कल जौनपुर आ रहे है अखिलेश यादव।
जौनपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को जौनपुर आ रहे है। वे ऊर्जा राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव " ललई " के यहां बहु भोज कार्यक्रम में भाग लेंगे। अखिलेश यादव सोमवार को दोपहर 12 बजे लखनऊ से हेलीकाप्टर चलकर साढ़े 12.45 बजे शाहगंज पहुंचेंगे। उसके बाद ललई के पुत्र और बहु को आशीर्वाद देने के बाद डेढ़ बजे वापस लखनऊ लौट जायेगे। मुख्यमंत्री के आने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन तैयारियां तेज़ कर दिया है। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी अतुल सक्सेना कार्यक्रम स्थल पहुंचकर हेलीपैड निर्माण समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया।
उधर ललई के समधी व केंद्रीय ग्रमीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव सुबह 9 : 30 बजे इलाहबाद से चलकर 12 बजे शाहगंज पहुंचकर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर-शाहगंज रोड पर रविवार की शाम अज्ञात स्कार्पियों की चपेट में आने से पल्सर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बताते हैं कि बदलापुर थाना क्षेत्र के सरायत्रिलोकी गांव निवासी आनंद सिंह (40) पुत्र अरुणेश सिंह और मालती (30) पत्नी सुरेश किसी कार्य के लिए बदलापुर आये हुए थे। घर वापस लौटते समय उक्त मार्ग पर अज्ञात स्कार्पियों की चपेट में आ गये। घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घरवालों को सूचना देते हुए शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
सिकरारा ; स्थानीय थाना क्षेत्र के भुवाकला गांव निवाशी मालती देवी पत्नी शिवप्रशाद मिश्रा के यहाँ बीती रात छत के रास्ते चोर घुसकर घर के अंदर रखे कपडे व् लाखो का सोना चादी सहित बीस हजार रुपये पार कर दिया । जबकि घर के बाहर बरामदे में मालती देवी व् उनका पुत्र भी था भनक तक नहीं लगी मालती देवी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें