,1 जून से लाइसेंस के लिए ऑनलाइन होगा आवेदन,लाइसेंस फीस भी ऑनलाइन ही होगी जमा,https://sarathi.nic.in पर होगा ऑनलाइन आवेदन
बांदा-आंधी-तूफान और बारिश के साथ कई इलाकों में गिरे ओले,दीवार गिरने से 1 बच्चे की मौत,आधा दर्जन लोग घायल,कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन रहा बाधित
इलाहाबाद-टौंस नदी में नाव पर आकाशीय बिजली गिरी,1 की मौत दूसरा नाविक गंभीर रुप से झुलसा,खीरी के खूझी पंप कैनाल के पास की घटना
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें