खुटहन जौनपुर शेख असरखपुर गाँव में मंगलवार को तीन कमरे का कच्चा मकान अचानक ढह गया। संयोग अच्छा था कि सभी परिवार के लोग घर में ताला लगाकर खेत मे गेहूँ की फसल काटने गये थे। दीवार के सहारे लगे छप्पर में बंधी गाय घायल हो गई। जिसका उपचार चल रहा है। गाँव निवासी अशोक कुमार का मकान अचानक ढह गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मलबे मे दबी गाय को कड़ी मसक्कत कर बाहर निकाला। घटना में पचास हजार से अधिक की क्षति का अनुमान है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें