tikhiawaz24.in

गुरुवार, 17 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है।

भूकंप से हिली देश की राजधानी

राजधानी दिल्ली समेत पूरा एनसीआर भूकंप के झटकों से कांप गया। भूकंप ये झटके काफी तेज थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है।

यूएसजीएस की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का केंद्र दिल्ली से सटे हरियाणा में था। हरियाणा के रेवाड़ी से 13 किमी दक्षिण पूर्व स्थित बावल में इसका केंद्र था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई है।

रात के करीब 4.33 बजे भूकंप के तेज झटके दिल्ली और एनसीआर में महसूस किए गए। जिस समय ये भूकंप आया ज्यादातर लोग सो रहे थे।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2

नींद में होने की वजह से उन्हें अहसास नहीं हुआ होगा। हालांकि कई लोगों को सोते हुए इन झटकों को अहसास हुआ और वो अपने बिस्तर से उठ गए।

फिलहाल साफ नहीं हुआ है कि भूकंप इन झटकों से कितना नुकसान हुई है। हालांकि दिल्ली से सटे हरियाणा में भूकंप का केंद्र होने की वजह से राजधानी समेत इसके आस-पास के इलाकों में झटके काफी तेज महसूस हुए।

फिलहाल भूकंप का केंद्रस राजधानी के बेहद करीब है। ऐसे में जिस तरह के ये झटके महसूस किए हैं उम्मीद यही की जा रही है कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ हो।

कोई टिप्पणी नहीं: