कानपुर (यूपी)। कानपुर के पास एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। जहां पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के 14 डिब्बे अचानक ही पटरी से उतर गए।
शुरूआती जानकारी के मुताबिक घटना कानपुर के पुखरायन इलाके के पास की है। बताया जा रहा है कि पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के 14 डिब्बे अचानक ही पटरी से उतर गए। हादसे में जानमाल का कितना नुकसान हुआ है ये अभी पता नहीं चल सका है।
हालांकि ट्रेन हादसे की तस्वीरें आ चुकी हैं। इस बीच रेलवे प्रशासन तुरंत ही सक्रिय होकर राहत और बचाव के काम में जुट गया है। मेडिकल टीम को मौके पर भेजा जा चुका है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें