tikhiawaz24.in

शनिवार, 22 अप्रैल 2017

महानिबन्धकों ने भी अपनी अपनी गाड़ियों में लगी नीली बत्ती हटवा द

इलाहाबाद केंद्रीय कैबिनेट के वीवीआईपी कल्चर ख़त्म करते हुए लालबत्ती के इस्तेमाल पर अंकुश का परिणाम शुक्रवार को उच्च न्यायालय में भी दिखा।
      केंद्रीय कैबिनेट के इस निर्णय का सम्मान करते हुए चीफ जस्टिस डी.बी भोंसले ने अपनी गाड़ी से लाल बत्ती तत्काल हटाने का आदेश दिया। चीफ जस्टिस को लखनऊ जाना था तो उन्होंने अपने स्टाफ को आदेश दिया की वे बिना लाल बत्ती लगाए लखनऊ जायेंगे। चीफ जस्टिस के इस फरमान की जानकारी जैसे ही लगी हाईकोर्ट के अन्य जजों ने भी अपनी गाड़ियों से लाल बत्ती हटवा दी।
       यही नहीं हाईकोर्ट के अन्य न्यायिक अधिकारियों व महानिबन्धकों ने भी अपनी अपनी गाड़ियों में लगी नीली बत्ती हटवा दी। यद्यपि केंद्रीय कैबिनेट का वीवीआईपी कल्चर खत्म करने व गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने के आदेश पर अमल एक मई से होना है। परन्तु  केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस निर्णय का सम्मान करते हुए हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और अन्य जजों ने भी आज से ही लाल बत्ती  अपनी गाड़ियों में इस्तेमाल पर रोक लगा दी।

कोई टिप्पणी नहीं: