tikhiawaz24.in

शनिवार, 22 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

लखनऊ-डिप्टी CM केशव मौर्या के आदेश पर सस्पेंड हुआ UPRNN का लुटेरा,इनकम टैक्स के छापे में शिव आश्रय शर्मा के पास मिली अकूत संपत्ति,केशव मौर्या के प्रमुख सचिव PWD को विभागीय जांच के आदेश,प्रमुख सचिव PWD सदाकांत ने शुरु की जांच 
 
हमीरपुर-अवैध खनन की CBI जांच में बड़ा खुलासा,CBI के सूत्रों से अवैध खनन की बड़ी खबर,अवैध खनन की हमीरपुर में CBI कर रही है जांच,बी चंद्रकला ने करीब 50 अवैध खनन के पट्टे दिए थे,संध्या तिवारी ने 8,भवनाथ ने 2 अवैध पट्टे दिए थे,हाईकोर्ट ने ई-टेंडरिंग के दिए थे आदेश,इसके बाद भी सीधे दे दिए गए खनन के अवैध पट्टे,2015 में हाईकोर्ट के आदेश पर सारे पट्टे निरस्त हुए थे,बी चंद्रकला,संध्या तिवारी,भवनाथ के पट्टे निरस्त किए थे,फिर भी हमीरपुर में जमकर होता रहा अवैध खनन,खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन,रामकुमार से CBI कर सकती है पूछताछ,सपा MLC रमेश मिश्रा के पास अवैध वसूली का था सिंडीकेट,रमेश मिश्रा की देखरेख में ही बड़े पैमाने पर अवैध खनन,गायत्री प्रजापति के करीब हैं सपा MLC रमेश मिश्रा,संजय दीक्षित,जावेद हबीब,अशोक सचान,रज्जन सिंह,राम अवतार राजपूत हैं अवैध खनन के बड़े माफिया,घुलसी,बक्छा,टीकापुर,भेड़ी खरका में हुआ अवैध खनन,चंदौस,चिकासी,बेरी,पतारा,नैठी में हुआ अवैध खनन,सहजना,सौहरापुर,कनौता में अवैध खनन हुआ,कलौली तीर,संकरी पीपर जैसे दर्जनों घाटों शामिल,गायत्री के मंत्री बनने के बाद सैकड़ों स्थानों पर हुआ अवैध खनन 
 
लखनऊ-डीजीपी के बाद अब बारी अंगद का पांव बने IPS अफसरों की,डेढ़ दर्जन जिलों के कप्तान की तबादला सूची हो गई तैयार,कई दागी कप्तानों की कुर्सी हिली,DIG,IG भी रहें तैयार,लम्बे समय से एक ही जिले में जमे कप्तानों का हटना तय,विवादित दागी अफसरों का पूरा चिट्ठा DGP सुलखान सिंह के पास,लखनऊ,उन्नाव,इलाहाबाद,आगरा,नोएडा,बरेली के SSP डेंजर जोन में,मुरादाबाद,गोरखपुर,रायबरेली,सहारनपुर के कप्तान की कुर्सी खतरे में,लिखित तौर पर ट्रांसफर मांग चुकी SSP मंजिल सैनी का भी हटना तय,देवरिया,बस्ती,बागपत,बदायूं,इटावा,खीरी,गोंडा,प्रतापगढ़,झांसी,आजमगढ़,मथुरा,कानपुर नगर,अम्बेडकरनगर,फर्रुखाबाद के कप्तान की कुर्सी हिली,गाजीपुर और हरदोई के भी कप्तानों की कुर्सी खतरे में

जौनपुर-कुएं में गैस रिसाव से 3 लोगों की दर्दनाक मौत,एक की हालत गंभीर,जिला अस्पताल भर्ती,कुएं में गिरी गाय निकालने के दौरान हुआ हादसा,मीरगंज के करौर गांव की घटना

गोरखपुर-इंसेफ्लाइटिस पर सीएम की सक्रियता का दिखने लगा असर,मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन,इंसेफ्लाइटिस से दिव्यांग हुए बच्चों के लिए निशुल्क इलाज,कमिश्नर की मौजूदगी में दिव्यांग बच्चे ने फीता काटकर उद्घाटन

आगरा-जुड़वा बेटियों के जन्म लेने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाला,8 महीने से बेटियों के साथ मायके में रहने को मजबूर विवाहिता,पीड़िता ने पति पर लगाया तलाक की धमकी देने का आरोप,देश की 3 बेटियों को बचाने की पीड़िता ने पीएम से लगाई गुहार,3 तलाक की परम्परा को खत्म करने की लगाई गुहार,ताजगंज थाना क्षेत्र के कहरही गांव का मामला

आगरा-पिता ने पीएम और सीएम को भेजा इच्छा मृत्यु का प्रार्थना पत्र,4 बच्चों के साथ पिता ने लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार,पत्नी के लापता होने से परेशान है पीड़ित पिता,बच्चों के देखभाल करने की वजह से नहीं कमा पा रहा पिता,न्यू आगरा थाना क्षेत्र के अमर विहार दयाल बाग का मामला

मुरादाबाद-आरटीओ विभाग में दलालों के खिलाफ अभियान,50 से ज्यादा दलालों को कार्यालय से खदेड़ा गया,RTO विभाग के कर्मचारियों ने दलालों के चैम्बर हटवाए,कार्रवाई के बाद दलालों में मचा हड़कम्प
 
कानपुर-शताब्दी ट्रैवेल्स पर छापे में पकड़ी गई करोड़ो की टैक्स चोरी,इनकम टैक्स की छापेमारी के बाद जागा परिवहन विभाग,शताब्दी ट्रैवेल्स की बसें सीज करने पहुंचा परिवहन विभाग,सालों से पैरलर ट्रांसपोर्ट चला रहा था BJP नेता लालू गंगवानी

मऊ-कब्जा हटवाने गई टीम पर दबंगों ने किया पथराव,अपनी ही झोपड़ियों में दबंगों ने लगा दी आग,राजस्व विभाग,पुलिस,चकबंदी के कर्मचारियों को दौड़ाया,तीन झोपड़िया जली, 3 पुलिस कर्मी मामूली घायल,कोपागंज थाना क्षेत्र के फतेपुर ताल नर्जा गांव की घटना

प्रतापगढ़-युवती की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने गला दबाकर की हत्या,हत्याकर कर प्रेमी ने खेत में फेंका था युवती का शव,उदयपुर थाना क्षेत्र के उमरार गांव का मामला

नोएडा-विद्युत विभाग ने शुरु की बिल भुगतान एमनेस्टी स्कीम,1000 रुपये से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे बिल बकायेदार,रजिस्ट्रेशन के बाद आसानी से बिल कर सकेंगे जमा,लेट बिजली बिल जमा करने पर ब्याज से मिलेगी छूट 

लखनऊ-गैंगरेप पीड़िता को चलती ट्रेन में तेजाब पिलाने का मामला,पीड़िता और उसके बच्चे को अब भी धमका रहे आरोपी,मंत्री से लेकर कलक्टर तक दर-दर भटकने को मजबूर पीड़िता,सीएम के आश्वासन के बाद भी न नौकरी मिली,न सुरक्षा,सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्रामा जाकर लिया था हाल

कानपुर देहात-दो घरों में आग लगने से मचा हड़कंप,हज़ारों का नुकसान,ग्रामीण आग बुझाने में जुटे,रसूलाबाद के असालतगंज का मामला 

कानपुर-उर्सला अस्पताल में दलालों का बोलबाला,इलाज के नाम पर मरीजों से ठगी का खेल जारी,जांच से लेकर इलाज के नाम पर अस्पताल में मची लूट,पैसे की बंदरबांट को लेकर दो डॉक्टरों में जमकर मारपीट,मौके पर पुलिस पहुंचते ही दोनों डॉक्टर हुए गायब,शहर कोतवाली में दोनो डॉक्टरों ने दी तहरीर

लखनऊ-3 तलाक पर बोले मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सदस्य ज़फरयाब जिलानी,तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला होगा मान्य-ज़फरयाब,कोर्ट के फैसले के बाद आगे की रणनीति तय करेगा बोर्ड-ज़फर,सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है तीन तलाक मामला,यूपी सरकार महिलाओं की तरफ से रखेगी कोर्ट में पक्ष

लखनऊ-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर 24 अप्रैल को आएंगे लखनऊ,डॉ. अखिलेश दास के तेहरवीं संस्कार में शामिल होंगे राजबब्बर,गुलाम नबी आजाद समेत कई कांग्रेसी नेता भी होंगे शामिल
 
लखनऊ-व्यापारी सम्मेलन में बोले गृहमंत्री राजनाथ सिंह-1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा GST-राजनाथ सिंह,GST से कोई दिक्कत हुई को बदलाव किया जाएगा-गृहमंत्री,PM ने कहा,व्यापारियों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी-गृहमंत्री,भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से लगाम लगेगी-गृहमंत्री,देश ने नोटबंदी पर साथ दिया-गृहमंत्री राजनाथ सिंह 

लखनऊ-फतेहपुर में पत्नी की हत्याकर लाश गायब करने का मामला,अपनी बहन की लाश के लिए 20 दिन से भटक रहा भाई,पहले पति ने रची थी पत्नी के भागने की कहानी,पुलिसिया पूछताछ में पति ने कबूला हत्या का जुर्म,लाश बरामदगी की गुहार लगाने DGP ऑफिस पहुंचा परिवार,फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र की घटना

बलरामपुर-डाक्टरों की कमी से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल,संयुक्त चिकित्सालय में ठप है इमरजेंसी सेवा,जिला अस्पताल के 10 डाक्टर लम्बी छुट्टी पर गये,पद के सापेक्ष 30 प्रतिशत डाक्टर भी नही है जिले में

वाराणसी-कमिश्नर,डीएम ने किया जल निगम का निरीक्षण,अधर में लटकी योजनाओं की मांगी डिटेल,जल्द प्रोजेक्ट पूरा करने का दिया आदेश

सहारनपुर-शोभा यात्रा में बवाल का मामला,सपा की जांच कमेटी पहुंची सहारनपुर,सपा के 5 पूर्व मंत्रियों का कमेटी पहुंची,पूर्व मंत्रियों को घटनास्थल जाने से रोका गया,धरने पर बैठे सपा के 5 पूर्व मंत्री,जनकपुरी के सड़क दूधली गांव में हुआ था बवाल 

सिद्धार्थनगर-मध्यप्रदेश से जारी हुये इनपुट के बाद जिले में अलर्ट,बार्डर पर हर आने जाने वालों की हो रही सघन तलाशी,सीसीटीवी कैमरे की मदद से बार्डर पर हो रही निगरानी,अलर्ट के बाद सिविल पुलिस और एसएसबी चौकस

बस्ती-चाचा पर भतीजी से रेप,हत्या के आरोप का मामला,पुलिस ने आरोपी चाचा को किया गिरफ्तार ,वॉल्टरगंज थाना के अगयां गांव की घटना

मिर्जापुर-बाइक चोर गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,10 बाइक,2 रिवॉल्वर,1 तमंचा हुआ बरामद,अदलहाट के देवलाशी मोड़ से हुई गिरफ्तारी

लखनऊ-IPS एसोसिएशन की आज देर शाम को होगी बैठक,सप्रू मार्ग स्थित पुलिस आफिसर्स मेस में होगी बैठक,सहारनपुर SSP ऑफिस में BJP नेताओं की तोड़फोड़ से IPS संघ नाराज,सीएम योगी से मिलकर अपनी नाराजगी दर्ज कराएगा एसोसिएशन

इलाहाबाद-इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने अपनी गाड़ी से उतरवाई लालबत्ती,हाईकोर्ट के अन्य न्यायमूर्तियों ने भी अपनी गाड़ी से उतरवायी लालबत्ती,न्यायिक अधिकारियों और महानिबन्धकों ने भी गाड़ी से उतारी नीली बत्ती

बरेली-जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय में तोड़फोड़,पंचायत सदस्य के पति पर तोड़फोड़ का आरोप,सदस्य बोर्ड बैठक स्थगित करने की कर रहा था मांग,जिला पंचायत अध्यक्ष ने आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की

मुजफ्फरनगर-अमेरिका CIA का फर्जी एजेंट अरेस्ट,अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA का फर्जी एजेंट,CIA के फर्जी एजेंट फर्जी आईडी के साथ धरा गया,CIA में नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी,आरोपी श्यामलाल खतौली पुलिस ने किया अरेस्ट 

आगरा में आपूर्ति विभाग की बड़ी लापरवाही,ताजनगर में राशन कार्ड धारकों के अजब नाम,राशन कार्ड में पत्नी के नाम की जगह लिखा जज,अ,य,र,ल,व नाम से बनाए गए राशन कार्ड,पहले भी आलू,बैगन के नाम से बन चुके हैं राशन कार्ड,बार-बार नामों में बड़ी गड़बड़ी से लोग परेशान,सदर तहसील के बरौली अहिर ब्लाक में भारी गड़बड़ी

संभल-ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में 5 लोग घायल,घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,हयातनगर थाना क्षेत्र के गंवा मार्ग की घटना

संतकबीरनगर-पंचायत बैठक में सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत का मामला,कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों सपाईयों ने SP कार्यालय घेरा,महुली के नाथनगर ब्लॉक में कल बैठक के दौरान हुआ था बवाल

अम्बेडकरनगर-मुख्तार अंसारी के बेटे की गाड़ी से हूटर,काली फिल्म उतरवाई,पुलिस ने अवैध रूप से लगे हूटर और काली फिल्म को उतरवाया,बसखारी थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

गोरखपुर-टेंट हाउस कारोबारी की मौत का मामला,खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगाया,पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया,गुलरिया थाने के सरहरी इलाके का मामला 

फैजाबाद-कार,बाइक और साइकिल की टक्कर में 2 लोगों की मौत,एक व्यक्ति गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया,कैंट थाना क्षेत्र के बनवीरपुर के पास हुआ हादसा

नोएडा-प्रेमिका के शादी से मना करने पर शादीशुदा युवक ने की आत्महत्या,परिजनों ने प्रेमिका और उसकी मां के खिलाफ हत्या का दर्ज कराया केस,नोएडा के सेक्टर 20 कोतवाली क्षेत्र का मामला

प्रतापगढ़-कैशियर की पत्नी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,लूट के इरादे से घर में घुसे युवक ने गला काटकर की हत्या,पुलिस ने युवक के पास से लूटे गए जेवर भी किए बरामद,4 दिन पूर्व पट्टी कस्बे में दिन दहाड़े हुई थी महिला की हत्या

लखनऊ-प्रो. एस सिमहाद्री तेलंगाना के सपा प्रदेश अध्यक्ष बने,राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया नामित,नागलक्ष्मी गडिराजू को सपा ने तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष से हटाया 

हापुड़-करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत,घर में काम करते समय आया करंट की चपेट में,एक मजदूर की हलात गंभीर, अस्पताल में भर्ती,हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गढ़ चौराहे की घटना

लखनऊ-एक टैंकर अवैध स्प्रिट पकड़ी गई,अवैध शराब बनाने के लिए जा रही थी स्प्रिट,सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में पकड़ी गई अवैध स्प्रिट,आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची 

फर्रुखाबाद-ग्रामीणों ने बिजली विभाग के SDO व जेई को बनाया बंधक,ग्रामीणों ने अधिकारियों पर लगाया अवैध वसूली का आरोप,कमालगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव का मामला

महोबा-ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने की बैठक,सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ की समीक्षा,अमित शाह के PA के घर भी जाएंगे मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह 

पीलीभीत-पूरनपुर खंड शिक्षा अधिकारी का कारनामा उजागर,रिश्वतखोरी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल,तैनाती के नाम पर शिक्षिका से मांगे 12 हजार रूपए

लखनऊ-बेसिक शिक्षा विभाग ने चयनित किए यूनिफार्म के नए सैंपल,जुलाई से सरकारी स्कूलों के छात्रों को दी जानी है नई ड्रेस,विभागीय मंत्री को भेजे गए यूनिफार्म के 14 सैंपल

लखनऊ-पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन कल,प्रदेश में 935 केन्द्रों पर करीब 4.5 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा,दो पालियों में प्रवेश परीक्षा का किया जाएगा आयोजन

मथुरा-शराब की दुकान में लोगों ने की तोड़फोड़,आगजनी,कॉलोनी में शराब ठेका खुलने के विरोध में उतरे लोग,हाईवे थाना क्षेत्र के कर्मयोगी कॉलोनी का मामला 

कुशीनगर-रास्ते के विवाद में पड़ोसियों में जमकर मारपीट,मारपीट में घायल वृद्ध व्यक्ति की मौत,तरयां सुजान के बेदूपार गांव की घटना

हमीरपुर-अवैध खनन की सीबीआई जांच का मामला,मौरंग माफिया दिनेश मिश्रा से CBI ने 2 घंटे की पूछताछ,किसानों के खेतों से खनन के मामले किसानों को हो रही गवाही,मौदाहाबांद गेस्ट हाउस में सीबीआई कर रही पूछताछ

कोई टिप्पणी नहीं: