tikhiawaz24.in

शनिवार, 22 अप्रैल 2017

पत्रकार के विरूध धोखाधड़ी समेत कई गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज हुआ


जौनपुर/मड़ियाहूनौकरी दिलाने के नाम पर लाखो रूपये की ठगी करने के मामले में मड़ियाहूं थाने में एक तथाकथित पत्रकार के विरूध धोखाधड़ी समेत कई गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस की इस कार्यवाही से फ्राड, बेइमान और दलाल जैसे लोगो के पत्रकारो में हड़कंप मच गया है।अपर पुलिस अधीक्षक अरूण श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर अगर मामला सही पाया गया तो उसके विरूध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के परवलपुर गांव के निवासी योगेन्द्र पाल ने कोतवाली मे तहरीर दिया है कि कौशल पाण्डेय पुत्र रखवाली पाण्डेय निवासी कनवा थाना मड़ियाहूं ने मुझसे और मेरे अन्य 15 साथियो से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखो रूपये लिया है। हम लोगो को फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया जब हम लोग नियुक्ति पत्र लेकर कचेहरी बाबू पद पर ज्वाईन करने गये तो पता चला कि यह नियुक्ति पत्र फर्जी है। इसके बाद हम लोग अपना पैसा वापस मांगने उसके घर गये तो वह गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने योगेन्द्र की तहरीर पर आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406, 504 ,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है खबर लिखे जाने तक अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बाहर है पुलिस गिरफ्तारी के लिए जगह.जगह दबिश दे रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: