सिंगरामऊ जौनपुर स्थानीय बाजार के स्टेशन रोड पर स्थित एम.ए.बी.एस.एस. गर्ल्स इंटर कॉलेज में सुकमा में शहीद हुए 24 सिपाहियों की आत्मा की शांति के लिए बच्चों ने श्रद्धांजलि दी। स्कूल में सुबह बच्चों ने प्रार्थना की उसके बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दो मिनट का मौन धारण कर मृतको की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी तथा पीड़ित परिवार को धैर्य बनाने के लिए ढांढस बधाया गया। श्रद्धांजलि के दौरान विद्यालय की डायरेक्टर बबली सिंह ने कहाकि हमारे वीर सिपाहियों के ऊपर नक्सली हमेशा हमला कर रहे हैं। इसका मुहतोड़ जवाब देना केंद्र सरकार का कार्य है। यदि एक बार नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे दिया जाता तो पुनः ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होती। सैनिक हमारे देश की सुरक्षा करते हैं।ऐसी घटनाएं ना हो सरकार इस पर रोक लगाए तथा इसके विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए कड़ी कार्रवाई करें। वहाँ प्रधानाचार्य अंतिमा सिंह, आराधना मिश्रा, सीमा सिंह, प्रेम प्रकाश,अरविन्द दुबे, अमृत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें